Friday, November 13खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: अवंतिका जायसवाल

भोपाल और इंदौर मेट्रो में नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड से कैशलेस यात्रा की शुरुआत

भोपाल और इंदौर मेट्रो में नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड से कैशलेस यात्रा की शुरुआत

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 12 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने राजधानी भोपाल और औद्योगिक शहर इंदौर के मेट्रो यात्रियों को विश्वस्तरीय, आधुनिक और सुगम परिवहन अनुभव देने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। गुरुवार से दोनों शहरों में नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) की सुविधा का औपचारिक शुभारंभ किया गया। जनसम्पर्क अधिकारी अवंतिका जायसवाल ने बताया कि इस डिजिटल एवं स्मार्ट टिकटिंग प्रणाली से यात्रियों को बार‑बार टिकट खरीदने की जरूरत नहीं रहेगी और प्रत्येक यात्रा पर आर्थिक बचत का अवसर मिलेगा। वह आगे कहती हैं कि नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड “वन नेशन, वन कार्ड” के सिद्धांत पर आधारित एक ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन प्रणाली है, जिसका उपयोग भोपाल और इंदौर मेट्रो के अलावा उन सभी महानगरों में किया जा सकेगा जहाँ एनसीएमसी लागू हो। यात्रियों को स्टेशनों पर लगे ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन गेट पर कार्ड टै...