Sunday, March 8खबर जो असर करे |
Shadow

भ्रूण लिंग परीक्षण करता हुआ शिक्षा विभाग का चपरासी रंगे हाथ गिरफ्तार


  • मुरैना । मध्‍य प्रदेश के मुरैना जिले में प्रसव से पूर्व भ्रूण का लिंग परीक्षण कर रहे युवक को योजनाबद्ध तरीके से स्वास्थ्य विभाग के दल ने पकड़ लिया। मौके से ही पोर्टेविल मशीन, जैल व अन्य उपकरण सहित जांच के बदले ली गई 7 हजार रूपये की राशि बरामद की है। मुरैना एवं ग्वालियर के स्वास्थ्य विभाग दल द्वारा की गई इस कार्यवाही में पकड़े गये युवक का साथी फरार हो गया। महिला का परीक्षण करने वाला युवक चिकित्सा व स्वास्थ्य से संबम्ध न होकर शिक्षा विभाग ने भृत्य के पद पर कार्यरत है। पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दल द्वारा दी जा रही है।

  • विगत कुछ समय से भ्रूण लिंग परीक्षण की सूचनायें स्वास्थ्य विभाग को मिल रहीं थी, जिसके आधार पर मुरैना ग्वालियर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा योजना बनाकर कार्यवाही की जा रही थी।

  • शुक्रवार सुबह भ्रूण लिंग की जांच करने वाले की सूचना मिलते ही महिला बाल विकास विभाग के माध्यम से गर्भवती महिला को सामने लाया गया, इसके द्वारा दलाल से सम्पर्क कर जांच का समय व स्थान निर्धारण किया गया।

  • दोपहर के समय भ्रूण लिंग परीक्षण के लिये महिला को सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत प्रेमनगर गडोरापुरा में बुलाया गया। एक घर के अंदर जैसे ही जांच शुरू हुई उसी दौरान स्वास्थ्य दल ने छापामार कार्यवाही कर दी। इसमें एक युवक को मौके से ही पकड़ लिया गया। इसकी पहचान संजू शर्मा उर्फ संजीव शर्मा के रूप में हुई। इसके पास से इंटरनेट से संचालित पोर्टेविल मशीन व अन्य उपकरण मिले। स्टिंग ऑपरेशन के तहत हुई कार्यवाही में साक्ष्य के लिये भू्रण लिंग परीक्षण करते हुये वीडियो भी बनाये गये।

  • स्वास्थ्य विभाग के दल के अनुसार इस युवक की तलाश पिछले तीन महीने से हो रही थी। राजस्थान जयपुर में भ्रूण लिंग परीक्षण मशीन का विक्रय करने वाले व्यवसाई के पकड़े जाने पर संजू शर्मा संदेह के घेरे में आया। यह मशीन पंश्चिम बंगाल कलकत्ता से क्रय की गई। कलकत्ता में ही जयपुर के व्यवसायी के साथ संजू शर्मा का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग के दल द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सक से मशीन की थी जांच कराई गई है, वहीं आरोपी युवक को थाना सिविल लाइन पुलिस के हवाले किया गया है।

  • दल द्वारा पुलिस को इस संबंध में विधिवत शिकायत की जा रही है। यह कार्यवाही ग्वालियर सिविल हॉस्पीटल की मेडिकल विशेषज्ञ डा. बिंदू सिंघल, डा. अनुभा माहेश्वरी बीएमओ पहाडग़ढ़, डा. प्रबल प्रताप सिंह ग्वालियर नोडल अधिकारी पीसीपीएनडीटी, डा. आनंद बंसल मुरैना, डा. रश्मि मिश्रा हजीरा हॉस्पीटल ग्वालियर, श्रीमती रानू रावत केन्द्रीय प्रशासक वन स्टाप सेंटर मुरैना, श्रीमती मीना शर्मा समाज सेविका ग्वालियर के दल ने की थी। (हि.स.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *