Thursday, April 23खबर जो असर करे |
Shadow

Month: March 2026

WI को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में भारत, ईडन गार्डन्स में रचा सबसे बड़े रन चेज का विश्व रिकॉर्ड

WI को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में भारत, ईडन गार्डन्स में रचा सबसे बड़े रन चेज का विश्व रिकॉर्ड

खेल
कोलकाता। भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने टी-20 विश्वकप 2026 (T20 World Cup 2026) के सुपर आठ के रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज (West Indies) को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बाद भारत अंतिम चार में पहुंचने वाली चौथी और आखिरी टीम बन गया। यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में छठी बार है जब भारत ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन बनाए। जवाब में भारत ने 4 गेंद शेष रहते 196 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने ईडन गार्डन्स में टी20 में सबसे बड़े सफल रन चेज का विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इससे पहले यहां 158 रन का सबसे बड़ा चेज दर्ज था, जो भारत ने ही वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था। सैमसन की ऐतिहासिक पारीजब क...
MP: बैतूल से स्कूटर चलाकर 370 km दूर उज्जैन पहुंचा युवक, प्रेमिका ने नहीं की बात…खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

MP: बैतूल से स्कूटर चलाकर 370 km दूर उज्जैन पहुंचा युवक, प्रेमिका ने नहीं की बात…खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

मध्य प्रदेश
उज्जैन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बैतूल जिले (Betul district) में प्यार में पागल एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए स्कूटर (Scooter) चलाकर करीब 370 किलोमीटर दूर स्थित उज्जैन (Ujjain) पहुंचा और वहां उसके घर पहुंचकर खुद को गोली मारकर जान दे दी। इस दौरान उसने प्रेमिका की दीदी और जीजा को कमरे में बंद कर दिया था। बताया जा रहा है कि लड़की उससे बात नहीं कर रही थी और वह उससे एकबार बात करने की जिद कर रहा था। लड़की के ना मानने पर उसने यह कदम उठा लिया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भागकर आए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। मृतक की पहचान बैतूल जिले के सारणी में रहने वाले निखिल आहके के रूप में हुई है। बंगाली कॉलोनी में हुई घटनायह घटना शनिवार शाम को उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र की बंगाली कॉलोनी में हुई। निखिल का युवती से...
Char Dham Yatra की तैयारियां अंतिम दौर में…. 6 मार्च से शुरू हो रहे हैं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Char Dham Yatra की तैयारियां अंतिम दौर में…. 6 मार्च से शुरू हो रहे हैं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

राष्ट्रीय
देहरादून। उत्तराखंड (Uttarakhand) में आस्था और अर्थव्यवस्था की जीवनरेखा मानी जाने वाली चार धाम यात्रा (Char Dham Yatra) को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। चार धाम यात्रा (Char Dham Yatra) के लिए इस बार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (Online Registration) 6 मार्च से शुरू होने जा रहा है। टूरिज्म सेक्रेटरी गरब्याल रजिस्ट्रेशन और ट्रैवल से जुड़ी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। तैयारिया अंतिम चरण में हैं और 6 मार्च से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने जा रहा है। फिलहाल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए कोई फीस नहीं लगेगी, हालांकि इस पर अभी आखिरी फैसला लेना बाकी है।' ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन वालों के लिए भी व्यवस्थाएक खबर के मुताबिक, टूरिज्म सेक्रेटरी ने बताया है कि ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन यात्रा शुरू होने से कुछ दिन पहले शुरू किया जाएगा। इसके लिए 20 टीमें गठित की गई हैं जो क होटलों आश्रमों और धर्मशालाओं में जाकर ग्रुप में...
West Asia की जंग पर दुनिया दो खेमों में विभाजित…. ट्रंप के सैन्य अभियान की घोषणा से गहरी हुई चिंता की लकीरें

West Asia की जंग पर दुनिया दो खेमों में विभाजित…. ट्रंप के सैन्य अभियान की घोषणा से गहरी हुई चिंता की लकीरें

अंतरराष्ट्रीय
वॉशिंगटन। पश्चिम एशिया (West Asia) में भड़की भीषण जंग ने पूरी दुनिया को दो स्पष्ट कूटनीतिक ध्रुवों में विभाजित कर दिया है। शनिवार सुबह जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप (American President Donald Trump) ने ईरान (Iran) के मिसाइल उद्योग (Missile Industry) व उसकी नौसेना को नेस्तनाबूद करने के लिए बड़े सैन्य अभियान की घोषणा की, तो वैश्विक राजनीति की लकीरें और गहरी हो गईं। ईरान में हुए मिसाइल हमलों के बाद वाशिंगटन (Washington) ने इसे ईरानी शासन से खतरों को खत्म करने का मिशन बताया है। इस्त्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Israeli PM Benjamin Netanyahu) ने भी इसे अस्तित्व की रक्षा के लिए उठाया गया कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे ईरानी जनता को अपना भाग्य खुद चुनने का अवसर मिलेगा। संघर्ष शुरू होने के बाद भारत के कश्मीर से लेकर जर्मनी व ब्रिटेन तक कहीं इसके विरोध तो कहीं पक्ष में प्रदर्शन हुए हैं। ईरान के...
Holi 2026: MP समेत देश के विभिन्न राज्यों में कब रहेगी होली की छुट्टी… 3 या 4 मार्च को? देखें लिस्ट

