Friday, November 13खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: विश्वजीत श्रीवास्तव

पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर बब्बू को गोली लगी, गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर बब्बू को गोली लगी, गिरफ्तार

अपराध
बहराइच, 13 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। उत्त प्रदेश के बहराइच जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत शुक्रवार सुबह पयागपुर थाने क्षेत्र में पुलिस और एक शातिर अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर बब्बू के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल अवस्था में गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तुरंत दबोच कर गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से अवैध तमंचा (315 बोर), एक खोखा, दो जिंदा कारतूस, सफेद धातु की नौ पायल, 11 बिछिया और 14,500 रुपये नकद बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ बहराइच सहित अन्य जनपदों के विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। 13 नवंबर की भोर में पयागपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे अंडरपास पुलिया के आगे एक संदिग्ध व्यक्ति चोरी की वारदात अंजाम देने या चोरी का सामान बेचने की फिराक में है। सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस टीम मौके पर पहुँची और घेराबंदी कर संदि...