Saturday, November 14खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: आशीष फलवड़िया

पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने बाबा महाकाल की भस्म आरती में भाग लेकर शिव मंत्रों का जाप किया

पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने बाबा महाकाल की भस्म आरती में भाग लेकर शिव मंत्रों का जाप किया

राष्ट्रीय
उज्जैन, 13 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। मंदिर के भस्म आरती में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने शुक्रवार को तड़के भाग लिया। लगभग 4 बजे मंदिर पहुंचकर उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर लगभग दो घंटे तक शिव मंत्र का जाप किया। उनके साथ उनके भाई और भतीजे भी उपस्थित रहे। भस्म आरती के बाद उन्होंने देहरी से बाबा महाकाल का पूजन किया और नंदी जी को जल अर्पित कर आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद सुरेश रैना ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “मैं 2005 से इस जगह से जुड़ा हुआ हूं। जब मैं यहां इंडिया के लिए खेला था, राहुल द्रविड़ हमारे कैप्टन थे और हमने इंदौर में बहुत सारे मैच खेले हैं। जब भी मैं यहां आता हूं, मैं बिल्कुल अलग इंसान बनकर वापस जाता हूं। यहां आकर एक अलग ही स्तर की ऊर्जा महसूस होती है। यह उनके लिए दिव्य अनुभव है।” उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पिछली बार वह अपनी पत्नी के साथ महाकाल के दर्शन करने आए थे, जबकि इ...