Holi 2026: MP समेत देश के विभिन्न राज्यों में कब रहेगी होली की छुट्टी… 3 या 4 मार्च को? देखें लिस्ट

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। रंगों का त्योहार होली (Holi) हर साल खुशियां लेकर आता है, लेकिन इस बार त्योहार की तारीख को लेकर अलग अलग राज्यों में अंतर होने से छात्रों और अभिभावकों के बीच थोड़ा भ्रम बन गया था। कहीं होली 3 मार्च को मनाई जा रही है तो कहीं 4 मार्च को। अब कई राज्य सरकारों (State Governments) और शैक्षणिक संस्थानों (Educational Establishments) ने स्थिति साफ कर दी है, जिसके बाद स्कूलों की छुट्टियों का कार्यक्रम भी सामने आने लगा है। होली भारत का ऐसा पर्व है जिसे पूरे देश में बेहद उत्साह और परंपराओं के साथ मनाया जाता है। लोग एक दूसरे को रंग लगाते हैं, घरों में मिठाइयां बनती हैं, खास तौर पर गुजिया और पारंपरिक पकवानों का स्वाद लिया जाता है। परिवार और रिश्तेदार एक साथ मिलकर त्योहार की खुशियां बांटते हैं। उत्तर प्रदेश में तीन दिन की छुट्टी का ऐलानउत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) ने होली के मौके...
T20 World Cup: आज WI से भिड़ेगी टीम इंडिया, जो जीतेगा…. वह सेमीफाइनल में…

T20 World Cup: आज WI से भिड़ेगी टीम इंडिया, जो जीतेगा…. वह सेमीफाइनल में…

खेल
नई दिल्ली । सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की अगुवाई वाली टीम इंडिया (Team India) आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026 ) सुपर-8 में अपना आखिरी मैच वेस्टइंडीज (West Indies) से खेलने वाली है। IND vs WI का यह मैच एक तरह का वर्चुअल क्वार्टर फाइनल है। जो टीम आज जीतेगी वह सेमीफाइनल (Semi-finals.) के लिए क्वालीफाई करेगी। ग्रुप-1 से साउथ अफ्रीका पहले ही नॉकआउट स्टेज में जगह बना चुका है। वहीं ग्रुप-2 से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम क्वालीफाई कर चुकी है। आज इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज मुकाबले के जरिए सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम की तस्वीर साफ हो जाएगी। सवाल यह है कि अगर भारत सेमीफाइनल में पहुंचता है तो उनका सामना इंग्लैंड या न्यूजीलैंड किससे होगा। आईए समझते हैं- टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल सुपर-8 ग्रुप-1 की टॉपर टीम और ग्रुप-2 में दूसरे पायदान पर रहने वाली टीम के बीच होगा...
श्रीलंका के हेड कोच का पद छोड़ेंगे जयसूर्या… T20 विश्व कप में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद लिया फैसला

श्रीलंका के हेड कोच का पद छोड़ेंगे जयसूर्या… T20 विश्व कप में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद लिया फैसला

खेल
कोलंबो। टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में श्रीलंका (Lanka) के खराब प्रदर्शन के बाद हेड कोच सनथ जयसूर्या (Head coach Sanath Jayasuriya) ने अपने पद से हटने का फैसला किया है। उन्होंने अपने फैसले की घोषणा पाकिस्तान (Pakistan) से श्रीलंका की करीबी हार के बाद की। श्रीलंका को अपने आखिरी सुपर-8 मुकाबले में भी हार का सामना करना पड़ा, इसी के साथ उनके निराशाजनक कैंपेन का अंत हुआ। हालांकि जयसूर्या ने ऑफिशियली SLC को इस फैसले के बारे में नहीं बताया है, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले ही तय कर लिया था कि यह वर्ल्ड कप इस रोल में उनका आखिरी काम होगा। जयसूर्या ने कहा, "मुझे लगा कि यह काम किसी और को देने का समय आ गया है। इसीलिए लगभग दो महीने पहले मैंने इंग्लैंड सीरीज के दौरान कहा था कि मुझे इस काम में ज्यादा समय तक बने रहने की उम्मीद नहीं है। मैंने तब तक यह फैसला कर लिया था। मुझे लगा था कि...
तेल अवीव जा रही थी Air India का फ्लाइट, 5 घंटे आसमान में बिताकर वापस लौटी मुम्बई

