Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: October 14, 2025

ग्वालियर में सुंदरकांड को लेकर हंगामा, सीएसपी हिना खान ने लगाया ‘जय श्रीराम’ का जयकारा

ग्वालियर में सुंदरकांड को लेकर हंगामा, सीएसपी हिना खान ने लगाया ‘जय श्रीराम’ का जयकारा

मध्य प्रदेश, राज्य
मंदिर में सुंदरकांड पर रोक लगाने से नाराज थे वकील ग्वालियर, 14 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में उच्च न्यायालय परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगाने का विवाद के चलते कलेक्टर रुचिका चौहान ने किसी भी तरह के कार्यक्रम, आयोजन और भीड़ एकत्र करने पर रोक लगा रखी है। विवाद के एक पक्ष एडवोकेट अनिल मिश्रा के घर पर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लगाई है। मंगलवार को अनिल मिश्रा के समर्थक उन्हीं घर के पास ही सिद्धेश्वर मंदिर पर सुंदरकांड पाठ करना चाहते थे। वहां भी पुलिस तैनात थी। मंदिर बंद देखकर एडवोकेट मिश्रा समर्थक भड़क गए। सड़क पर ही सुंदर कांड के लिए टेंट बुला लिया। टेंट वाले को विश्वविद्यालय क्षेत्र की सीएसपी हिना खान ने वहां से भगा दिया। इसके बाद हिना पर सनातनी विरोधी होने का आरोप लगाते हुए भीड़ ने 'जय श्रीराम' के जयकारे लगाने शुरू कर दिए। खुद को सनातनी विरोधी कहते देख हिना खा...
नेशनल जूनियर चैंपियनशिप में मप्र की रंजना ने 3000 मीटर रेस वॉक में जीता स्वर्ण पदक

नेशनल जूनियर चैंपियनशिप में मप्र की रंजना ने 3000 मीटर रेस वॉक में जीता स्वर्ण पदक

मध्य प्रदेश
भोपाल, 14 अक्टूबर (हि.स.)। ओडिशा के भुवनेश्वर शहर में 10 से 14 अक्टूबर तक आयोजित 40वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के अंतिम दिन मंगलवार को मध्य प्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी की एथलीट रंजना यादव ने गर्ल्स अंडर-18 वर्ग की 3000 मीटर रेस वॉक में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने यह उपलब्धि 13:41.55 सेकंड के उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ हासिल की। मध्य के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने रंजना यादव को इस शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी है। उन्होंने कहा कि रंजना यादव ने अपने अथक प्रयास, अनुशासन और समर्पण से यह साबित किया है कि मेहनत और धैर्य से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। उनका प्रदर्शन प्रदेश के युवा एथलीटों के लिए प्रेरणा है। रंजना की इस उपलब्धि में मध्य प्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी, भोपाल के अनुभवी कोचों का मार्गदर्शन और आधुनिक खेल सुविधाओं की महत्वपूर्ण भूमिक...
एफ़आईआर पर 10 नवम्बर तक कोई कार्रवाई नहीं, भाजपा नेता अर्जुन सिंह को हाई कोर्ट से राहत

एफ़आईआर पर 10 नवम्बर तक कोई कार्रवाई नहीं, भाजपा नेता अर्जुन सिंह को हाई कोर्ट से राहत

Uncategorized
कोलकाता, 14 अक्टूबर (हि.स.)। भाजपा नेता और पूर्व सांसद अर्जुन सिंह को मंगलवार को कलकत्ता हाई कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है। न्यायमूर्ति शम्पा दत्त पाल की पीठ ने उनके खिलाफ दर्ज कई एफ़आईआरों पर 10 नवम्बर तक किसी भी तरह की कार्रवाई पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। अदालत में इस मामले पर लम्बी सुनवाई के बाद यह आदेश पारित किया गया। अर्जुन सिंह ने हाल ही में अपने खिलाफ दर्ज एफ़आईआरों को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया था। तृणमूल कांग्रेस सांसद पार्थ भौमिक द्वारा यह आरोप लगाए जाने के बाद कि अर्जुन सिंह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हत्या की साजिश रच रहे हैं। इसके अतिरिक्त, सिंह के उस बयान ने भी राजनीतिक हलचल तेज़ कर दी जिसमें उन्होंने कहा था कि नेपाल की तरह बंगाल में भी भ्रष्टाचार के खिलाफ जनआंदोलन की आवश्यकता है। इन बयानों के बाद अर्जुन सिंह के खिलाफ 10 से अधिक एफ़आईआर दर्ज की गईं। ब...
रोशनी के त्योहार का जश्न मनाएं कैलिफ़ोर्निया बादाम की अच्छाई के साथ

