Tuesday, October 20खबर जो असर करे |
Shadow

Month: September 2026

CIA ने 9/11 की 25वीं बरसी पर जारी की गोपनीय रिपोर्ट, लादेन और अल-कायदा का जिक्र….

CIA ने 9/11 की 25वीं बरसी पर जारी की गोपनीय रिपोर्ट, लादेन और अल-कायदा का जिक्र….

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन। अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए (American Intelligence agency CIA) ने 9/11 हमले से पहले ओसामा बिन लादेन (Osama bin Laden) और अल-कायदा (Al Qaeda) से जुड़ी जानकारी वाली कई गोपनीय रिपोर्ट जारी की हैं। ये रिपोर्ट शुक्रवार को सार्वजनिक की गईं। इसी दिन 11 सितंबर 2001 के आतंकी हमलों की 25वीं बरसी थी। इन दस्तावेजों में बताया गया है कि अमेरिकी अधिकारियों के पास बिन लादेन और अल-कायदा को लेकर हमलों से पहले क्या जानकारी थी। 9/11 हमलों में करीब तीन हजार लोगों की मौत हुई थी। इन हमलों के बाद अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव आया था। बिन लादेन पर कैसे नजर रखी जा रही थी?दस्तावेजों से पता चलता है कि सुरक्षा विश्लेषक बिन लादेन की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। वे यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे थे कि उसे किस तरह का समर्थन मिल रहा है। अमेरिकी ठिकानों पर संभावित हमलों को लेकर भी चिंता...
भारत में मेहमानों के स्वागत की खास तैयारी… मेज पर सजेगी जयपुर की कारीगरी, सिल्वर-प्लेटेड टेबलवेयर

भारत में मेहमानों के स्वागत की खास तैयारी… मेज पर सजेगी जयपुर की कारीगरी, सिल्वर-प्लेटेड टेबलवेयर

राष्ट्रीय
जयपुर। दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) के लिए दुनिया के 20 देशों से मेहमान पहुंच रहे हैं। उनके स्वागत के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। खाने से लेकर उसे परोसने तक, हर चीज में भारतीय संस्कृति और कारीगरी ((Jaipur Craftsmanship) ) की झलक दिखेगी। इसी खास मेहमाननवाजी के लिए जयपुर के करीब 300 कारीगरों ने सिल्वर-प्लेटेड टेबलवेयर (Silver Plated Tableware) और कटलरी तैयार की है। इनके डिजाइन में पारंपरिक कारीगरी के साथ आधुनिक तकनीक का मेल देखने को मिलेगा। ब्रिक्स समिट के दौरान जब दुनिया के प्रमुख देशों के प्रतिनिधि दिल्ली में एक साथ बैठेंगे, तो मेज पर परोसा जाने वाला भोजन ही खास नहीं होगा, बल्कि उसे परोसने के लिए इस्तेमाल होने वाला टेबलवेयर भी आकर्षण का केंद्र बनेगा। इस खास मेहमाननवाजी में जयपुर की पारंपरिक कारीगरी और आधुनिक तकनीक का अनूठा मेल दिखाई देगा। अरुण्स ग्रुप के सीईओ अरुण पा...
महंगी होंगी दालें …. वैश्विक बाजार में बढ़े दाम, भारत में भी दिखने लगा असर

महंगी होंगी दालें …. वैश्विक बाजार में बढ़े दाम, भारत में भी दिखने लगा असर

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजारों (International Markets) में दालों के दाम (Pulse Prices rise) मजबूत हुए हैं, जिससे भारत (India) जैसे आयातक देशों के घरेलू बाजारों (Domestic markets) पर असर पड़ना शुरू हो गया है। वैश्विक स्तर पर आयात लागत बढ़ने और देश के भीतर कमजोर मानसून के चलते पैदावार घटने की आशंका ने बाजार की तस्वीर बदल दी है। आईग्रेन इंडिया के मुताबिक, ब्राजील से भारत आने वाली ग्रेड-1 उड़द की कीमत बढ़कर 960 डॉलर प्रति टन (950 डॉलर से 1 फीसदी ऊपर) हो गई है। म्यांमार एसक्यू का भाव भारत के लिए 965 डॉलर प्रति टन हो गया है। ऑस्ट्रेलियाई चने के भाव बांग्लादेश, भारत, नेपाल और पाकिस्तान के लिए 25 डॉलर प्रति टन बढ़े हैं। ऑस्ट्रेलिया से भारत का भाव 685 डॉलर प्रति टन और तंजानिया से पाकिस्तान का भाव 9 फीसदी उछलकर 700 डॉलर प्रति टन पहुंच गया है। मोजांबिक की गजरा तुअर भारत के लिए 7 फीसदी बढ़कर 760 ...
MP: पांढुर्णा के गोटमार मेले में 450 से ज्यादा लोग हुए घायल, गंभीर हालत में 10 नागपुर रैफर

MP: पांढुर्णा के गोटमार मेले में 450 से ज्यादा लोग हुए घायल, गंभीर हालत में 10 नागपुर रैफर

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
पांढुर्णा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पांढुर्णा (Pandhurna) में प्रसिद्ध गोटमार मेले (Famous Gotmar Fair) के दौरान पारंपरिक पत्थरबाजी (Traditional stone-pelting) में 450 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं जिनमें 10 की हालत गंभीर है। पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पांढुर्णा के पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद्र परिहार ने बताया कि सदियों पुराने इस मेले का आयोजन जाम नदी के किनारे किया गया। इस दौरान पलाश के पेड़ को काटने और देवी चंडी को पारंपरिक झंडा भेंट करने के साथ ही आयोजन समाप्त हुआ। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, तीन गंभीर रूप से घायल लोगों को नागपुर में इलाज के लिए ले जाया गया है जबकि एक पांच वर्षीय बच्ची जो कि मेला देखने आई थी उसे सिर पर गंभीर चोट आई हैं। इसके अलावा 11 वर्षीय बच्ची भी घायल हुई है। 450 लोगों के घायल होने की जानकारीआधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 450 लोग घायल हुए हैं जबकि ...
प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजानिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित है

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजानिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित है

पॉलिटिक्स, मध्य प्रदेश
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश भर में चलाए जाने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान‘ को लेकर शुक्रवार भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित हैं। प्रधानमंत्री जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की इस सेवा यात्रा से जन-जन को परिचित कराने और सेवा के संस्कार को समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। यह केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार, सुशासन औ...
रिश्तों के उतार-चढ़ाव से भरा ‘लस्ट स्टोरीज 3’ का ट्रेलर रिलीज

रिश्तों के उतार-चढ़ाव से भरा ‘लस्ट स्टोरीज 3’ का ट्रेलर रिलीज

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
नेटफ्लिक्स की चर्चित एंथोलॉजी फिल्म 'लस्ट स्टोरीज' के दो सफल भागों के बाद अब इसका तीसरा अध्याय दर्शकों के बीच दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें पांच अलग-अलग जोड़ियों की जिंदगी और उनके रिश्तों से जुड़ी उलझनों की झलक देखने को मिलती है। खास बात यह है कि फिल्म में अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ की रियल-लाइफ जोड़ी पहली बार ऑन-स्क्रीन साथ नजर आएगी। इनके अलावा राधिका आप्टे, कोंकणा सेन शर्मा, विजय वर्मा, अली फजल, राधिका मदान, अभिषेक बनर्जी, गुरफतेह पीरजादा और सना थम्पी अहम भूमिकाओं में हैं। ट्रेलर में पांच जोड़ियों की अलग-अलग कहानियां दिखाई गई हैं, जिनमें कहीं प्यार की तलाश है तो कहीं रिश्तों की जटिलता और अधूरी इच्छाएं नजर आती हैं। फिल्म सिर्फ शारीरिक आकर्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि शादीशुदा जिंदगी के उतार-चढ़ाव, अजीबोगरीब बातचीत, आपसी खींचतान और छिपे हुए राज...
करीना कपूर ने बॉलीवुड के रवैये पर उठाए सवाल

करीना कपूर ने बॉलीवुड के रवैये पर उठाए सवाल

मनोरंजन
करीना कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'दायरा' को लेकर चर्चा में हैं। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वह पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आएंगी। फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसी बीच करीना ने बॉलीवुड में चल रही 'भेड़चाल' वाली सोच पर अपनी राय रखी है। अभिनेत्री ने रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' की सफलता का उदाहरण देते हुए कहा कि आज के दर्शक पहले से कहीं ज्यादा समझदार हो चुके हैं और उन्हें अच्छी-बुरी फिल्म की पहचान है। दिए इंटरव्यू में करीना ने कहा कि दर्शक अब सिर्फ किसी बड़े सितारे या फिल्म की शैली देखकर सिनेमाघरों का रुख नहीं करते। उनके मुताबिक, दर्शक वही फिल्म देखना चाहते हैं जो उन्हें अच्छी लगे। करीना ने कहा कि अब सिर्फ युवा प्रेम कहानी या किसी एक खास तरह की फिल्मों का दौर नहीं रहा। उन्होंने 'एनिमल' का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर एक फिल्म में हिंसा चल गई तो...
‘नई नवेली’ का टीजर आया सामने, यामी गौतम बनीं ‘डायन भाभी’

