MP: CM मोहन यादव दुबई के 4 दिवसीय दौरे पर, दुबई के दिग्गज निवेशों से करेंगे संवाद
दुबई। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) 6 से 9 सितंबर तक दुबई दौरे (Dubai Visit) पर रहेंगे. 'इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश–दुबई 2026' ('Invest in Madhya Pradesh – Dubai 2026') के तहत मुख्यमंत्री संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के प्रमुख निवेशकों, उद्योग समूहों और कारोबारी प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे. उनके दौरे में AIM Congress 2026 में भागीदारी, मध्यप्रदेश पवेलियन (Madhya Pradesh Pavilion) का उद्घाटन, निवेशकों के साथ वन-टू-वन बैठकें और 'इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश' संवाद सत्र होंगे।
मुख्यमंत्री यादव के दौरे का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश की औद्योगिक, पर्यटन और निवेश क्षमता को अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के सामने रखना है. आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, इस दौरान मुख्यमंत्री कई उच्चस्तरीय बैठकों में हिस्सा लेंगे और प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर सीधे संवाद करेंग...