रोशनी के त्योहार का जश्न मनाएं कैलिफ़ोर्निया बादाम की अच्छाई के साथ

लाइफस्टाइल
भारत, 14 अक्टूबर 2025: जैसे-जैसे दीवाली पूरे देश में घर-घर को रोशनी से जगमगाती है, यह अपने साथ मिलन का आनंद, प्रिय परंपराएँ और स्वादिष्ट व्यंजन लेकर आती है। इस दीवाली, हर पल का जश्न मनाएँ लेकिन स्वास्थ्य को त्योहार का केंद्र बनाए रखें। प्रोटीन, फाइबर और हृदय-स्वस्थ वसा से भरपूर बादाम एक ऐसा पौष्टिक विकल्प हैं जो हर दीवाली की थाली में स्वाभाविक रूप से घुल-मिल जाते हैं। इन्हें स्वास्थ्यवर्धक स्नैक, मिठाइयों पर टॉपिंग, या स्वाद और सेहत दोनों से भरपूर उपहार के रूप में पेश किया जा सकता है। ड्राई फ्रूट्स के राजा” कहे जाने वाले बादाम में 15 आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं — जिनमें प्रोटीन, कैल्शियम, ज़िंक, आहार फाइबर, मैग्नीशियम और विटामिन E प्रमुख हैं। यह अनेक स्वास्थ्य लाभों के लिए जाने जाते हैं, जैसे ब्लड शुगर नियंत्रण, मांसपेशियों की रिकवरी, हृदय स्वास्थ्य और वज़न प्रबंधन। पोषक तत्वों से भरप...
पर्थ वनडे से बाहर हुए एडम ज़म्पा और इंग्लिस, कूहनेमन और फिलिप को मौका

पर्थ वनडे से बाहर हुए एडम ज़म्पा और इंग्लिस, कूहनेमन और फिलिप को मौका

Uncategorized
पर्थ। ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम ज़म्पा और विकेटकीपर बल्लेबाज जॉश इंग्लिस भारत के खिलाफ पर्थ में होने वाले पहले वनडे मैच से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह मैथ्यू कूहनेमन और जॉश फिलिप को टीम में शामिल किया गया है। ज़म्पा पारिवारिक कारणों से टीम से बाहर हैं क्योंकि उनकी पत्नी हैरियट गर्भावस्था के अंतिम चरण में हैं और डिलीवरी की तारीख नज़दीक है। पर्थ से घर वापस लौटना कठिन होने के कारण ज़म्पा ने न्यू साउथ वेल्स में ही रहने का फैसला किया है। वे संभवतः एडिलेड और सिडनी में होने वाले दूसरे और तीसरे वनडे में टीम से जुड़ेंगे। इसके बाद होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज़ में उनके खेलने की पूरी संभावना है। वहीं, इंग्लिस पिंडली (काफ़) की चोट से उबर नहीं पाए हैं, जो उन्हें न्यूजीलैंड दौरे से पहले लगी थी। इसी कारण वे पहले वनडे से बाहर हैं। इंग्लिस एडिलेड में होने वाले दूसरे वनडे से भी बाहर रहेंगे, लेक...
सब जूनियर की राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप 2025 की टीम में मुरादाबाद के मनमीत व सुहानी ने बनाई जगह

सब जूनियर की राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप 2025 की टीम में मुरादाबाद के मनमीत व सुहानी ने बनाई जगह

Uncategorized
मुरादाबाद। जूडो के अंतरराष्ट्रीय रेफरी संजय गिरि ने सोमवार को बताया कि उत्तर प्रदेश जूडो एसोसिएशन के तत्वावधान में 12 अक्टूबर को इंडियन पारा जूडो अकादमी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सब जूनियर जूडो टीम का चयन किया गया। चयनित टीम हैदराबाद में आयोजित होने वाली सब जूनियर की राष्ट्रीय चैंपियनशिप्स 2025 में प्रतिभाग करेगी। चैंपियनशिप में मुरादाबाद के जूडो खिलाड़ी मनमीत सिंह, सुहानी राय चयनित हुईं हैं। इसके अलावा मुरादाबाद की आकृति सारस्वत दिल्ली में आयोजित होने वाली स्कूल नेशनल टूर्नामेंट में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की जूडो टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। संजय गिरी ने आगे बताया कि भारतीय जूडो महासंघ की ओर से आयोजित सब जूनियर की राष्ट्रीय चैंपियनशिप्स 2025 जो 16 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक हैदराबाद में आयोजित की जाएगी। चयनित उत्तर प्रदेश सब जूनियर जूडो टीम इसमें प्रतिभाग करेगी। दो जूडो खिलाड़ी मनमीत सिंह 40...
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ पर नया अपडेट, दिवाली से पहले मेकर्स का बड़ा ऐलान

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ पर नया अपडेट, दिवाली से पहले मेकर्स का बड़ा ऐलान

