Friday, November 13खबर जो असर करे |
Shadow

एमसीबी जिले में 16 नवंबर को रोजगार मेले का आयोजन, 265 पदों पर भर्ती

मनेन्द्रगढ़, 13 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर द्वारा 16 नवंबर को जिलास्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय मनेन्द्रगढ़ में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। इस मेले में विभिन्न निजी कंपनियाँ कुल 265 रिक्त पदों पर भर्ती करेंगी।

रोजगार मेले में 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई एवं अग्निशामक डिप्लोमा उत्तीर्ण महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार शामिल हो सकते हैं। कंपनियाँ फायरमैन, सुरक्षा गार्ड, पैकेजिंग स्टाफ, चालक, वार्ड बॉय, फील्ड अधिकारी, मीटर स्थापना एवं पिकर‑पैकर जैसे पदों पर नियुक्तियाँ करेंगी। मेले में शामिल होंगे अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन संस्थान, स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड, श्रमिक टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड तथा टीमलीज सर्विसेज लिमिटेड और

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *