Saturday, April 25खबर जो असर करे |
Shadow

Month: March 2026

ईरान के यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना मुख्य लक्ष्य…. आधे से आगे पहुंचा अभियान : नेतन्याहू

ईरान के यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना मुख्य लक्ष्य…. आधे से आगे पहुंचा अभियान : नेतन्याहू

अंतरराष्ट्रीय
तेल अवीव। इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu) ने ईरान (Iran) के खिलाफ चल रहे अमेरिका-इस्राइल संयुक्त सैन्य अभियान (US-Israel Joint Military Operation) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन अब आधे से आगे पहुंच चुका है और इसका अगला मुख्य लक्ष्य ईरान के समृद्ध यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना या हटाना है। एक इंटरव्यू में नेतन्याहू ने दावा किया कि इस अभियान में अब तक अहम सफलताएं हासिल हुई हैं। उनके मुताबिक, ईरान की सैन्य और परमाणु क्षमताओं को काफी हद तक कमजोर कर दिया गया है। ईरान की सैन्य ताकत को बड़ा नुकसाननेतन्याहू ने बताया कि अमेरिका और इस्राइल की सेनाओं ने मिलकर ईरान के मिसाइल सिस्टम, हथियार फैक्ट्रियों और परमाणु कार्यक्रम से जुड़े कई प्रमुख वैज्ञानिकों को निशाना बनाया है। इससे ईरान की युद्ध क्षमता को गंभीर झटका लगा है। उ...
बांग्लादेश और नेपाल जैसे हो सकते हैं हालात… ओवैसी की सरकार को चेतावनी, बोले-नक्सलियों ने केवल हथियार डाले

बांग्लादेश और नेपाल जैसे हो सकते हैं हालात… ओवैसी की सरकार को चेतावनी, बोले-नक्सलियों ने केवल हथियार डाले

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम-AIMIM) के सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने लोकसभा (Lok Sabha) में सरकार से तीखे सवाल करते हुए पूछा कि क्या देश में वामपंथी उग्रवाद (Leftist Extremism) का स्थान अब दक्षिणपंथी उग्रवाद ले रहा है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि वह ऐसे कट्टरपंथी संगठनों का समर्थन कर रही है जो फर्जी मुठभेड़ और घरों को गिराने जैसी कार्रवाइयों में शामिल हैं। ओवैसी ने बांग्लादेश और नेपाल (Bangladesh and Nepal) के उदाहरण देते हुए शासन में सुधार की जरूरत बताई और कहा कि केवल हथियार डालने से विचारधारा खत्म नहीं होती। उन्होंने असम सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए इसे भी एक प्रकार का उग्रवाद बताया। नक्सली केवल हथियार डाल रहे हैं विचारधारा नहीं छोड़ रहेअसदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को लोकसभा में देश में नक्सलवाद के खात्मे के संबंध में सत्ता पक्ष के...
बनारस में आज MP-UP सहयोग सम्मेलन में शामिल होंगे CM मोहन यादव, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर…

बनारस में आज MP-UP सहयोग सम्मेलन में शामिल होंगे CM मोहन यादव, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर…

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
वाराणसी। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बीच आर्थिक इकोसिस्टम (Economic Ecosystem) तैयार किया जाएगा। यूपी-एमपी सहयोग सम्मेलन 2026 (UP-MP Cooperation Conference 2026) में मंगलवार को दोनों राज्यों के उद्यमियों, निर्यातकों और शिल्पियों के बीच शुरुआत होगी। सम्मेलन का उद्घाटन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) करेंगे। इस अवसर पर यूपी के औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल नंदी और एमएसएमई मंत्री राकेश सचान मौजूद रहेंगे। सम्मेलन में दोनों राज्यों की औद्योगिक क्षमताओं, बाजार की संभावनाओं, ओडीओपी, जीआई टैग के उत्पादों, कृषि उत्पादों, निवेश अवसरों और पर्यटन संभावनाओं पर संवाद होगा। पर्यटन क्षेत्र में राउंड टेबल कांफ्रेंस में वाराणसी, उज्जैन और चित्रकूट को जोड़ते हुए संयुक्त धार्मिक पर्यटन सर्किट विकसित करने पर मंथन किया जाएगा। सम्म...
‘नागबंधम’ की रिलीज डेट का ऐलान, 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

‘नागबंधम’ की रिलीज डेट का ऐलान, 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

