महिला एशिया कप 2026: पाकिस्तान को धूल चटाकर सेमीफाइनल में टीम इंडिया, बने कई रिकॉर्ड
दुबई। महिला एशिया कप 2026 (Women's Asia Cup 2026) में भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian Women's Cricket team) का जलवा बरकरार है. दुबई के मैदान पर खेले गए मुकाबले में भारत (India ने पाकिस्तान टीम (Pakistan team) को चारों खाने चित करते हुए टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की. इस धमाकेदार जीत के साथ ही हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम ने सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम भारतीय स्पिनरों की घातक गेंदबाजी के आगे पस्त हो गई. पाकिस्तान की टीम 18.1 ओवर में महज 55 रनों पर ढेर हो गई. यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में पाकिस्तान का अब तक का सबसे कम स्कोर रहा.
पाकिस्तान को सस्ते में समेटने में भारत की दो युवा स्पिनरों का सबसे बड़ा हाथ रहा. श्री चरणी ने कातिलाना गेंदबाजी करते हुए अपने 4 ओवर में सिर्फ 7 रन देकर 3 विकेट झटके, जिसमें एक ही ओवर में 2 झटके शामिल ...
