Tuesday, March 10खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: पुलिस

सिरसा: पुलिस ने तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया, चूरापोस्त और अफीम बरामद

सिरसा: पुलिस ने तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया, चूरापोस्त और अफीम बरामद

अपराध
सिरसा, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। स्थानीय पुलिस ने सिरसा जिले से तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चूरापोस्त और अफीम बरामद की है। पकड़े गए तस्करों की पहचान डबवाली निवासी रोमी सिंह, सिरसा निवासी अजय कुमार और फतेहाबाद निवासी विक्रम के रूप में हुई है। सीआईए प्रभारी डबवाली राजपाल ने शनिवार को बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव सकताखेड़ा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान भारतमाला पुल के नीचे एक युवक प्लास्टिक का थैला लेकर खड़ा था जो कि पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश करने लगा।   पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू कर लिया और उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से नौ किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में तस्कर की पहचान रोमी सिंह के रूप में हुई। एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस ने अजय कुमार को 252 ग्राम अफीम सहित सिरसा शहर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल पुलि...
सांकरा में जुआ संचालन करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी

सांकरा में जुआ संचालन करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिले में अवैध जुआ-सट्टा पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना सिहावा पुलिस द्वारा लगातार सघन पेट्रोलिंग एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखा जा रहा है। ग्राम सांकरा में एक युवक को सट्टा पट्टी के साथ पकड़ा गया है। जानकारी के अनुसार पेट्रोलिंग के दौरान थाना सिहावा पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सांकरा के नंदी चौक स्थित सुखा तालाब के पास, शिव मंदिर के सामने एक व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर सट्टा पट्टी नामक जुआ संचालित कर रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां आरोपित को सट्टा पट्टी जुआ खिलाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपित के कब्जे से विभिन्न अंकों से भरा कागज का टुकड़ा, एक नीला डॉट पेन तथा सट्टा से संबंधित 1500 रुपये नकद जब्त किए गए। समस्त सामग्री को गवाहों के समक्ष विधिवत जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपित अनिल स...
पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत में एसआईटी की जांच बढ़ी

पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत में एसआईटी की जांच बढ़ी

अपराध
पटना, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। राजधानी पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अपनी जांच तेज कर दी है। घटना को लेकर पटना पुलिस और सरकार पर उठ रहे सवालों के बीच पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार ने एसआईटी का गठन किया है, जिसकी कमान पटना के आईजी जितेंद्र राणा ने खुद संभाल ली है। गठित एसआईटी में सिटी एसपी (पूर्वी) परिचय कुमार के साथ एक महिला डीएसपी, एक महिला इंस्पेक्टर, एक पुरुष इंस्पेक्टर, एक सब-इंस्पेक्टर, एक एएसआई और कांस्टेबल शामिल हैं। एसआईटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पटना आईजी पूरे अनुसंधान पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं, ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही या साक्ष्यों से छेड़छाड़ की गुंजाइश न रहे। शनिवार की सुबह आईजी जितेंद्र राणा खुद शंभू हॉस्टल पहुंचे और घटनास्थल की बारिकी से जांच की। आईजी ने एसआईटी को जरूर...
बलरामपुर में बुजुर्ग की जघन्य हत्या से जनाक्रोश, मुख्य मार्ग जाम

बलरामपुर में बुजुर्ग की जघन्य हत्या से जनाक्रोश, मुख्य मार्ग जाम

छत्तीसगढ़, राज्य
बलरामपुर, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। बलरामपुर रामानुजगंज जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग की नृशंस हत्या के बाद मामला अब कानून व्यवस्था की बड़ी चुनौती बन गया है। तीन दिन बीत जाने के बावजूद आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजन और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को सड़क पर रखकर सैकड़ों लोगों ने धरना दिया, जिससे रामानुजगंज सनावल मुख्य मार्ग घंटों बाधित रहा। रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कालिकापुर निवासी देवशरण यादव, 65 वर्ष, गुरुवार को मवेशी चराने जंगल गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। रात करीब आठ बजे गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर जंगल में उनका गर्दन कटा शव मिला। इस हृदय विदारक घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया था और शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद आक्रोशित परिजन औ...
कानपुर में प्रेम विवाह के चार माह बाद पत्नी की हत्या, पति ने किया आत्मसमर्पण

कानपुर में प्रेम विवाह के चार माह बाद पत्नी की हत्या, पति ने किया आत्मसमर्पण

अपराध
कानपुर, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है। चार माह पहले ही उसने प्रेम विवाह किया था। हत्या के बाद, आरोपित ने थाना जाकर अपनी पत्नी की हत्या की बात कुबूल की है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित करते हुए जांच में जुट गई है। पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि आरोपित सचिन, जो जिला फतेहपुर के गांव मोहनपुर का निवासी है, ने श्वेता सिंह (22) से लगभग तीन साल पहले से प्रेम संबंध बनाये थे। लड़की के परिजनों द्वारा इसका विरोध किया गया और गाजीपुर थाने में शिकायत दर्ज करवा कर उसे जेल भिजवा दिया गया था। जेल से रिहा होने के बाद उसने श्वेता से प्रेम विवाह किया। सचिन अब सूरत की एक फैक्ट्री में नौकरी करने लगा, लेकिन एक महीने बाद वापस आकर महाराजपुर थाना क्षेत्र के रूमा...
संसद सुरक्षा उल्लंघन के चार आरोपियों की न्यायिक हिरासत में वृद्धि

