अल अमेरात। एसीसी मेन्स अंडर-19 एशिया कप 2026 (ACC Men’s Under-19 Asia Cup 2026) के फाइनल में 14 नवंबर (शनिवार) को भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच टक्कर होनी है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अल अमेरात के अल अमेरात क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 2) में खेला जाएगा. भारत ने दूसरे सेमीफाइनल में अफगानिस्तान पर 8 विकेट से जीत हासिल की. वहीं पाकिस्तान ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 9 विकेट से पस्त किया था. खिताबी मुकाबले में टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे होगा. वहीं पहली गेंद सुबह 10.बजे फेंकी जाएगी।
भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज में भी टक्कर हुई थी. तब पाकिस्तान ने हमजा जहूर के नाबाद 100 रनों की बदौलत भारतीय टीम को 3 विकेट से शिकस्त दी थी. अब भारतीय टीम उस हार का बदला लेना चाहेगी. भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा 8 बार इस टूर्नामेंट को जीता है. वहीं बांग्लादेश और पाकिस्तान ने दो-दो मौकों पर खिताबी जीत हासिल की. अफगानी टीम भी एक बार चैम्पियन बन चुकी है।
आर्यवीर फिर खेलेंगे बड़ी इनिंग्स
पाकिस्तान के खिलाफ खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया के महान बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर पर निगाहें रहने वाली हैं. आर्यवीर सहवाग ने मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक 70*, 22, 160 और 51 रनों की पारियां खेली हैं. यानी आर्यवीर मौजूदा टूर्नामेंट में 303 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनका औसत 103.00 और स्ट्राइक रेट 95.58 रहा है।
मुकाबले में भारत की संभावित प्लेइंग-11: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, अर्जुन राजपूत, यशबर्धन चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), मनाल चौहान, मोहित उल्वा, आर्यन सवसानी, काव्या पटेल और ईशान सूद।
मुकाबले में पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11: पाकिस्तान U19 (प्लेइंग XI): उस्मान खान, अब्दुल कादिर, फरहान यूसुफ (कप्तान), अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हसनैन अब्बास डार, मोहम्मद सय्याम, रिजवानुल्लाह, निकाब शफीक और हयाम खान।
भारत का स्क्वॉड: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशबर्धन चौहान (उप-कप्तान), अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनल चौहान, रजत बघेल (विकेटकीपर), वी. यशवीर, आर्यन सावसानी, मोहित उल्वा, काव्य पटेल, शाविन विनोद और ईशान सूद।
पाकिस्तान का स्क्वॉड: फरहान यूसुफ (कप्तान), हमजा जहूर (विकेटकीपर), हुजैफा अहसान, मोहम्मद सय्याम, अहमद हुसैन, अली रजा, अब्दुल सुभान, मोहम्मद हुजैफा, उस्मान खान, निकाब शफीक, रिजवानुल्लाह, हसनैन अब्बास डार, जहांगीर बिलाल, हयाम खान और अब्दुल कादिर।
भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल
शुक्रवार (06 नवंबर)- बनाम नेपाल, भारत की 10 विकेट से जीत
रविवार (08 नवंबर)- बनाम पाकिस्तान, भारत की 3 विकेट से पराजय
मंगलवार (10 नवंबर)- बनाम UAE, भारत 70 रनों से जीता
सेमीफाइनल (12 नवंबर)- बनाम अफगानिस्तान, भारत 8 विकेट से जीता
फाइनल (14 नवंबर)- बनाम पाकिस्तान, अल अमेरात।
