Friday, November 13खबर जो असर करे |
Shadow

पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर बब्बू को गोली लगी, गिरफ्तार

बहराइच, 13 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। उत्त प्रदेश के बहराइच जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत शुक्रवार सुबह पयागपुर थाने क्षेत्र में पुलिस और एक शातिर अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर बब्बू के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल अवस्था में गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तुरंत दबोच कर गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से अवैध तमंचा (315 बोर), एक खोखा, दो जिंदा कारतूस, सफेद धातु की नौ पायल, 11 बिछिया और 14,500 रुपये नकद बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ बहराइच सहित अन्य जनपदों के विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

13 नवंबर की भोर में पयागपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे अंडरपास पुलिया के आगे एक संदिग्ध व्यक्ति चोरी की वारदात अंजाम देने या चोरी का सामान बेचने की फिराक में है। सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस टीम मौके पर पहुँची और घेराबंदी कर संदिग्ध की तलाशी शुरू की। उसी दौरान एक व्यक्ति आया और दिखा, जिसे रोकने पर वह रेलवे ट्रैक की आड़ लेकर पुलिस पर फायरिंग करने लगा।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके दाहिने पैर में लगी और वह घायल होकर गिरा। घेराबंदी के बाद उसे पकड़ा गया। उसकी पहचान बब्बू पुत्र रामप्रसाद, निवासी बबया, पयागपुर थाने के रूप में हुई। तलाशी के दौरान बरामद किए गए सामान को सूचीबद्ध किया गया।

मुठभेड़ की सूचना पर स्थल पर पहुँचे पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पयागपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने हाल ही में पयागपुर क्षेत्र में हुई एक चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *