Sunday, August 2खबर जो असर करे |
Shadow

राष्ट्रीय

IRIS DENA पर मोदी सरकार की चुप्पी से भड़के खरगे, कहा-देश की विदेश नीति को बर्बाद कर रहे…

IRIS DENA पर मोदी सरकार की चुप्पी से भड़के खरगे, कहा-देश की विदेश नीति को बर्बाद कर रहे…

राष्ट्रीय
नई दिल्‍ली। इजरायल और अमेरिका द्वारा मिलकर ईरान पर किए गए हमले ने वैश्विक राजनीति के साथ-साथ भारत की घरेलू राजनीति को भी तेज कर दिया है। ईरानी जहाज को हिंद महासागर में अमेरिकी पनडुब्बी द्वारा डुबोए जाने पर भारत सरकार की चुप्पी को लेकर विपक्ष ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हिंद महासागर में हुई इस घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की चुप्पी से साफ है कि देश के रणनीतिक और राष्ट्रीय हितों की घोर उपेक्षा की जा रही है। यह न सिर्फ भारत के राष्ट्रीय सिद्धांतों का अपमान है, बल्कि हमारी उस विदेश नीति का भी अपमान है, जिसे तमाम सरकारों ने बड़ी मेहनत से बनाया और अपनाया है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखे एक पोस्ट में खरगे ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "ईरान का जो जहाज टारपीडो की चपेट में आने से डूबा है यह जहाज बिना सैन्य साजो सामान के...
पश्चिम बंगाल में बढ़ी चुनावी सरगर्मी…. 61 लाख केसों के निपटारे के लिए 200 अधिकारी तैनात

पश्चिम बंगाल में बढ़ी चुनावी सरगर्मी…. 61 लाख केसों के निपटारे के लिए 200 अधिकारी तैनात

राज्य, राष्ट्रीय
कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में आगामी विधानसभा चुनावों (Assembly Elections) की आहट के साथ ही चुनाव आयोग ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। राज्य में चुनावी तैयारियों का जायजा लेने और सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए आयोग की 13 सदस्यीय फुल बेंच आगामी 8 मार्च से कोलकाता (Kolkata) के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंच रही है। इस बीच, प्रवर्तन एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे राज्य में अवैध धन और सामग्री की आवाजाही पर लगाम कसने के लिए अभी से कमर कस लें। चुनाव प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए आयोग ने पड़ोसी राज्यों ओडिशा और झारखंड से लगभग 200 नवनियुक्त न्यायिक अधिकारियों को तैनात करने का निर्णय लिया है। ये अधिकारी बंगाल के आठ संवेदनशील जिलों उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हुगली, हावड़ा, बीरभूम, पूर्व और पश्चिम बर्धमान और नादिया में चुनावी विवादों के निपटारे की...
दूसरे बच्चे के जन्म पर पेरेंट्स को मिलेंगे 25 हजार रुपये… इस राज्य के CM की बड़ी घोषणा

दूसरे बच्चे के जन्म पर पेरेंट्स को मिलेंगे 25 हजार रुपये… इस राज्य के CM की बड़ी घोषणा

राज्य, राष्ट्रीय
अमरावती। गिरते प्रजनन दर (Falling Rertility Rates) की समस्या को निपटने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार (Andhra Pradesh Government) ने बड़ा ऐलान किया है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू (Chief Minister N. Chandrababu Naidu) ने गुरुवार को कहा है कि राज्य सरकार गिरती जन्म दर को बढ़ावा देने के लिए दूसरे बच्चे के जन्म पर दंपतियों को 25,000 रुपए की सौगात देने पर विचार कर रही है। चंद्रबाबू नायडू ने विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य आंध्र प्रदेश की कुल प्रजनन दर (टीएफआर) को वर्तमान 1.5 से बढ़ाकर 2.1 करना है। नायडू ने कहा, “हम एक नए तरीके पर विचार कर रहे हैं। हम दूसरे या उसके बाद होने वाले बच्चे के लिए माता-पिता को प्रसव के समय ही 25,000 रुपए देंगे। यह एक बड़ा बदलाव होगा। अगर हम ऐसा कर पाते हैं, तो यह बहुत उपयोगी होगा।” मुख्यमंत्री ने आगे जनसंख्या प्रबंधन के महत्व ...
पश्चिमी एशिया में तनाव के चलते क्रूड आइल में तेजी… भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

पश्चिमी एशिया में तनाव के चलते क्रूड आइल में तेजी… भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। पश्चिमी एशिया (Western Asia) में बढ़ते तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) में कच्चे तेल की कीमतों (Crude oil Prices) में उछाल जारी है। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच छह दिन से जारी युद्ध के चलते कच्चे तेल के दाम 15 फीसदी बढ़कर 84 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गए हैं। सरकार ने आश्वस्त किया है कि कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि का भारतीय उपभोक्ताओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। केंद्र सरकार ने साफ किया है कि भारत में पर्याप्त मात्रा में तेल और गैस मौजूद है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में उछाल के बावजूद भारत में फिलहाल दाम नहीं बढ़ेंगे। पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक, एलपीजी के मामले में भारत सिर्फ कतर के भरोसे नहीं है। ऑस्ट्रेलिया और कनाडा ने भी गैस भिजवाने का ऑफर किया है। मंत्रालय का दावा है कि अपनी ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत ने नए बाजार तलाश लि...
Elections : 10 राज्यों से राज्यसभा की 37 रिक्त सीटों के लिए 39 उम्मीदवार मैदान में…

Elections : 10 राज्यों से राज्यसभा की 37 रिक्त सीटों के लिए 39 उम्मीदवार मैदान में…

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। देश के 10 राज्यों (10 States) से राज्यसभा (Rajya Sabha) की रिक्त 37 सीटों (37 Vacant Seats ) के लिए भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party- BJP) कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के 37 उम्मीदवारों ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किए वहीं दो निर्दलीय उम्मीदवार ने भी अपनी नामांकन दाखिल कर अपनी दावेदारी पेश की है। दिलचस्प तथ्य यह भी है कि सीटों की संख्या के अनुरूप उम्मीदवारों के नामाकंन दाखिल होने से उनके निर्विरोध निर्वाचन तय माने जा रहे हैं। महाराष्ट्रमहाराष्ट्र में राज्यसभा की सात सीटों पर चुनाव होने जा रहे हैं। भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति गठबंधन ने चार उम्मीदवारों रामदास अठावले, विनोद तावड़े, माया वाघमारे और रामराव वडकुटे को मैदान में उतारा तो वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की ओर से उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और दिवंगत नेता अजित पवार के बेटे पार्थ पवार ने अ...
US-Iran संघर्ष के बीच PM मोदी ने की फ्रांस के राष्ट्रपति से चर्चा, जानें किन मुद्दों पर हुई बात

US-Iran संघर्ष के बीच PM मोदी ने की फ्रांस के राष्ट्रपति से चर्चा, जानें किन मुद्दों पर हुई बात

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। मध्य पूर्व में तेजी से बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष (US-Iran conflict) के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने गुरुवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (French President Emmanuel Macron) से टेलीफोन पर बातचीत की। इस बातचीत में पश्चिम एशिया की बिगड़ती स्थिति पर भारत और फ्रांस की साझा चिंताओं पर विस्तार से चर्चा हुई, साथ ही संवाद और कूटनीति के माध्यम से शांति बहाल करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने संघर्ष शुरू होने के बाद से अब तक पश्चिम एशिया के कई नेताओं से बात की है। भारत क्षेत्र में शांति और स्थिरता की बहाली के लिए कूटनीतिक प्रयासों को मजबूती से समर्थन दे रहा है, ताकि यह संघर्ष और व्यापक न हो सके। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज मैंने अपने मित्र राष्ट्रपति इमैनु...
MP: अशोकनगर में लॉरेंस गैंग का गुर्गा गिरफ्तार… मांगी थी 10 करोड़ की फिरौती…व्यापारी के घर फेंकें बम

MP: अशोकनगर में लॉरेंस गैंग का गुर्गा गिरफ्तार… मांगी थी 10 करोड़ की फिरौती…व्यापारी के घर फेंकें बम

