Friday, July 17खबर जो असर करे |
Shadow

Month: June 2026

यूएनएससी सुधार पर भारत का स्पष्ट संदेश, सिर्फ अस्थायी सीटें बढ़ाने से नहीं बदलेगी व्यवस्था

यूएनएससी सुधार पर भारत का स्पष्ट संदेश, सिर्फ अस्थायी सीटें बढ़ाने से नहीं बदलेगी व्यवस्था

अंतरराष्ट्रीय
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सुधार को लेकर भारत ने एक बार फिर स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा है कि केवल अस्थायी सदस्य देशों की संख्या बढ़ाने से वास्तविक बदलाव नहीं आएगा। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पर्वतनेनी हरीश ने कहा कि यदि सुधार प्रक्रिया सिर्फ दो वर्ष के कार्यकाल वाली अस्थायी सीटों के विस्तार तक सीमित रहती है, तो इसे न तो व्यापक सुधार माना जा सकता है और न ही इससे परिषद की मौजूदा शक्ति संरचना में कोई बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि कई देशों और समूहों ने अस्थायी सदस्यता के विस्तार के समर्थन के साथ अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों और शर्तों को भी जोड़ा है। ऐसे में केवल इसी पहलू को सहमति का संकेत मानना पूरी तस्वीर को नहीं दर्शाता। उनके अनुसार, सदस्य देश लंबे समय से सुरक्षा परिषद में वास्तविक और प्रभावी सुधारों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। लिखित प्र...
यूसुफ पठान पर टीएमसी का हमला तेज, महुआ मोइत्रा ने ओवैसी का लिया नाम; ‘बुलडोजर’ वाली चेतावनी का किया जिक्र

यूसुफ पठान पर टीएमसी का हमला तेज, महुआ मोइत्रा ने ओवैसी का लिया नाम; ‘बुलडोजर’ वाली चेतावनी का किया जिक्र

राष्ट्रीय
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से सांसद बने पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के बागी तेवरों के बीच पार्टी के भीतर सियासी टकराव खुलकर सामने आ गया है। बहरामपुर से सांसद यूसुफ पठान के अलग रुख अपनाने के बाद टीएमसी नेताओं ने उन पर तीखे हमले शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी ने संसद के एक पुराने घटनाक्रम का हवाला देते हुए कई दावे किए हैं। संसद के विरोध प्रदर्शन से जुड़ा पुराना प्रसंग सामने आया श्रीनगर से सांसद आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया कि पिछले शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्षी दल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान टीएमसी सांसद सदन के वेल में विरोध जता रहे थे, लेकिन यूसुफ पठान अचानक पीछे हट गए। मेहदी के अनुसार, उन्होंने एक प्रमुख मुस्लिम सांसद को...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस ; SIT ने चंपत राय से एक घंटे बंद कमरे में की बात….. आज से शुरू होगी पूछताछ

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस ; SIT ने चंपत राय से एक घंटे बंद कमरे में की बात….. आज से शुरू होगी पूछताछ

राज्य, राष्ट्रीय
अयोध्या। श्रीराम मंदिर में चढ़ावा की चोरी के मामले (Shri Ram Temple Offering theft case) की जांच के लिए बनी स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) (Special Investigation Team -SIT) ने ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से घंटों पूरे मामले की जानकारी ली और कई दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं। सोमवार को दोपहर से देर रात तक टीम अंदर ही रही। आज यानी मंगलवार से पूछताछ का दौर शुरू होगा। एसआईटी के लिए कैंप कार्यालय मंदिर परिसर में तय हो जाने के बाद ठहरने की व्यवस्था उसमें होने की संभावना है। शनिवार को योगी सरकार ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था। इसमें कमिश्नर लखनऊ विजय विश्वास पंत के साथ आईजी किरण एस और विशेष सचिव वित्त नीलरतन कुमार को रखा गया है। एसआईटी ने सोमवार दोपहर से अपनी जांच शुरू की थी। टीम सीधे राम मंदिर गई और सबसे पहले पीएफसी में जाकर गणनास्थल का निरीक्षण कर निगरानी की व्यवस्था का ब्य...
केन्द्र सरकार ने फिल बढ़ाई सोना-चांदी की बेस इम्पोर्ट प्राइस…. 3 दिन पहले ही की थी कटौती

केन्द्र सरकार ने फिल बढ़ाई सोना-चांदी की बेस इम्पोर्ट प्राइस…. 3 दिन पहले ही की थी कटौती

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत (India) में सोना और चांदी (Gold and Silver) खरीदने वालों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। केंद्र सरकार (Central Government) ने एक बार फिर इन दोनों की बेस इम्पोर्ट प्राइस (आधार आयात मूल्य) (Base Import Price) में बढ़ोतरी कर दी है। खास बात यह है कि सरकार ने महज तीन दिन पहले ही इन कीमतों में कटौती की थी, लेकिन अब फिर से इन्हें बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इस कदम का असर आने वाले दिनों में घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है। कितनी बढ़ीं सोने-चांदी की बेस इंपोर्ट प्राइस?केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सोने की आधार आयात कीमत में 5 डॉलर प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद सोने की नई बेस इम्पोर्ट प्राइस 1,348 डॉलर प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं, चांदी के लिए यह बढ़ोतरी और भी ज्यादा रही। च...
धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा मॉनसून…..अगले 5 दिन में इन राज्यों में करेगा एंट्री

धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा मॉनसून…..अगले 5 दिन में इन राज्यों में करेगा एंट्री

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। देशभर में लोग मॉनसून (Monsoon) का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इस बार इसकी रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी बनी हुई है. हालांकि मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून (Southwest Monsoon) धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है और अगले 4 से 5 दिनों में कई नए राज्यों के हिस्सों तक पहुंच सकता है. इस बीच देश के कई इलाकों में बारिश (Rain), आंधी (Thunderstorms) और तेज हवाओं (Strong Winds) का दौर जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, 15 जून को मॉनसून ने आंध्र प्रदेश के शेष हिस्सों, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ और क्षेत्रों में प्रगति की है. इसके बावजूद उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में अभी भी मॉनसून का इंतजार बना हुआ है. IMD के मुताबिक अगले 5 दिनों के दौरान मॉनसून के महाराष्ट्र, कर्नाटक के शेष भागों, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ इ...
होर्मुज से सुरक्षित बाहर निकला LPG से भरा भारतीय जहाज दिशा…. 34 अन्य को भी हरी झंडी मिलने उम्मीद

होर्मुज से सुरक्षित बाहर निकला LPG से भरा भारतीय जहाज दिशा…. 34 अन्य को भी हरी झंडी मिलने उम्मीद

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
तेहरान। अमेरिका और ईरान (America-Iran) के बीच डील पक्की होने के बाद भारतीय ध्वज (Indian Flag) वाला एलएनजी जहाज 'दिशा' (LNG ship 'Disha') तीन महीने से अधिक समय बाद युद्ध प्रभावित होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकलने वाला पहला भारतीय जहाज बन गया है। यह जहाज 18 जून को भारत पहुंचेगा। 'दिशा' के निकलने के बाद अब बाकी 34 जहाजों को लेकर भी उम्मीद पक्की हो गई है। जल्द ही फारस की खाड़ी में फंसे 34 अन्य जहाजों को भी हरी झंडी मिल सकती है। इस तरह तेल और गैस के जहाजों के भारत पहुंचने से मुश्किलें कम हो जाएंगी और पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत से भी निजात मिल जाएगी। तेल और गैस को लेकर राहत मिलने में लगेगा थोड़ा समयरिपोर्ट के मुताबिक फारस की खाड़ी में फंसे कम से कम 16 जहाजों में उर्वरक हैं। जानकारों का कहना है कि तेल और गैस को लेकर राहत मिलने में थोड़ा वक्त लगेगा। इसकी व...
PM मोदी स्लोवाकिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित

PM मोदी स्लोवाकिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
ब्रातिस्लावा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को स्लोवाकिया (Slovakia) के सर्वोच्च नागरिक सम्मान (Highest civilian honor) ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस’ (‘Order of the White Double Cross’) से सम्मानित किया गया। स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी (President Peter Pellegrini) ने उन्हें यह सम्मान दिया। यह प्रधानमंत्री को विदेश में मिला 33वां नागरिक सम्मान है। सम्मान स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्लोवाकिया की सरकार और वहां के लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान भारत के 140 करोड़ लोगों और भारत-स्लोवाकिया की मजबूत मित्रता को समर्पित है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सम्मान दोनों देशों के बीच विश्वास, स्नेह और सहयोग का प्रतीक है और आने वाली पीढ़ियों को इस मित्रता को और मजबूत करने के लिए प्रेरित करेगा।...
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का दावा- दुनिया में सबसे तेज दौड़ रही ‘भारतीय अर्थव्यवस्था’

