Friday, November 13खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम

उच्चस्तरीय बैठक में छत्तीसगढ़ की चुनावी कानूनों में संशोधन पर चर्चा

उच्चस्तरीय बैठक में छत्तीसगढ़ की चुनावी कानूनों में संशोधन पर चर्चा

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 12 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ में निर्वाचन संबंधी विभिन्न अधिनियमों में संशोधन के प्रस्ताव पर गुरुवार को मंत्रालय महानदी भवन में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव विकासशील ने की और इसमें निर्वाचन अपराधों से जुड़े विभिन्न कानूनों व उनके प्रावधानों की समीक्षा की। बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ में निर्वाचन अपराधों से संबंधित अधिनियमों का गहन अध्ययन किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ स्थानीय प्राधिकारी (अपराध) अधिनियम, छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम, छत्तीसगढ़ संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), छत्तीसगढ़ नगरपालिक निगम अधिनियम, छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम तथा छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रत्येक अधिनियम के तहत आने वाले प्रावधानों का विश्लेषण करते हुए, संशोधन प्रस्तावों पर बहस हुई और आगे ...