Friday, November 13खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: वीर गुंडाधुर

राजेश अग्रवाल ने जाहीर किया जनजातीय गौरव दिवस का विशेष कार्यक्रम

राजेश अग्रवाल ने जाहीर किया जनजातीय गौरव दिवस का विशेष कार्यक्रम

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 13 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने यह कहा कि जनजातीय गौरव दिवस प्रदेश की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और सांस्कृतिक अस्मिता के सम्मान का महापर्व है। छत्तीसगढ़ की पहचान उसकी जनजातीय विरासत, लोककलाओं, ऐतिहासिक धरोहरों और प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवनशैली से है। जनजातीय समाज ने सदियों से जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के साथ अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान को जीवित रखा है। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि प्रतिवर्ष 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर मनाया जाने वाला जनजातीय गौरव दिवस हमें जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का स्मरण कराता है। भगवान बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश शासन के अन्याय और शोषण के विरुद्ध संघर्ष कर जनजातीय समाज को अपने अधिकारों और संस्कृति की रक्षा के लिए संगठित किया। उनका जीवन ...