Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

पूर्व मंत्री को ब्लैकमेल कर 50 लाख की ठगी करने वाला दम्पत्ति गिरफ्तार

फिरोजाबाद, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अशोक यादव के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले दम्पत्ति को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामला थाना शिकोहाबाद क्षेत्र से संबंधित है। वर्ष 2019 में शिकोहाबाद के एक मुहल्ले में रहने वाली महिला ने पूर्व मंत्री के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में आरोप है कि महिला ने पूर्व मंत्री पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। इसके बाद, यह बताया गया कि महिला ने पूर्व मंत्री से पैसे लेकर समझौता कर लिया। पूर्व मंत्री ने रुपये देते समय वीडियो बना ली थी, और रुपये लेकर समझौते की बात भी लिखवाने का आरोप लगाया। इसके पश्चात, पूर्व मंत्री ने महिला और उसके पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसमें उन पर ठगी करने का आरोप लगाया गया। इस मामले की जांच जिले की क्राइम ब्रांच कर रही थी।

प्रभारी निरीक्षक अपराध शाखा प्रमोद कुमार ने थाना प्रभारी शिकोहाबाद अनुज कुमार के साथ मिलकर शनिवार को आरोपित दम्पत्ति को गिरफ्तार कर लिया। उन पर षड्यंत्र के तहत ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी से 50 लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *