Friday, June 19खबर जो असर करे |
Shadow

एलन मस्क दुनिया के अरबतियों की लिस्ट से बाहर! कितनी बड़ी है 1 ट्रिलियन डॉलर की रकम


वाशिंगटन। सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क दुनिया के अरबतियों की लिस्ट से बाहर हो गये हैं, क्योंकि वह दुनिया के सभी अरबपतियों से काफी आगे निकल खरबपति हो गए हैं। वैसे तो ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स में टॉप पर हैं, लेकिन यह लिस्ट अब एलन मस्क के लिए बेमानी है। इनके लिए अलग ट्रिलियनेयर इंडेक्स की जरूरत है और मजे की बात है अगर ऐसी कोई लिस्ट बनी तो कई सालों तक मस्क इसमें अकेले ही रहेंगे। क्योंकि दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति की संपत्ति इनसे करीब 700 अरब डॉलर कम है।
लैरी पेज अरबपति नंबर 1

अगर दुनिया के अरबपतियों की बात करें तो इस समय लैरी पेज नंबर वन हैं। दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में एलन मस्क है, जिनकी संपत्ति 1011 अरब डॉलर यानी एक ट्रिलियन से अधिक है।
आखिर कितना बड़ा है 1 ट्रिलियन डॉलर?

1 ट्रिलियन डॉलर की रकम इतनी बड़ी है कि इसकी तुलना कई देशों की पूरी अर्थव्यवस्था (GDP) से की जा रही है। दुनिया में केवल लगभग 20-25 देशों की GDP ही 1 ट्रिलियन डॉलर से अधिक है। इसका मतलब है कि मस्क की व्यक्तिगत संपत्ति दुनिया के 170 से ज्यादा देशों की सालाना अर्थव्यवस्था से बड़ी है।
ताइवान से भी अधिक अमीर हुए मस्क

मस्क अब ताईवान (976.72 अरब डॉलर) आयरलैंड (779.38 अरब डॉलर), बेल्जियम (776.73 अरब डॉलर), स्वीडन (760.48 अरब डॉलर), इजरायल (719.85 अरब डॉलर), अर्जेंटीना (688.38 अरब डॉलर) जैसे देशों से भी अमीर हो गए हैं। उनका कुल नेटवर्थ इन देशों की जीडीपी से भी अधिक है।
पाकिस्तान से कितने गुना अमीर हैं मस्क?

पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था करीब 400 अरब डॉलर के आसपास मानी जाती है। ऐसे में 1.1 ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति वाले मस्क सैद्धांतिक रूप से पाकिस्तान जैसी अर्थव्यवस्था को लगभग दो बार खरीदने के बाद भी सैकड़ों अरब डॉलर बचा सकते हैं।
SpaceX IPO ने बदल दी तस्वीर

मस्क की संपत्ति में यह विस्फोटक बढ़ोतरी SpaceX के 75 अरब डॉलर के ऐतिहासिक IPO के बाद हुई। कंपनी की वैल्यूएशन 2 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गई, जिससे मस्क की नेटवर्थ में एक झटके में सैकड़ों अरब डॉलर जुड़ गए। मस्क के पास SpaceX के लगभग 4.76 अरब शेयर हैं। कंपनी के नए वैल्युएशन ने उनकी संपत्ति को रॉकेट की रफ्तार दे दी है।
भारत की GDP के मुकाबले कितनी है मस्क की संपत्ति?

भारत की GDP लगभग 4.15 ट्रिलियन डॉलर आंकी जाती है। यानी अकेले मस्क की संपत्ति भारत की पूरी अर्थव्यवस्था के लगभग एक-चौथाई के बराबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *