एनटीपीसी लारा में 21वीं राज्य अंतर-जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ
रायगढ़, 12 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। एनटीपीसी लारा के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आज गुरुवार को 21वीं सीनियर छत्तीसगढ़ राज्य अंतर-जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला वर्ग) का शुभारम्भ हुआ। इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से कुल 61 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें 36 पुरुष और 25 महिला टीमें शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ के माननीय वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन करते हुए कहा, “खेल युवाओं के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, टीम भावना एवं आत्मविश्वास को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।” साथ ही उन्होंने एनटीपीसी लारा द्वारा खेल व शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रयासों की सराहना की और ग्रामीण विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने तथा स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने ...