मनोरंजन
रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर' इस समय बॉलीवुड के सबसे चर्चित प्रोजेक्ट्स में से एक बनी हुई है। दर्शक इस फिल्म को लेकर गजब का उत्साह दिखा रहे हैं। खासकर तब से जब अभिनेता के जन्मदिन 6 जुलाई को इसका पहला लुक टीज़र रिलीज़ किया गया था। टीज़र में दिखाई गई झलक और बैकग्राउंड में बजते गाने 'ना दे दिल परदेसी नू' के सुरों ने फैंस के दिलों में जोश भर दिया था। रणवीर के तीखे लुक और गहरी इमोशनल अंडरटोन ने इस फिल्म को लेकर उत्सुकता को कई गुना बढ़ा दिया। अब दिवाली के मौके पर फिल्म के मेकर्स दर्शकों को एक बड़ा सरप्राइज़ देने की तैयारी में हैं, जो 'धुरंधर' को फिर से चर्चा के केंद्र में ले आएगा। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि मेकर्स इस दिवाली को यादगार बनाने वाले हैं। उन्होंने कहा, 'जोगी', यानी 'ना दे दिल परदेसी नू'का एक नया वर्जन 15 अक्टूबर को रिलीज़ किया ज...
फिल्मफेयर में ‘लापता लेडीज’ का दबदबा, आलिया भट्ट और अभिषेक बच्चन ने जीते दिल

फिल्मफेयर में ‘लापता लेडीज’ का दबदबा, आलिया भट्ट और अभिषेक बच्चन ने जीते दिल

मनोरंजन
मुंबई। बॉलीवुड की सबसे चमचमाती रात 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 इस बार गुजरात की धरती पर, अहमदाबाद में पूरी शान-ओ-शौकत से आयोजित हुई। सितारों से सजा रेड कार्पेट, चमकते कैमरे और दमकते चेहरे… हर तरफ ग्लैमर और ग्रैंडनेस का नजारा था। देशभर के सिनेप्रेमी इस रात का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। कार्यक्रम ने हर उम्मीद पर खरा उतरते हुए बॉलीवुड के लिए एक यादगार शाम बना दी। अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन बेस्ट एक्टर बने जबकि आलिया भट्ट ने बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब अपने नाम किया। शाहरुख खान की वापसी से सजा मंच इस बार की सबसे बड़ी हाइलाइट रहे शाहरुख खान, जिन्होंने पूरे 17 साल बाद फिल्मफेयर के मंच पर होस्ट के रूप में वापसी की। अपने सिग्नेचर चार्म और ह्यूमर से उन्होंने शो को यादगार बना दिया। किंग खान की एंट्री पर दर्शकों ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तुरंत वायरल हो गईं। ...
सिवनी लूट मामले में 11 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के विरूद्ध दर्ज हुई एफआईआर

सिवनी लूट मामले में 11 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के विरूद्ध दर्ज हुई एफआईआर

मध्य प्रदेश
भोपाल! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिवनी लूट मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। सिवनी एसडीओपी पूजा पांडे सहित 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। इनमें से 5 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। इसमें एसडीओपी सिवनी पूजा पांडे, एसआई अर्पित भैरम, कॉन्सटेबल योगेंद्र, नीरज और जगदीश शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखना, अपराध मुक्त वातावरण बनाना और नागरिकों की सुरक्षा पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों का मुख्य दायित्व है। अपने कर्तव्यों से हटकर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को राज्य सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिवनी प्रकरण में जो भी दोषी पाए गए हैं, उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई के साथ कानूनी कार्रवाई भी होगी। प्रदेश में कानून सबके लिए बराबर है। कानून का उल्लंघन करने वालों क...
कोदो-कुटकी का पहली बार उपार्जन किये जाने का निर्णय

कोदो-कुटकी का पहली बार उपार्जन किये जाने का निर्णय

मध्य प्रदेश
सोयाबीन उत्पादक किसानों को लाभांवित करने भावांतर योजना की स्वीकृतिप्रदेश में (RAMP)" योजना को सैद्धांतिक रूप से लागू किये जाने की स्वीकृतिराज्य के शासकीय पेंशनर, परिवार पेंशनर को देय मंहगाई राहत की दर में वृद्धि किये जाने का निर्णयमुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार को मंत्रालय में सम्पन्न हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा प्रमुख कोदो-कुटकी उत्पादक जिलों के कृषकों से पहली बार कोदो-कुटकी उपार्जन का किये जाने का निर्णय लिया, जिससे अधिक से अधिक जनजातीय कृषकों को फायदा होगा। इस के लिए रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना अंतर्गत प्रमुख कोदो-कुटकी उत्पादक जिलों जबलपुर, कटनी, मण्डला, डिंडोरी, छिंदवाडा, शहडोल, अनुपपुर, उमरिया, रीवा, सीधी एवं सिंगरौली के कृषकों से कोदो-कुटकी का उपार्जन किया...