Friday, July 17खबर जो असर करे |
Shadow

Month: June 2026

MP: जीतू पटवारी का बड़ा आरोप….बोले- 100 से 335 एकड़ कैसे हो गई जमीन? CM मोहन यादव से मांगा इस्तीफा

MP: जीतू पटवारी का बड़ा आरोप….बोले- 100 से 335 एकड़ कैसे हो गई जमीन? CM मोहन यादव से मांगा इस्तीफा

पॉलिटिक्स, मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस (Madhya Pradesh Congress) ने उज्जैन (Ujjain) में कथित तौर पर जमीन घोटाले (Land scams) का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) के इस्तीफे की मांग की है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने इसे महाकाल की जमीन की लूट बताते हुए मामले की न्यायिक जांच की मांग की है। जीतू पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव को यह बताना चाहिए कि सत्ता में आने के बाद उनके परिवार की जमीन की मिल्कियत कथित तौर पर 100 एकड़ से बढ़कर 335 एकड़ कैसे हो गई? जीतू पटवारी ने भोपाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए एक न्यूज रिपोर्ट का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सामने आई मीडिया रिपोर्ट चिंताजनक है। मुख्यमंत्री महज एक व्यक्ति नहीं होता वह पूरे राज्य का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में यदि मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लग रहे हैं तो इससे स्वा...
MP: इंदौर में बोरवेल खुदाई के दौरान PNG पाइपलाइन में हुआ ब्लास्ट, आग लगने से 4 झुलसे

MP: इंदौर में बोरवेल खुदाई के दौरान PNG पाइपलाइन में हुआ ब्लास्ट, आग लगने से 4 झुलसे

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
इंदौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) में मंगलवार को बोरवेल की खुदाई (Borewell drilling) के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, दरअसल खुदाई के दौरान ड्रिलिंग मशीन जमीन के नीचे से गुजर रही PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) (PNG -Piped Natural Gas) लाइन से टकरा गई, जिसके बाद वहां लाइन फट गई और विस्फोट के साथ आग लग गई। इस घटना के दौरान आग की चपेट में आकर वहां मौजूद एक महिला समेत चार लोग झुलस गए, जबकि दो वाहन जल गए। हालांकि इस दुर्घटना में किसी जनहानि की कोई खबर नहीं है, जबकि एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित सुमन नगर जैन मंदिर के पास हुआ। इस दौरान वहां से गुजर रही अवंतिका गैस पाइपलाइन (Avantika Gas Pipeline) में ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में 1 महिला और 3 पुरुष घायल हो गए। घायलों में विजय पटेल नाम का युवक गंभीर रूप से झुलस गया।...
MP: उज्जैन में जमीन सौदे को लेकर सियासत…. CM मोहन यादव पर लगे आरोपों को CMO ने किया खारिज

MP: उज्जैन में जमीन सौदे को लेकर सियासत…. CM मोहन यादव पर लगे आरोपों को CMO ने किया खारिज

पॉलिटिक्स, मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजनीति में उज्जैन (Ujjain) के एक जमीन सौदे को लेकर सियासत गरमा गई है. एक मीडिया रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) और उनके परिवार के लोगों ने सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने के लिए बड़े पैमाने पर जमीनें खरीदी हैं. इन दावों के सामने आते ही मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने मंगलवार को एक बड़ी सफाई जारी की. सरकार की तरफ से इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया गया है. बयान में साफ किया गया कि दिसंबर 2023 में पद संभालने के बाद से सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) या उनके परिवार के किसी भी सदस्य ने कोई नई जमीन नहीं खरीदी है. यहां तक कि उनकी पत्नी सीमा यादव के नाम पर भी इस दौरान कोई जमीन नहीं ली गई है. वहीं विपक्ष ने मामले को लेकर सवाल उठाए हैं और जांच की मांग की है। इस पूरे विवाद की शुरुआत एक रिपोर्ट के बाद हुई. र...
MP: अपनी जमीन बचाने के लिए एम्बुलेंस से 100 km सफर कर इंदौर पहुंची 80 वर्षीय वृद्धा, जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार

MP: अपनी जमीन बचाने के लिए एम्बुलेंस से 100 km सफर कर इंदौर पहुंची 80 वर्षीय वृद्धा, जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
इंदौर। इंदौर (Indore) में मंगलवार को आयोजित कलेक्टर जनसुनवाई (Public Hearing) में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने वहां मौजूद अधिकारियों और लोगों को भावुक कर दिया. करीब 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला अनीसा (Elderly woman Anisa) अपनी जमीन बचाने और न्याय की उम्मीद लेकर एम्बुलेंस से लगभग 1000 किलोमीटर का सफर तय कर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बिजनौर से इंदौर पहुंचीं. उम्र, बीमारी और शारीरिक कमजोरी के बावजूद उनका यह संघर्ष जनसुनवाई का सबसे चर्चित विषय बन गया. जानकारी के अनुसार, अनीसा लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही हैं. वह चलने-फिरने में भी असमर्थ हैं और पूरी तरह लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर जीवित हैं. इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी जमीन को बचाने के लिए इतनी लंबी यात्रा करने का फैसला किया. न्याय पाने की उम्मीद में वह एम्बुलेंस के जरिए बिजनौर से इंदौर पहुंचीं और कलेक्टर कार्याल...
चार वर्ष पूर्व दी स्टार्मर को चुनौती, संसद पहुंचे तो सत्ता से हटाया; नया PM चुना जाना तय

चार वर्ष पूर्व दी स्टार्मर को चुनौती, संसद पहुंचे तो सत्ता से हटाया; नया PM चुना जाना तय

अंतरराष्ट्रीय
लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और नए पीएम की कुर्सी के संभावित दावेदार माने जा रहे एंडी बर्नहैम के बीच सियासी तकरार कोई नई नहीं है। बर्नहैम अप्रैल 2020 में लेबर पार्टी नेता बने स्टार्मर के नेतृत्व पर गाहे-बगाहे सवाल उठाते रहे हैं। चार साल पहले उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई थी कि स्टार्मर उन्हें लेबर पार्टी के मुख्य मंच पर अपनी बातें रखने का मौका नहीं देते हैं। उस समय बर्नहैम ग्रेटर मैनचेस्टर के मेयर थे और उन्होंने इसे अपने पद का अनादर बताया था।हालिया संसदीय उपचुनाव में मेकरफील्ड से शानदार जीत दर्ज करके संसद पहुंचे बर्नमैन ने अब अपनी स्थिति को इतना मजबूत लिया कि स्टार्मर को सीधे सत्ता से ही बाहर करने में सफल रहे। बर्नहैम का दावा है कि लेबर पार्टी में केवल उनके पास ही वह राजनीतिक आकर्षण और दूरदृष्टि है जो मतदाताओं से जुड़ सकती है और निजेल फराज के नेतृत्व वाली रिफॉर्म यूके पार्ट...
आयुर्वेद के महर्षि’ को ब्रिटेन ने गुरु माना, अंग्रेजों के देश में महर्षि सुश्रुत को मिला सम्मान

आयुर्वेद के महर्षि’ को ब्रिटेन ने गुरु माना, अंग्रेजों के देश में महर्षि सुश्रुत को मिला सम्मान

अंतरराष्ट्रीय
लंदन। ब्रिटेन के प्रतिष्ठित रॉयल कॉलेज ऑफ सर्जन्स ऑफ एडिनबर्ग ने अपने परिसर में महर्षि सुश्रुत की प्रतिमा स्थापित की है. पहली नजर में आपको लगेगा कि ये भारत के लिए सिर्फ गर्व की बात है. लेकिन मित्रों असली कहानी इससे कहीं बड़ी है. सदियों से दुनिया में सर्जरी का इतिहास ग्रीस, रोम और यूरोप से शुरू करके पढ़ाया जाता रहा है. लेकिन अब दुनिया की सबसे पुरानी सर्जिकल संस्थाओं में से एक यह मान रही है कि सर्जरी का इतिहास सिर्फ यूरोप में नहीं गढ़ा गया. उसका एक बड़ा अध्याय भारत में लिखा गया था. यानी यह सिर्फ प्रतिमा का अनावरण नहीं बल्कि मेडिकल इतिहास के एक भूले हुए अध्याय की वापसी है.कब हुई थी कॉलेज की स्थापना जहां यह प्रतिमा लगी है. उस रॉयल कॉलेज ऑफ सर्जन्स ऑफ एडिनबर्ग की स्थापना वर्ष 1505 में हुई थी. आज इसके 140 से ज्यादा देशों में 33 हजार से अधिक सदस्य हैं. इसे दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित सर्जिकल ...
मोदी सरकार के लिए आसान होगा मानसून सत्र? समझिए संसद का नया गणित

मोदी सरकार के लिए आसान होगा मानसून सत्र? समझिए संसद का नया गणित

राष्ट्रीय
नई दिल्‍ली। विपक्ष के INDIA गठबंधन में हालिया टूट और बड़े पैमाने पर हुए दलबदल (AAP के 7, TMC के 20 और UBT के 6 सांसदों के पाला बदलने) के बाद, मोदी सरकार के लिए संसद का नया गणित काफी अनुकूल हो गया है. हालांकि पूर्ण बहुमत अभी भी दूर है, लेकिन सरकार के लिए विधायी कामकाज और महत्वपूर्ण बिल पास कराना पहले से कहीं अधिक आसान हो गया है. हाल के दिनों में विपक्षी खेमे में बढ़ी राजनीतिक हलचल ने संसद के शक्ति संतुलन को प्रभावित किया है. INDIA गठबंधन के कई सांसदों के अलग-अलग राजनीतिक दलों की ओर रुख करने के बाद सत्ता पक्ष की स्थिति पहले की तुलना में अधिक मजबूत दिखाई देने लगी है. आम आदमी पार्टी (AAP), तृणमूल कांग्रेस (TMC) और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) से जुड़े कई सांसदों के पाला बदलने की खबरों ने विपक्ष की एकजुटता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन घटनाक्रमों का सीधा अ...
तेजप्रताप यादव के सरकारी आवास में चोरी, 20 लाख कैश और पार्टी फंड गायब

तेजप्रताप यादव के सरकारी आवास में चोरी, 20 लाख कैश और पार्टी फंड गायब

राष्ट्रीय
पटना। तेज प्रताप यादव ने अपने करीबी और निजी सहायक (पीए) मोतीलाल राय के खिलाफ पटना के सचिवालय थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने पुलिस को दिए लिखित आवेदन में आरोप लगाया है कि उनके सरकारी आवास से करीब 20 लाख रुपये नकद समेत कई कीमती सामान चोरी हो गए हैं. तेज प्रताप यादव के अनुसार यह घटना 22 जून को सामने आई, जब उन्होंने अपने कमरे की अलमारी की जांच की. शिकायत में कहा गया है कि अलमारी से लगभग 20 लाख रुपये नकद, दो तोला सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, चार नए ड्रोन, दो हार्ड डिस्क, एक आईपैड, एक मैकबुक, एक लेनोवो लैपटॉप और चार आईफोन 17 प्रो मैक्स मोबाइल फोन गायब मिले. तेज प्रताप यादव का दावा है कि चोरी हुए 20 लाख रुपये पार्टी फंड के थे.पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि आवेदन में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के...
US ने ईरान से तेल ब्रिक्री पर लगे प्रतिबंध को हटाया…. भारत को भी मिलेगा फायदा

US ने ईरान से तेल ब्रिक्री पर लगे प्रतिबंध को हटाया…. भारत को भी मिलेगा फायदा

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
तेहरान। अमेरिका (America) ने ईरान (Iran) के तेल सेक्टर (Oil sector) पर लगे कड़े प्रतिबंधों को अस्थायी तौर पर हटा दिया है। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग की ओर से ईरान को 60 दिनों की राहत दी गई है। इसके तहत ईरान अब 21 अगस्त तक कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों (Crude Oil and Petroleum Products) की बिक्री कर सकेगा। अमेरिका के इस कदम का असर ग्लोबल एनर्जी मार्केट के साथ-साथ भारत पर भी देखने को मिलेगा। ईरान को क्यों मिली यह छूट?17 जून को अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिनों के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर हुए थे। यह 60 दिनों की छूट उसी समझौते का हिस्सा है। इस समझौते के तहत ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिना किसी रोक-टोक के मुक्त आवाजाही (फ्री एंड ओपन ट्रांजिट) की अनुमति देने का वादा किया है। इसके अलावा, ईरान अब अपने देश में अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के निरीक्षकों को भी आने की ...
PM मोदी जुलाई में करेंगे 3 देशों की यात्रा ! 38 साल बाद इस देश पहुंचेगा कोई भारतीय प्रधानमंत्री

PM मोदी जुलाई में करेंगे 3 देशों की यात्रा ! 38 साल बाद इस देश पहुंचेगा कोई भारतीय प्रधानमंत्री

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) जुलाई के महीने में एक अहम विदेशी दौरे पर जा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई के बीच इंडो-पैसिफिक क्षेत्र (Indo-Pacific region) के तीन देशों- इंडोनेशिया (Indonesia), ऑस्ट्रेलिया (Australia) और न्यूजीलैंड (New Zealand) की यात्रा कर सकते हैं। तैयारियों से जुड़े लोगों का कहना है कि इस दौरे के दौरान राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ताएं और भारतीय समुदाय से बातचीत मुख्य एजेंडे में शामिल होगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल प्रधानमंत्री के इस प्रस्तावित दौरे का पूरा शेड्यूल अंतिम रूप से तैयार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) या विदेश मंत्रालय (MEA) की तरफ से अभी तक इस यात्रा को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में यात्रा की तारीखों, जगहों और कार्यक्रमों में बदलाव की संभावना भी बनी...