Wednesday, October 28खबर जो असर करे |
Shadow

₹200 के लकी ड्रॉ में 6 साल के मेदांश की चमकी किस्मत, जीती फॉर्च्यूनर

बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में छह साल के मेदांश रायकवार के नाम लकी ड्रॉ में फॉर्च्यूनर कार का प्रथम पुरस्कार निकला। सीलमपुरा निवासी मेदांश के नाम करीब एक साल पहले उसकी दादी किरण रायकवार ने गरबा कार्यक्रम में कूपन खरीदा था।

दादी किरण रायकवार के मुताबिक, वह श्री सरकार धाम आभापुरी में आयोजित गरबा कार्यक्रम में गई थीं। इसी दौरान उन्होंने लकी ड्रॉ का कूपन खरीदकर उस पर अपने पोते मेदांश का नाम लिख दिया था। उस समय उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह कूपन इतनी बड़ी खुशखबरी लेकर आएगा।

लकी ड्रॉ में मेदांश के नाम फॉर्च्यूनर कार निकलने की जानकारी मिलते ही परिवार में खुशी छा गई। कार मिलने पर ढोल-नगाड़ों के साथ उसका स्वागत किया गया। परिवार ने कार की पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर परिजनों और क्षेत्र के लोगों ने मेदांश को बधाई दी।

परिवार के अनुसार, कूपन गरबा कार्यक्रम के दौरान खरीदा गया था, जबकि लकी ड्रॉ का परिणाम और कार सौंपने की प्रक्रिया बाद में पूरी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *