Friday, November 13खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: 100 गांव

नक्सलवाद के खात्मे के बाद बालाघाट के 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, 330 करोड़ की विकास योजना तैयार

नक्सलवाद के खात्मे के बाद बालाघाट के 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, 330 करोड़ की विकास योजना तैयार

राष्ट्रीय
भोपाल, 12 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश एवं मार्गदर्शन में नक्सलवाद से मुक्त हुए बालाघाट जिले के प्रभावित क्षेत्रों में विकास की नई इबारत लिखी गई है। राज्य सरकार ने 330 करोड़ रुपये की व्यापक योजना तैयार की है, जिसके तहत 100 गांव को शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई, रोजगार और पर्यटन के क्षेत्र में ठोस बदलाव मिलने वाले हैं। शिक्षा के क्षेत्र में प्रत्येक गांव में नई सरकारी स्कूलों की स्थापना, डिजिटल कक्षाओं का संचालन और स्कॉलरशिप स्कीम का विस्तार किया जाएगा। स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु हर गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के साथ मोबाइल स्वास्थ्य इकाइयों का प्रावधान किया जाएगा, जिससे ग्रामीण लोगों को निकटतम उपचार मिल सके। सड़क नेटवर्क को आधुनिक बनाने हेतु 250 किलोमीटर की नई कंक्रीट सड़कें बनायीं जाएंगी, जिससे गांवों को मु...