Saturday, April 25खबर जो असर करे |
Shadow

Month: February 2026

तमिलनाडु: किसानों ने सूखा राहत की मांग को लेकर मुंह में चूहा पकड़े प्रदर्शन किया

तमिलनाडु: किसानों ने सूखा राहत की मांग को लेकर मुंह में चूहा पकड़े प्रदर्शन किया

राष्ट्रीय
त्रिची, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। विभिन्न मांगों को लेकर अनूठे तरीके से प्रदर्शन करने वाले किसानों के समूह ने शनिवार को सूखा राहत की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय के समक्ष मुंह में चूहे को पकड़कर प्रदर्शन किया। इन किसानों का कहना है कि सूखे के कारण उन्हें चावल की जगह चूहा खाने की नौबत आ सकती है। देसिया थेनिधिया नाथिगल इनाइप्पु विवासयिगल संगम (नेशनल साउथ इंडियन रिवर इंटरलिंकिंग फार्मर्स एसोसिएशन) के अध्यक्ष और तमिलनाडु के प्रमुख किसान नेता पी. अय्याकन्नु दक्षिण भारतीय नदियों को जोड़ने, सूखे से राहत, कर्ज माफी और फसलों के बेहतर दाम के लिए अपने अनूठे प्रदर्शनों के लिए जाने जाते हैं। इस बार अय्याकन्नु के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान त्रिची कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ किसान चूहे को मुंह में पकड़कर, बिना शर्ट पहने, माथे पर पट्टी बांधकर अर्धनग्न अवस्था में प...
जलवायु परिवर्तन की कहानी: दूध, आम और खुबानी के माध्यम से ‘सस्टेना इंडिया’ कला प्रदर्शनी की शुरुआत

जलवायु परिवर्तन की कहानी: दूध, आम और खुबानी के माध्यम से ‘सस्टेना इंडिया’ कला प्रदर्शनी की शुरुआत

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 31 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। विज्ञान और कला के जरिए जलवायु परिवर्तन पर सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देने के उद्देश्य के साथ सस्टेना इंडिया कला प्रदर्शनी अपने तीसरे संस्करण के साथ लौट आई है। शनिवार को सस्टेना इंडिया की प्रदर्शनी की शुरुआत हुई। 15 फरवरी तक बीकानेर हाउस, नई दिल्ली में चलने वाली यह प्रदर्शनी क्लाइमेट थिंक टैंक काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर (सीईईडब्ल्यू) और प्रसिद्ध कलाकारों ठुकराल व टागरा का साझा प्रयास है। इस बार की प्रदर्शनी का शीर्षक "बिटर नेक्टर" है, जिसमें फल के विभिन्न चक्रों, खाद्य प्रणालियों और मौसम आधारित प्रचुरता की निगाह के साथ जलवायु परिवर्तन की पड़ताल की गई है। इस वर्ष सस्टेना इंडिया का मुख्य विषय "बिटर नेक्टर" है, जो भोजन, स्वाद, श्रम और मौसमी प्रचुरता जैसी रोजमर्रा की चीजों को देखने के हमारे तरीके में बदलाव लाता है। इसमें तीन सस्टेना इंडि...
आकांक्षी जिला अंतर्गत संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन की अध्यक्षता में

आकांक्षी जिला अंतर्गत संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन की अध्यक्षता में

छत्तीसगढ़, राज्य
कोरबा, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, आबकारी, सार्वजनिक उपक्रम एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम अंतर्गत संपूर्णता अभियान 2.0 का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि विगत वर्ष संपूर्णता अभियान 1.0 के तहत निर्धारित संकेतकों पर योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की गईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा-निर्देशन में नीति आयोग द्वारा कोरबा जिले को विकास की तेज राह पर आगे बढ़ाने के उद्देश्य से संपूर्णता अभियान 2.0 लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि सरपंचों सहित सभी जनप्रतिनिधियों की सहभागिता और विभागीय अधिकारियों के समन्वय से आकांक्षी जिले के लिए निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करते हुए कोरबा को विकास व प्रगति के पथ पर आगे ले जाना उनकी प्राथ...
संभल में चुनावी विवाद में ग्राम प्रधान की सास की हत्या

संभल में चुनावी विवाद में ग्राम प्रधान की सास की हत्या

अपराध
संभल, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के जनपद संभल के बबराला थाना क्षेत्र के पहलवाड़ा गांव में चुनावी रंजिश को लेकर हुए विवाद में ग्राम प्रधान की सास को गोली मारकर हत्या कर दिया गया। यह घटना शुक्रवार रात को हुई। सूत्रों के अनुसार, पहलवाड़ा गांव में पवन और सुभाष नामक दो पक्षों के बीच प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर विवाद बढ़ गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव और फायरिंग हुई। इसमें ग्राम प्रधान की सास प्रेमवती (52) को गोली लग गई, जिससे उनकी जान चली गई। दूसरे पक्ष का एक युवक भी घायल हुआ है। सुभाष पक्ष के देवेश नामक युवक के कान में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि सुभाष इस बार प्रधान पद के चुनाव की तैयारी कर रहा था और गांव में पिछले चार महीने से लगातार झगड़ों की घटनाएं सामने आ रही थीं, जिनमें से एक विवाद गत दिसंबर में भी हुआ था। ...
पाकिस्तान ने सात भारतीय नागरिकों को रिहा किया, अटारी-बाघा सीमा से लौटे

