Saturday, November 14खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: यूसीआईटीएस ईटीएफ

अब एक ही अकाउंट से अमेरिका के साथ यूरोप के सात प्रमुख देशों के शेयर बाजारों में लगा सकेंगे पैसा

अब एक ही अकाउंट से अमेरिका के साथ यूरोप के सात प्रमुख देशों के शेयर बाजारों में लगा सकेंगे पैसा

आर्थिक
नई दिल्ली, 13 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। गिफ्ट सिटी में स्थित सहायक कंपनी एनएसईआईएक्सजीए ने अपने अंतरराष्ट्रीय निवेश पोर्टफोलियो का बड़ा विस्तार किया है। अब भारतीय निवेशकों को एक ही अकाउंट से न केवल अमेरिकी शेयर बाजार, बल्कि यूरोप के सात प्रमुख देशों के शेयर बाजारों में भी निवेश करने का सीधा अवसर मिलेगा। इन देशों में फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड, इटली, नीदरलैंड्स, स्विट्जरलैंड और यूनाइटेड किंगडम शामिल हैं। इस पहल के अंतर्गत 11,500 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतिभूतियों में निवेश का अवसर खुला है, जिनमें 8,200 से अधिक यूसीआईटीएस एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ईटीएफ) भी सम्मिलित हैं। निवेशक इन सात देशों के स्टॉक एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध प्रमुख यूरोपीय कंपनियों के शेयरों की खरीद-बिक्री भी कर सकेंगे। निवेशकों के बीच वैश्विक बाज़ारों में रुचि लगातार बढ़ती जा रही है, और एनएसईआईएक्सजीए का यह कदम उसी मांग का प्रतिब...