संसद सुरक्षा उल्लंघन के चार आरोपियों की न्यायिक हिरासत में वृद्धि

कानून
नई दिल्ली, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने संसद सुरक्षा में चूक के चार आरोपितों की न्यायिक हिरासत को 6 फरवरी तक बढ़ा दिया है। कोर्ट ने सभी छह आरोपितों के खिलाफ आरोप तय करने और आरोपित ललित झा की आरोप मुक्त करने की अर्जी पर 6 फरवरी को सुनवाई का आदेश दिया। दिल्ली पुलिस ने संसद सुरक्षा चूक के आरोपित ललित झा की आरोप मुक्त करने की अर्जी का विरोध किया है। शनिवार को सुनवाई के दौरान इस मामले के सभी आरोपित कोर्ट में पेश हुए। दिल्ली उच्च न्यायालय ने 2 जुलाई, 2025 को इस मामले के दो आरोपितों नीलम आजाद और महेश कुमावत को जमानत दी थी। उच्च न्यायालय ने दोनों आरोपितों को 50-50 हजार के मुचलके पर जमानत देने का आदेश दिया था। उच्च न्यायालय ने दोनों आरोपितों को प्रेस कांफ्रेंस करने और मीडिया को इंटरव्यू नहीं देने का निर्देश दिया था। इसके अलावा कोर्ट ने दोनों आरोपितों को सोशल मीडिया पर ...
मुरैनाः आसन नदी किनारे अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

मुरैनाः आसन नदी किनारे अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश, राज्य
मुरैना, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में माता बसैया थाना पुलिस ने शनिवार को छापामार कार्रवाई करते हुए नाका गांव में आसन नदी के तट पर अवैध तरीके से शराब बना रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से बड़ी मात्रा में अवैध शराब और नकली शराब बनाने की सामग्री बरामद की है। माता बसैया थाना प्रभारी अरुण कुशवाह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। आसन नदी किनारे बीहड़ के सुनसान क्षेत्र में झोपड़ी बनाकर अवैध शराब बनाने का कारोबार चल रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी और सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 600 लीटर ओपी स्प्रिट, एक हजार लीटर तैयार देशी शराब जब्त की है। बड़ी मात्रा में शराब बनाने का सामान के साथ ही एक 12 बोर की बंदूक और चार जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि गिर...
बड़वाह में ट्रेनी कॉन्स्टेबल की डंपर की चपेट में आने से मौत

बड़वाह में ट्रेनी कॉन्स्टेबल की डंपर की चपेट में आने से मौत

मध्य प्रदेश, राज्य
बड़वाह, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के बड़वाह में ओंकारेश्वर दर्शन के लिए निकले भाई-बहन की यात्रा शनिवार दोपहर को एक दर्दनाक हादसे में बदल गई। यहां तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी बहन ऋचा राजोरिया (24) के सिर के ऊपर से डंपर का पहिया गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसका भाई आशु राजोरिया बाल-बाल बच गया। हादसा इंदौर–इच्छापुर हाईवे पर बड़वाह के पास दोपहर करीब 1 बजे हुआ। ऋचा इंदौर स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में कॉन्स्टेबल की ट्रेनिंग ले रही थी और उसके भाई आशु इंदौर सेंट्रल जेल में डिप्टी जेलर के पद पर पदस्थ है। दोनों मूल रूप से ग्वालियर के निवासी हैं। जानकारी के अनुसार, भाई-बहन शनिवार सुबह करीब 11 बजे बाइक से ओंकारेश्वर के लिए रवाना हुए थे। तभी बड़वाह में पुरानी जनपद कार्यालय के पास एक तेज रफ्तार डंपर...
तेज रफ्तार ट्रक से मोटरसाइकिल सवार की मौत, दो की जान गई

तेज रफ्तार ट्रक से मोटरसाइकिल सवार की मौत, दो की जान गई

छत्तीसगढ़, राज्य
दुर्ग, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा भिलाई तीन थाना क्षेत्र के पचपेड़ी गांव के पास हुआ। मृतकों की पहचान देवराज यादव (27) और उनके फूफा वीरेंद्र यादव (40) के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, दोनों दशगात्र के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। जब वे पचपेड़ी गांव के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। भिलाई तीन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। मृतकों के शवों को सुपेला के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने इस मामले में मर्...
मीरजापुर में अंतरराज्यीय गांजा तस्करों की गिरफ्तारी

मीरजापुर में अंतरराज्यीय गांजा तस्करों की गिरफ्तारी

अपराध
मीरजापुर, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले की थाना कोतवाली देहात पुलिस ने शनिवार को अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह के दो अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने 20 लाख रुपये मूल्य का अवैध गांजा और तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार को बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) रितेश सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन स्थित विंध्यवासिनी सभागार में पत्रकारों को बताया कि क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें 27 बंडलों में छिपाकर रखा गया कुल 28.135 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। इसकी अन्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपये है। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जौनपुर निवासी भूपेन्द्र पटेल और प्रतापगढ़ जिले के निवासी रामचरन वर्मा के रूप में हुई है। पूछता...