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का दावा- दुनिया में सबसे तेज दौड़ रही ‘भारतीय अर्थव्यवस्था’

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्‍ली। भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बना हुआ है और आने वाले सालों में भी उसकी विकास दर मजबूत रहने की उम्मीद है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बेंगलुरु में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प समावेश’ कार्यक्रम में यह दावा करते हुए कहा कि वैश्विक चुनौतियों और अनिश्चितताओं के बावजूद भारत लगातार आर्थिक मजबूती दिखा रहा है। उन्होंने कहा कि तिमाही दर तिमाही और साल दर साल भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज गति से आगे बढ़ रही है। वित्त मंत्री ने इस दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे लगातार देश की उपलब्धियों को कमतर दिखाने की कोशिश करते हैं और हर बार किसी बड़े आर्थिक संकट की भविष्यवाणी करते हैं, जबकि वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग है। सीतारमण ने कहा कि कोविड महामारी, वैश्विक आर्थिक मंदी और पश्चिम एशिया ...
एलन मस्क दुनिया के अरबतियों की लिस्ट से बाहर! कितनी बड़ी है 1 ट्रिलियन डॉलर की रकम

एलन मस्क दुनिया के अरबतियों की लिस्ट से बाहर! कितनी बड़ी है 1 ट्रिलियन डॉलर की रकम

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
वाशिंगटन। सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क दुनिया के अरबतियों की लिस्ट से बाहर हो गये हैं, क्योंकि वह दुनिया के सभी अरबपतियों से काफी आगे निकल खरबपति हो गए हैं। वैसे तो ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स में टॉप पर हैं, लेकिन यह लिस्ट अब एलन मस्क के लिए बेमानी है। इनके लिए अलग ट्रिलियनेयर इंडेक्स की जरूरत है और मजे की बात है अगर ऐसी कोई लिस्ट बनी तो कई सालों तक मस्क इसमें अकेले ही रहेंगे। क्योंकि दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति की संपत्ति इनसे करीब 700 अरब डॉलर कम है।लैरी पेज अरबपति नंबर 1 अगर दुनिया के अरबपतियों की बात करें तो इस समय लैरी पेज नंबर वन हैं। दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में एलन मस्क है, जिनकी संपत्ति 1011 अरब डॉलर यानी एक ट्रिलियन से अधिक है।आखिर कितना बड़ा है 1 ट्रिलियन डॉलर? 1 ट्रिलियन डॉलर की रकम इतनी बड़ी है कि इसकी तुलना कई देशों की पूरी अर्थव्यवस्था (GDP) से की जा रही है...
भारत में पेट्रोल के दाम बढ़े, जबकि पाकिस्तान में लगातार 5 बार कटौती, जानिए वजह?

भारत में पेट्रोल के दाम बढ़े, जबकि पाकिस्तान में लगातार 5 बार कटौती, जानिए वजह?

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
v नई दिल्‍ली। भारत के लोगों को मई में लगातार चार बार पेट्रोल-डीजल की महंगाई का झटका लगा, जबकि पड़ोसी पाकिस्तान में मई-जून में लगातार पांचवीं बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती हुई है। भारत की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल करीब ₹102 प्रति लीटर और डीजल ₹95 प्रति लीटर के आसपास बिक रहा है। जबकि, पाकिस्तान में पेट्रोल वहां की करेंसी के हिसाब से 377.78 पाकिस्तानी रुपये और हाई स्पीड डीजल 378.78 पाकिस्तानी रुपये लीटर बिक रहा है। यानी भारतीय रुपये में 129 से 130 रुपये के बराबर। इस लिहाज से देखें तो पाकिस्तान में अब भी पेट्रोल-डीजल भारत के मुकाबले बहुत महंगे हैं।ईरान युद्ध शुरू होने के बाद यानी 28 फरवरी 2026 के बाद से वैश्विक ऊर्जा बाजार में भारी उथल-पुथल देखने को मिली है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के चलते दुनिया के कई देशों में पेट्रोल और डीजल के दाम रिक...