माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में 14 घंटे की ग्लोबल आउटेज के बाद ई‑मेल टाइमआउट 48 घंटे तक बढ़ाया
दिल्ली, 13 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। दुनिया भर में लगभग 14 घंटे तक चल रही माइक्रोसॉफ्ट की तकनीकी खराबी के बाद अब धीरे-धीरे सुधार के संकेत दिख रहे हैं। कई प्रयासों के पश्चात कंपनी के सर्वर सामान्य हो रहे हैं और स्थिरता तथा क्षमता में सकारात्मक बदलाव देखा जा रहा है। इस संकट के दौरान माइक्रोसॉफ्ट ने उपयोगकर्ताओं के महत्वपूर्ण संदेशों को सुरक्षित रखने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है — ई‑मेल टाइमआउट को बढ़ाकर 48 घंटे कर दिया गया है, जिससे फँसे या विलंबित ईमेल अब 48 घंटे तक सुरक्षित रहेंगे।
Microsoft 365 स्टेटस से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि रिकवरी के प्रयास लगातार जारी हैं। इस समस्या से जुड़ी विस्तृत जानकारी एडमिन सेंटर में इन्सिडेंट नंबर एमओ1550821 के तहत उपलब्ध है, और आम उपयोगकर्ता कंपनी के सर्विस स्टेटस पेज से ताज़ा स्थिति की निगरानी कर सकते हैं। शुरुआती जाँच के अनुसार यह आउटेज सर्वर हेल...
