Friday, November 13खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम

कलेक्टर रेना जमील ने गर्भवती और कुपोषित बच्चों के लिए स्वास्थ्य केंद्र व आंगनबाड़ी निरीक्षण का निर्देश दिया

कलेक्टर रेना जमील ने गर्भवती और कुपोषित बच्चों के लिए स्वास्थ्य केंद्र व आंगनबाड़ी निरीक्षण का निर्देश दिया

छत्तीसगढ़, राज्य
सूरजपुर, 12 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। जिला स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की सेवाओं में सुधार हेतु कलेक्टर रेना जमील ने दोनों विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। गुरुवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित संयुक्त समीक्षा बैठक में उन्होंने गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच (एएनसी), संस्थागत प्रसव, बच्चों के टीकाकरण और पोषण सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुँचना चाहिए तथा आधार आधारित उपस्थिति प्रणाली का अनिवार्य पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने उच्च जोखिम गर्भावस्था वाले मामलों की लगातार निगरानी और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को शून्य करने के लिए प्रभावी प्रयासों का आह्वान किया। बच्चों के पोषण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने गंभीर कुपोषित बच्चों ...