एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला सरकारी इंजीनियर गिरफ्तार, भाकपा (माले) का एरिया कमांडर बन भेजा था धमकी भरा पत्र
सीवान, 13 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। भाकपा (माले) का एरिया कमांडर बनकर एक करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग करने वाला कोई बाहरी अपराधी नहीं, बल्कि ग्रामीण कार्य विभाग के ही एक सरकारी अभियंता निकला। पुलिस ने इस मामले में विभाग में पदस्थापित सहायक अभियंता रफीक आलम को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त कामूर जिला के कुदरा थाने क्षेत्र के सराय फकड़ा बढ़ का निवासी है, यह जानकारी पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने दी। एसपी भारत सोनी के अनुसार, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल सीवान-1 के कार्यपालक अभियंता राजेश कुमार चौधरी को 10 नवंबर को डाक द्वारा एक धमकी भरा पत्र मिला। पत्र में प्रेषक के रूप में मुजफ्फरपुर जिला के बोचहां प्रखंड के उनसर गाँव निवासी लोहा सिंह का नाम और पता अंकित था। पत्र भेजने वाले ने स्वयं को भाकपा (माले) के तिरहुत प्रक्षेत्र का एरिया कमांडर बताते हुए कार्यपालक अभियंता से एक करोड़ रुपये की ...