तेल अवीव जा रही थी Air India का फ्लाइट, 5 घंटे आसमान में बिताकर वापस लौटी मुम्बई

राष्ट्रीय
मुंबई। इस्राइल ((Israel)) का हवाई क्षेत्र बंद करने के कारण एअर इंडिया (Air India flight) की तेल अवीव (Tel Aviv.) जा रही उड़ान हवा में पांच घंटे बिताने के बाद मुंबई (Mumbai) वापस लौट आई। एअर इंडिया ने बयान जारी किया कि दिल्ली से तेल अवीव के लिए शनिवार को रवाना हुई उड़ान संख्या एआई139 हवा में पांच घंटे बिताने के बाद वापस लौट आई। इस्राइल का हवाई क्षेत्र बंद होने और यात्रियों व क्रू सदस्यों की सुरक्षा के मद्देनजर उड़ान को वापसी में मुंबई में उतारा गया। 'जरूरत के हिसाब से संचालन में बदलाव करेंगे'एअर इंडिया ने कहा, हम अपनी उड़ान संचालन के लिए सुरक्षा और संरक्षा के माहौल का आकलन करना जारी रखेंगे और आवश्यकतानुसार सक्रिय रूप से संचालन में बदलाव करेंगे। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के अनुसार, बोइंग 777 विमान से संचालित एअर इंडिया की यह उड़ान पांच घंटे से अधिक समय तक हवा में रही और एयरलाइन ने सऊदी अरब ...
US-इस्राइल की ईरान पर स्ट्राइक के कारण दुबई एयरपोर्ट बंद, खाड़ी देशों में फंसे लखनऊ के सवा लाख लोग

US-इस्राइल की ईरान पर स्ट्राइक के कारण दुबई एयरपोर्ट बंद, खाड़ी देशों में फंसे लखनऊ के सवा लाख लोग

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
लखनऊ। ईरान (Iran) पर अमेरिका (America) और इस्राइल (Israel) के हमले के बाद 40 लाख से ज्यादा लखनवी चिंता में हैं। लखनऊ (Lucknow) के सवा लाख से ज्यादा लोग ईरान, ओमान, बहरीन, मस्कट, रियाद, दुबई, रसअलखेमा और शारजाह जैसे खाड़ी देशों (Gulf Countries) में फंसे हैं। सभी वतन वापसी की राह देख रहे हैं लेकिन ईरान का एयरस्पेस बंद होने की वजह से सारी फ्लाइटें कैंसिल हैं। ऐसे में ये लोग लखनवी ट्रैवल एजेंसियों को फोन कर वापसी के लिए मदद की गुहार लगा रहे हैं। एयरवॉक ट्रैवल एजेंसी के मालिक आतिफ ने बताया कि इस वक्त खाड़ी देशों में लखनऊ के सवा लाख से ज्यादा लोग हैं। लखनऊ एयरपोर्ट से खाड़ी देशों के लिए हर हफ्ते 115 उड़ानें जाती हैं। अब इन फ्लाइटों के रद्द होने से वहां लोग परेशान हैं। लखनऊ के अजीत हैदर दो दिन पहले ही गए थे। हमले के बाद वह परेशान हैं और वापसी की गुहार लगा रहे हैं। हर महीने लखनऊ से 700-800 ल...
होली से पहले महंगा हुआ कॉमर्शियल LPG सिलेंडर… घरेलू गैस के दाम में कोई बदलाव नहीं

होली से पहले महंगा हुआ कॉमर्शियल LPG सिलेंडर… घरेलू गैस के दाम में कोई बदलाव नहीं

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। होली (Holi) से पहले 1 मार्च को LPG (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस-Liquefied Petroleum Gas) के रेट अपडेट हो गए हैं। उपभोक्ताओं को होली से पहले ही महंगाई का झटका लगा है। कॉमर्शियल एलपीजी (Commercial LPG) (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) सिलेंडर (Cylinder) के उपभोक्ताओं को दिल्ली से पटना तक करीब 28 से 31 रुपये का झटका लगा है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत कि बात यह है कि 14 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कॉमर्शियल सिलेंडर का मार्च ट्रेंड नहीं बदला। इस बार मार्च ने झटका दे ही दिया। दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर आज से 1768.50 पर मिलेगा। इससे पहले 1740.50 में मिल रहा था। कोलकाता में पहले 1844.50 रुपये का था और अब 1875.50 रुपये का हो गया है। मुंबई में कॉमर्शियल सिलेंडर 1692 रुपये की जगह आज से 1720 रुपये में मिलेगा। चेन्नई में अब आज से कॉमर्शियल सिलेंडर 192...