Saturday, November 14खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: सांचि

सांचि दूध के दाम बढ़े, फुल क्रीम 74 रुपए प्रति लीटर

सांचि दूध के दाम बढ़े, फुल क्रीम 74 रुपए प्रति लीटर

मध्य प्रदेश, राज्य
मध्य प्रदेश में दूध उपभोक्ताओं को अब पैकेट वाले दूध के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। सांचि ने अमूल के बाद ही अपने प्रमुख ब्रांड के लिए नई कीमतें तय की हैं। सांचि के विभिन्न वेरिएंट की कीमतों में 4 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है। ये नई दरें शनिवार, 14 नवंबर से लागू होंगी। भोपाल के साथ इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और बुंदेलखंड दूध संघों ने भी मूल्य संशोधन किया है। दूध की कीमतें बढ़ाने का कारण पैकिंग मटेरियल और परिवहन खर्च में हुई बढ़ोतरी बताया गया है। दूध संघों के अनुसार, बढ़ती परिचालन लागत के बीच वित्तीय स्थिति संतुलित रखने के लिए पैक्ड दूध के उपभोक्ता मूल्य में वृद्धि अनिवार्य हो गई थी। इससे पहले अमूल ने 12 नवंबर से अपने दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की थी। भोपाल में रोजाना 3 लाख लीटर सांचि दूध की बिक्री मध्य प्रदेश में पैक्ड दूध की बिक्री के मामल...