ग्वालियर-चंबल में सोमवार से तीन दिन की वर्षा की संभावना
ग्वालियर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। जम्मू-कश्मीर की ओर बढ़ रहे तीव्र आवृति वाले एक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अब दिखने लगा है। आसमान में बादल घुमडऩे लगे हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि ग्वालियर-चंबल संभाग में एक से तीन फरवरी तक वर्षा हो सकती है।
रविवार की देर रात शहर में बहुत घना कोहरा छा गया। हालांकि शनिवार को सुबह से दोपहर तक मौसम शुष्क रहा लेकिन दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए। साथ ही, सर्द हवा चलने से ठंड में इजाफा हो गया। मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के अनुसार, इस समय अफगानिस्तान के उत्तरी भाग में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, जो जम्मू-कश्मीर की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से मध्य पाकिस्तान और उत्तरी गुजरात में चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय हो चुके हैं।
मध्य पाकिस्तान से लेकर पंजाब और हरियाणा तक द्रोणिका लाइन गुजर रही है। दो फरवरी को एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इन ...