मनोरंजन
पैन-इंडिया पौराणिक ड्रामा फिल्म 'नागबंधम' को लेकर दर्शकों के बीच लंबे समय से उत्साह बना हुआ है। अब निर्माताओं ने 'राम नवमी' 2026 के खास अवसर पर फिल्म की रिलीज तारीख से पर्दा उठा दिया है। निर्माताओं द्वारा जारी किए गए नए पोस्टर के साथ यह घोषणा की गई कि 'नागबंधम 3 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले महेश बाबू ने 'महाशिवरात्रि' के मौके पर फिल्म का टीजर जारी किया था, जिसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। फिल्म का निर्माण अभिषेक पिक्चर्स और निक स्टूडियोज के बैनर तले किया गया है, जबकि इसके लेखक और निर्देशक अभिषेक नामा हैं। फिल्म में अभिनेता विराट कर्ण 'महादेव' के किरदार में नजर आएंगे, वहीं अभिनेत्री नाभा नतेश 'पार्वती' की भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा ऐश्वर्या मेनन, महेश मांजरेकर और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म की कहानी भारत क...
‘ऑपरेशन सिंदूर’ को बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी, साथ आए विवेक अग्निहोत्री-भूषण कुमार

‘ऑपरेशन सिंदूर’ को बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी, साथ आए विवेक अग्निहोत्री-भूषण कुमार

मनोरंजन
अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इस हमले के जवाब में भारतीय सेना की गई सैन्य कार्रवाई 'ऑपरेशन सिंदूर' अब बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी। फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री और भूषण कुमार की कंपनी टी-सीरीज इस विषय पर फिल्म बनाने जा रही है, जिसने फिल्म जगत में उत्सुकता बढ़ा दी है। यह फिल्म लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस 'टाइनी' ढिल्लों (सेवानिवृत्त) की किताब 'ऑपरेशन सिंदूर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज डीप स्ट्राइक्स इनसाइड पाकिस्तान' पर आधारित होगी। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री का कहना है कि यह कहानी समय की मांग है और इसे पूरी सच्चाई के साथ दर्शकों तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि फिल्म में बहादुरी, रणनीति और पेशेवर रवैये को प्रमुखता से दिखाया जाएगा, साथ ही इसे एक रोमांचक सिनेमाई अनुभव के रूप में पेश किया जाएगा। फिल्म का निर्माण टी-सीरीज और आईएम बुद्धा प्रोडक्...
माेना सिंह की नई सीरीज ‘मां का सम’ का ऐलान, प्रीमियर 3 अप्रैल को होगा

माेना सिंह की नई सीरीज ‘मां का सम’ का ऐलान, प्रीमियर 3 अप्रैल को होगा

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मोना सिंह इन दिनों फिल्मों और वेब सीरीज के जरिए दर्शकों के बीच छाई हुई हैं। 'कोहरा 2', 'बॉर्डर 2' और 'हैप्पी पटेल' के बाद अब उनकी नई सीरीज 'मां का सम' का ऐलान कर दिया गया है। मेकर्स ने इसका आधिकारिक पोस्टर और रिलीज डेट जारी कर दी है, जिससे फैंस में उत्साह देखा जा रहा है। इस सीरीज में उनके साथ मिहिर आहूजा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जबकि निर्देशन निकोलस खारकोंगोर ने किया है। 'मां का सम' अमेजन प्राइम वीडियो की ओरिजनल सीरीज है, जिसका प्रीमियर 3 अप्रैल को होगा। इसे रविंदर रंधावा और सुमरित शाही ने लिखा है। कहानी अगस्त्य (मिहिर) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक प्रतिभाशाली गणितज्ञ है और दुनिया को संख्याओं व एल्गोरिदम के नजरिए से देखता है। सीरीज में मोना सिंह विनीता के किरदार में नजर आएंगी, जो अपने बेटे के लिए आदर्श जीवनसाथी की तलाश में हैं। मां-बेटे के रिश्ते पर आधारित यह कहानी सामाजिक और आर्...
मुख्यमंत्री डॉ.यादव वाराणसी में 31 मार्च को एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ.यादव वाराणसी में 31 मार्च को एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन में होंगे शामिल

मध्य प्रदेश
भोपाल! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वाराणसी में आयोजित “एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026” में मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की औद्योगिक क्षमताओं, पारंपरिक शिल्प, ओडीओपी और जीआई टैग उत्पादों, कृषि एवं खाद्य उत्पादों, निवेश अवसरों और पर्यटन संभावनाओं को एक साझा मंच पर प्रस्तुत करेंगे। इस सम्मेलन में दोनों राज्यों की प्रमुख ताकतें एक साथ सामने आएंगी और उत्पादन, बाजार तथा पहचान से जुड़े विभिन्न आयामों पर केंद्रित संवाद स्थापित होगा। सम्मेलन में उद्योग, शिल्प, निवेश और पर्यटन से जुड़े हितधारक एकत्रित होंगे, जहां व्यावहारिक सहयोग, बाजार विस्तार और साझा पहल पर चर्चा का स्पष्ट स्वरूप दिखाई देगा। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण मुख्यमंत्री डॉ. यादव की वाराणसी यात्रा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के अध्ययन भ्रमण से होगी, जहां तीर्थ क्षेत्र में विकसित क्राउड फ्लो मैनेजमेंट, अधोसंरचना लेआउट और तीर्थयात्री प्रबंधन क...
एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र और लाखों परिवारों के स्वावलंबन का हैं आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र और लाखों परिवारों के स्वावलंबन का हैं आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश
भोपाल ! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश, देश के सर्वाधिक सशक्त, आर्थिक रूप से सुदृढ़ और बेहतर वित्तीय प्रबंधन वाले प्रथम तीन राज्यों में से एक है। राज्य सरकार प्रदेश के उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए हरसंभव सहयोग और मार्गदर्शन उपलब्ध करा रही है। देश-दुनिया के सभी निवेशकों के लिए प्रदेश के दरवाजे खुले हैं। हम उद्योग मित्र नीतियों और सहयोग की भावना के साथ उनके स्वागत के लिए तत्पर हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश भारतीय अर्थव्यवस्था में उद्योग हो या कृषि हर क्षेत्र में योगदान के लिए निरंतर सक्रिय है। एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र होने के साथ लाखों परिवारों के स्वावलंबन का आधार भी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को समर्थ एमएसएमई विकसित मध्यप्रदेश की थीम पर मुख्यमंत्री निवास में 257 से अधिक एमएसएमई इकाइयों को...
ईरान के मिसाइल हमले से इजरायल के केमिकल प्लांट में लगी भीषण आग… जहरीली गैस के रिसाव का खतरा

ईरान के मिसाइल हमले से इजरायल के केमिकल प्लांट में लगी भीषण आग… जहरीली गैस के रिसाव का खतरा

अंतरराष्ट्रीय
येरुशलम। युद्ध को बातचीत के जरिए खत्म करने की कोशिशों के बीच ईरान और इजरायल (Iran and Israel War) ने एक दूसरे पर भीषण हमले जारी रखे हैं। ईरान ने दक्षिणी इजरायल (Southern Israel.) में रविवार को एक केमिकल प्लांट पर मिसाइल से हमला (Missile attack Chemical plant) किया। इस हमले के बाद प्लांट में भीषण आग लग गई है। इससे इलाके में जहरीले रिसाव का खतरा पैदा हो गया है। वहीं, इजरायल ने रविवार तड़के तेहरान पर बमबारी की। चीनी कंपनी का हिस्सा है प्लांटचीनी स्वामित्व वाले सिनजेंटा ग्रुप का हिस्सा एडीएएमए ने कहा कि संयंत्र को हुए नुकसान की सीमा का अभी पता नहीं चल पाया है। कृषि रसायनों और फसल सुरक्षा सामग्री बनाने वाली कंपनी एडीएएमए ने कहा कि उसके 'मख्तेशिम प्लांट' पर हमला किया गया है। फिलहाल जांच कर रहे हैं कि सीधे मिसाइल गिरी है या इंटरसेप्ट की गई मिसाइल का मलबा गिरा है। हालांकि, किसी के हताहत होने की...
पाकिस्तान की फिर उड़ी खिल्ली… युद्ध पर चर्चा के लिए जुटे नेताओं के सामने औंधे मुंह गिरे विदेश मंत्री डार

पाकिस्तान की फिर उड़ी खिल्ली… युद्ध पर चर्चा के लिए जुटे नेताओं के सामने औंधे मुंह गिरे विदेश मंत्री डार

अंतरराष्ट्रीय
इल्लामाबाद। पाकिस्तान (Pakistan) कुछ बड़ा करने की कोशिश करे, और पूरी दुनिया के सामने उसकी खिल्ली ना उड़े, ऐसा शायद संभव नहीं। अब बीते कुछ दिनों से ईरान (Iran) पाकिस्तान को चौधरी बनने की पड़ी है और वह पश्चिम एशिया (West Asia) में ईरान और अमेरिका (Iran and America) के बीच जारी युद्ध में मध्यस्थता करने की कोशिश कर रहा है। इसे लेकर रविवार को इस्लामाबाद में बड़े-बड़े नेता भी जुटे थे। हालांकि इस बीच पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार का बैलेंस बिगड़ गया और सबके सामने बुरी तरह गिर पड़े। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना विदेश मंत्रालय के दफ्तर में हुई। इशाक डार तब इस्लामाबाद में मिस्र के विदेश मंत्री बदर अब्देलअती से मिल रहे थे। चलते-चलते अचानक वह लड़खड़ा गए। हालांकि वहां मौजूद कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उन्हें सहारा दिया और उठाने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर उड़ा म...