Friday, November 13खबर जो असर करे |
Shadow

मुरैना स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान, 177 यात्रियों से वसूले 1.52 लाख रुपए


मुरैना।  रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को रेलवे द्वारा चलाए गए सघन फोर्ट्रेस टिकट चेकिंग अभियान में 177 प्रकरण दर्ज कर 1 लाख 52 हजार 750 रुपए का रेल राजस्व वसूला गया। अभियान का उद्देश्य बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाना था।
उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया। सहायक वाणिज्य प्रबंधक ग्वालियर आरके वर्मा के नेतृत्व में टिकट जांच दल ने मुरैना स्टेशन से गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों में यात्रियों के टिकटों की जांच की। अभियान के दौरान पंजाब मेल, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस, ताज एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, कलिंग उत्कल एक्सप्रेस सहित 10 प्रमुख ट्रेनों में जांच की गई। कार्रवाई में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और स्टेशन स्टाफ का सहयोग रहा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से उचित एवं वैध टिकट लेकर ही यात्रा करने की अपील की है। साथ ही स्टेशन परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *