जनहित में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में दिखाई सख्ती
रायपुर, 12 अक्टूबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस 2025 में स्पष्ट संदेश दिया कि शासन की नीतियों और योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में मुख्य सचिव विकास शील सहित सभी विभागीय सचिव, संभागायुक्त और जिलों के कलेक्टर मौजूद थे।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सुशासन का अर्थ केवल योजनाओं की घोषणा नहीं, बल्कि उनके लाभ को जनता तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि यह कॉन्फ्रेंस केवल समीक्षा बैठक नहीं बल्कि जनहित के नए मानक तय करने का अवसर है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिलों में योजनाओं के परिणाम ज़मीनी स्तर पर दिखने चाहिए, केवल फाइलों या रिपोर्टों में नहीं।
ऊर्जा विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ...









