‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद संतों के जीवन पर फिल्म बनाएंगी अनुप्रिया
हरिद्वार। बाबा नीम करौरी के जीवन पर आधारित हिंदी फिल्म हनुमान अंश की सफलता के बाद फिल्म की निर्माता अनुप्रिया अब संत-महापुरुषों के जीवन और उनके आध्यात्मिक संदेश को बड़े पर्दे के माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुंचाने की तैयारी में हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचकर श्री दक्षिण काली मंदिर में पूजा-अर्चना की और निरंजनी पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी से भेंट कर आशीर्वाद लिया।
अनुप्रिया ने स्वामी कैलाशानंद गिरी के साथ संत-महापुरुषों के जीवन पर फिल्म निर्माण की संभावनाओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हनुमान अंश के निर्माण के दौरान कई तरह की चुनौतियां सामने थीं। फिल्म में किसी बड़े नाम या चर्चित कलाकार के नहीं होने और सीमित बजट में बनने के कारण शुरुआत में इसकी सफलता को लेकर आशंकाएं जताई जा रही थीं। इसके बावजूद फिल्म को दर्शकों का समर्थन मिला और यह लगा...