‘नई नवेली’ का टीजर आया सामने, यामी गौतम बनीं ‘डायन भाभी’

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
यामी गौतम अपनी आगामी फिल्म 'नई नवेली' में बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं। फिल्म का आधिकारिक टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें यामी के किरदार की रहस्यमयी दुनिया की झलक देखने को मिलती है। 'कलर येलो' और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है। इसकी कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। फिल्म की कहानी एक नई-नवेली दुल्हन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे उसका देवर डायन समझने लगता है। टीजर की शुरुआत मेरठ के एक सामान्य परिवार से होती है, जहां नई बहू बनकर यामी गौतम की एंट्री होती है। सब कुछ सामान्य नजर आता है, लेकिन कहानी उस वक्त दिलचस्प मोड़ लेती है, जब घर का छोटा बेटा अपनी भाभी पर डायन होने का आरोप लगा देता है। इसके बाद यामी का ऐसा रूप सामने आता है, जिसे उन्होंने इससे पहले किसी फिल्म में नहीं निभाया है। उनके किरदार से जुड़ी रहस्यमयी ...
अमेज़न इंडिया के विक्रेताओं का कुनबा 20 लाख पार, तीन साल में सबसे तेज बढ़ोतरी

अमेज़न इंडिया के विक्रेताओं का कुनबा 20 लाख पार, तीन साल में सबसे तेज बढ़ोतरी

आर्थिक
भोपाल। त्योहारी खरीदारी का मौसम शुरू होने से पहले अमेज़न इंडिया ने अपने विक्रेता नेटवर्क को लेकर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। कंपनी ने बताया कि Amazon.in पर उसके विक्रेताओं की संख्या 20 लाख का आंकड़ा पार कर गई है। पिछले तीन वर्षों में यह विक्रेता आधार में साल दर साल हुई सबसे तेज वृद्धि है। इस दौरान तीन लाख से अधिक नए विक्रेता अमेज़न के मंच से जुड़े हैं। अमेज़न के बढ़ते विक्रेता समुदाय में देश के अलग-अलग हिस्सों और विभिन्न स्तरों के कारोबारी शामिल हैं। इनमें टियर-3 कस्बों से कारोबार शुरू करने वाले पहली पीढ़ी के उद्यमियों से लेकर हजारों स्टॉक कीपिंग यूनिट संभालने वाले स्थापित ब्रांड तक शामिल हैं। आगामी त्योहारी मौसम को देखते हुए कंपनी विक्रेताओं के लिए बिक्री, विज्ञापन, कारोबार प्रबंधन और ग्राहकों तक बेहतर सेवा पहुंचाने की प्रक्रिया को आसान बनाने पर जोर दे रही है। इसके लिए कंपनी तकनीक, विभ...
भारत में पहली बार लॉन्च हुई BMW i5 लॉन्ग व्हीलबेस, 669 किमी की रेंज; 99 यूनिट वाला फर्स्ट एडिशन पहले ही बिक गया

भारत में पहली बार लॉन्च हुई BMW i5 लॉन्ग व्हीलबेस, 669 किमी की रेंज; 99 यूनिट वाला फर्स्ट एडिशन पहले ही बिक गया

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
नई दिल्ली। BMW इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी नई BMW i5 लॉन्ग व्हीलबेस (LWB) को पहली बार पेश कर दिया है। कंपनी के मुताबिक यह भारत में उसकी पहली स्थानीय रूप से निर्मित इलेक्ट्रिक सेडान है। आकार, पीछे की सीटों में मिलने वाली जगह और इलेक्ट्रिक ड्राइविंग रेंज के लिहाज से इसे अपने सेगमेंट में खास स्थान दिया गया है। कार का उत्पादन BMW ग्रुप के चेन्नई स्थित संयंत्र में स्थानीय स्तर पर किया जाएगा, जबकि इसकी डिलीवरी जल्द शुरू होने की उम्मीद है। ग्राहक BMW की देशभर की डीलरशिप और कंपनी की वेबसाइट के माध्यम से इसकी बुकिंग कर सकते हैं। BMW i5 LWB को भारत की जरूरतों और सड़क परिस्थितियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी का कहना है कि कार में लग्जरी, आराम और दमदार प्रदर्शन का ऐसा संयोजन दिया गया है, जो पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए खास तौर पर आरामदायक अनुभव उपलब्ध कराता है। BMW ग्रुप इ...