Friday, November 13खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: पुलिस थाना सदर ऊना

ऊना में नशा तस्करों की सवा 2 करोड़ की संपत्तियां जब्त

ऊना में नशा तस्करों की सवा 2 करोड़ की संपत्तियां जब्त

अपराध
ऊना, 13 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। ऊना पुलिस ने नशा माफिया के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए अवैध नशा कारोबार से अर्जित संपत्तियों को फ्रीज और जब्त करने में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पुलिस ने कुल लगभग सवा दो करोड़ की संपत्तियों को जब्त किया है। शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी ऊना सचिन हीरेमठ ने बताया कि पुलिस थाना अम्ब के अंतर्गत, दिसंबर 2025 में आरोपी अंकुश पराशर उर्फ अंकु के कब्जे से 2,330 ट्रामाडोल टैबलेट (233 ग्राम) और नकद राशि ₹24,34,540 बरामद हुई। इस वित्तीय जांच के दौरान आरोपी, उसके पिता तथा पाँच अन्य सगे रिश्तेदारों की कुल ₹68,71,961 की संपत्ति, जिसमें बैंक खाते और एफडी शामिल हैं, को फ्रीज किया गया। दूसरी ओर, पुलिस थाना सदर ऊना के अंतर्गत आरोपी बलविंदर कुमार और उसकी पत्नी के नाम पर कुल ₹19.21 लाख की संपत्ति फ्रीज की गई, जिसमें से ₹16 लाख की राशि को सक्षम प्राधिकारी द्वारा जब्...