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
अशोकनगर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की अशोकनगर पुलिस (Ashok Nagar Police) ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) के खतरनाक गुर्गे को गिरफ्तार कर एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। राजस्थान (Rajasthan) के रहने वाले आरोपी ने शहर के एक व्यापारी से 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। आरोपी ने फिरौती नहीं मिलने पर व्यापारी के घर को पेट्रोल बम से उड़ाने की योजना बनाई थी। पुलिस ने आरोपी को एक होटल से पकड़ा और उसके पास से छह पेट्रोल बम, फर्जी आधार कार्ड और मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी हैरी बॉक्सर और ऋतिक बॉक्सर के संपर्क में था। वारदात के लिए उसे एक लाख रुपये एडवांस मिले थे। मांगी थी 10 करोड़ की फिरौतीपुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने गुरुवार शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 12 फरवरी को शहर के व्यापारी अंकित अग्रवाल को व्हाट्सएप कॉल, वीडियो कॉल और वॉइस नोट के जरिए हैरी बॉक्सर के...
MP: दमोह में भाईदूज पर बहन के घर जा रहे नाबालिग का हथौड़े से सिर फोड़ा….फिर खून पीया और मांस खाया

MP: दमोह में भाईदूज पर बहन के घर जा रहे नाबालिग का हथौड़े से सिर फोड़ा….फिर खून पीया और मांस खाया

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
दमोह। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के दमोह जिले (Damoh district) से हत्या की खौफनाक वारदात का मामला सामने आया है, यहां एक शख्स ने हथौड़े से 15-20 वार कर नाबालिग (Minor) का सिर फोड़ दिया और उसकी नृशंस हत्या कर दी। आरोप है कि सिर फोड़ने के बाद आरोपी शख्स ने ना केवल नाबालिग का खून पिया, बल्कि उसका भेजा निकालकर भी खाया। इस वारदात का एक वीडियो भी सामने आया है। वारदात की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है, और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। आरोपी अपनी पत्नी की हत्या के मामले में जेल की सजा भी काट चुका है यह वारदात दमोह जिले में देहात थाना क्षेत्र में भाई दूज पर बहन के घर जा रहे एक नाबालिग के साथ हुई। इमलिया चौकी क्षेत्र के अर्थखेड़ा गांव का रहने वाला 16 वर्षीय भरत विश...
MP: खंडवा में सोशल मीडिया पोस्ट पर भड़के लोग, थाने पर किया पथराव, पुलिस ने बरसाई लाठियां

MP: खंडवा में सोशल मीडिया पोस्ट पर भड़के लोग, थाने पर किया पथराव, पुलिस ने बरसाई लाठियां

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
खंडवा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खंडवा शहर (Khandwa City) में एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बवाल (Uproar Social Media post) हो गया। जिसके बाद शिकायत दर्ज कराने मोघट थाने में आई भीड़ ने हंगामा करते हुए थाने परिसर में ही पथराव (Stone Pelting) कर दिया। ऐसे में पुलिस ने तुरंत ऐक्शन लेते हुए मामला संभाला और लाठी चार्ज करते हुए भीड़ को तितर-बितर कर दिया। इस दौरान पुलिस की पिटाई के डर से लोग थाने से निकलकर इधर-उधर भागते नजर आए और इसी आपाधापी में उनके चप्पल-जूते भी सड़क पर ही छूट गए। भीड़ के हटने के बाद इमलीपुरा सहित तमाम इलाकों में पथराव करने वाले आरोपियों की तलाश के लिए सर्चिंग अभियान भी चलाया गया, लेकिन कोई भी आरोपी हाथ नहीं आया। थाने पर बढ़ती भीड़ और इलाके में बढ़ते तनाव को देखते हुए परिस्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। इस दौरान कोतवाली थान...
MP: मोहन यादव मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं नए चेहरे…. कैबिनेट में बदलाव की सुगबुगाहट तेज

MP: मोहन यादव मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं नए चेहरे…. कैबिनेट में बदलाव की सुगबुगाहट तेज

पॉलिटिक्स, मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल (Madhya Pradesh Cabinet) में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) और प्रदेश अध्यक्ष के दिल्ली दौरे के बाद से पैदा हुई हलचलों में कयास लगाए जा रहे हैं कि मंत्रिमंडल से कई दिग्गज मंत्री बाहर हो सकते हैं, वहीं उनकी जगह नए या फिर पुराने चेहरों को मौका मिल सकता है। हालांकि ऐसा कब तक होगा, इसके लिए कोई निश्चित तारीख बता पाना जल्दबाजी होगी, लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha elections) के संपन्न होने के बाद ये बदलाव देखने को मिल सकता है। शीर्ष नेताओं से मिले सीएम यादवबताया जा रहा है कि दिल्ली दौरे में सीएम मोहन यादव पार्टी के शीर्ष स्तर के नेताओं के साथ मिले थे। इनमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जैसे शीर्ष स्तर के नेता शामिल रहे थे। कहा जा रहा है कि उन बैठकों में म...