Friday, September 11खबर जो असर करे |
Shadow

‘नई नवेली’ का टीजर आया सामने, यामी गौतम बनीं ‘डायन भाभी’


यामी गौतम अपनी आगामी फिल्म ‘नई नवेली’ में बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं। फिल्म का आधिकारिक टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें यामी के किरदार की रहस्यमयी दुनिया की झलक देखने को मिलती है। ‘कलर येलो’ और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है। इसकी कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। फिल्म की कहानी एक नई-नवेली दुल्हन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे उसका देवर डायन समझने लगता है।

टीजर की शुरुआत मेरठ के एक सामान्य परिवार से होती है, जहां नई बहू बनकर यामी गौतम की एंट्री होती है। सब कुछ सामान्य नजर आता है, लेकिन कहानी उस वक्त दिलचस्प मोड़ लेती है, जब घर का छोटा बेटा अपनी भाभी पर डायन होने का आरोप लगा देता है। इसके बाद यामी का ऐसा रूप सामने आता है, जिसे उन्होंने इससे पहले किसी फिल्म में नहीं निभाया है। उनके किरदार से जुड़ी रहस्यमयी शक्तियां और छिपे राज कहानी में रोमांच बढ़ाते हैं।

‘नई नवेली’ में यामी गौतम के साथ सुनीता राजवार और मीता वशिष्ठ समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। टीजर ने फिल्म की कहानी और यामी के किरदार को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। हास्य, रहस्य और अलौकिक घटनाओं से भरपूर यह फिल्म दशहरा के मौके पर 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *