गांधीसागर में विकसित हो रही देश की सबसे बड़ी पम्पड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना
भोपाल, 11 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के नीमच जिले के गांधी सागर में ग्रीनको ग्रुप द्वारा 1920 मेगावाट भंडारण क्षमता वाली पम्पड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना को आगे बढ़ाया जा रहा है। इस परियोजना में कुल निवेश 11500 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है और पूर्ण क्षमता पर लगातार 6 घंटे विद्युत उत्पादन करने की क्षमता रखती है। यह निर्माण रामपुरा तहसील के खेमला ब्लॉक के गाँव में 414 हेक्टेयर भूमि पर किया जा रहा है, जिससे यह देश में निर्माणाधीन सबसे बड़ी स्वतंत्र पम्पड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना बन गई है।
परियोजना में दो जलाशय शामिल हैं। निचला जलाशय मौजूदा गांधीसागर जलाशय है, जिसकी कुल क्षमता लगभग 270 टीएमसी / 7643.70 MCM है। ग्रीनको द्वारा निर्मित नया ऊपरी जलाशय में केवल 2.4 टीएमसी (67.66 एमसीएम) पानी को गैर‑उपभोक्ता पुनः उपयोग किया जाएगा, यानी पानी की कोई खपत नहीं होगी और इसे चक्र में कई बार उप...