पाकिस्तान ने सात भारतीय नागरिकों को रिहा किया, अटारी-बाघा सीमा से लौटे

राष्ट्रीय
चंडीगढ़, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। पाकिस्तान ने शनिवार को सात भारतीय नागरिकों को रिहा कर दिया। ये सभी नागरिक अटारी-बाघा सीमा के माध्यम से भारत में प्रवेश कर चुके हैं। भारतीय सीमा में प्रवेश के बाद सभी नागरिकों की जांच प्रक्रिया शुरू की जाएगी, और इसके बाद उन्हें उनके परिजनों के हवाले किया जाएगा। दस्तावेजों के अनुसार, यह निर्णय पाकिस्तान के गृह मंत्रालय और नारकोटिक्स कंट्रोल मंत्रालय, इस्लामाबाद के परामर्श से लिया गया है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि भारत सरकार ने संबंधित कैदियों की भारतीय नागरिकता की पुष्टि कर दी है, और सभी कैदी अपनी-अपनी सजा की अवधि पूरी कर चुके हैं, जिसके बाद उनकी रिहाई की प्रक्रिया शुरू की गई। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गृह विभाग द्वारा जारी आदेशों के बाद इन भारतीयों को शनिवार को अटारी बॉर्डर के रास्ते सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के हवाले किया गया। ये सभी नागरिक ल...
एयरबस को भारत के पहले एच175 हेलीकॉप्‍टर के लिए महत्वपूर्ण ऑर्डर प्राप्त हुआ

एयरबस को भारत के पहले एच175 हेलीकॉप्‍टर के लिए महत्वपूर्ण ऑर्डर प्राप्त हुआ

आर्थिक
नई दिल्ली, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। फ्रांस की कंपनी एयरबस कॉर्पोरेट हेलीकॉप्टर्स को एक निजी भारतीय ग्राहक से तीन हेलीकॉप्टरों के लिए ऑर्डर मिला है, जिसमें एक एच175 हेलीकॉप्‍टर और दो एसीएच160 हेलीकॉप्टर शामिल हैं। हालांकि, ऑर्डर की कीमत की जानकारी कंपनी ने अभी तक साझा नहीं की है। एयरबस कॉर्पोरेट हेलीकॉप्टर्स ने एक बयान में कहा है कि उसने एक निजी ग्राहक के साथ दो एसीएच 160 और एक एच175 हेलीकॉप्‍टर के लिए ऑर्डर साइन किया है। यह ग्राहक पहले से ही एसीएच 160 का उपयोग कर रहा है, और यह भारतीय बाजार में एच175 का पहला ग्राहक बनेगा। कंपनी ने बताया है कि भारतीय सिविल मार्केट में सुपर-मीडियम ट्विन-इंजन हेलीकॉप्टर के साथ एच175 हेलीकॉप्‍टर 16-सीट कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध होगा। इसकी डिलीवरी 2026 में होने की उम्मीद है, जबकि दो एसीएच160 हेलीकॉप्टर ग्राहक की विशेष आवश्यकताओं के अनुसार विशेष रूप से कॉ...
रायगढ़ में 13 किमी विद्युत तारों का कव्हर March तक होगा पूरा

रायगढ़ में 13 किमी विद्युत तारों का कव्हर March तक होगा पूरा

छत्तीसगढ़, राज्य
रायगढ़, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। नगर में खुले हाई वोल्टेज विद्युत तारों को कव्हर्ड करने का काम मार्च माह तक पूरा होगा। कार्य के दौरान जहाँ जहाँ विद्युत तारों को बदला जाता है, वहां लगभग 4 घंटों के लिए पॉवर ऑफ किया जाता है और जैसे ही काम पूरा होता है, विद्युत सेवा बहाल कर दी जाती है। इस कार्य की लागत दो करोड़ रुपए है और यह 13 किमी क्षेत्र में किया जाएगा। रायगढ़ में मुख्यमंत्री शहर विकास योजना के तहत लगभग 13 किमी लंबें खुले विद्युत तारों को कव्हर करने का काम चल रहा है, जिसमें से अब तक 5.5 किमी तारों को कव्हर किया जा चुका है। इस प्रकार, अभी तक 40 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, जबकि 7.5 किमी तारों को कव्हर करना बाकी है। विद्युत मंडल के रायगढ़ जोन के कार्यपालन यंत्री राम कुमार राव ने जानकारी देते हुए बताया कि पॉवर ऑफ की अवधि में उतनी ही दूरी का तार बदलने की कोशिश की जाएगी, जितना 4 घंटों मे...
भोपाल में खेलो एमपी यूथ गेम्स का भव्य समापन समारोह

भोपाल में खेलो एमपी यूथ गेम्स का भव्य समापन समारोह

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 31 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। खेलो एमपी यूथ गेम्स का भव्य समापन समारोह आज शनिवार को शाम 5 बजे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार, भोपाल में आयोजित किया जाएगा। इस गरिमामय समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। समापन समारोह के अवसर पर खेलो एमपी यूथ गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संभागों एवं खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान खिलाड़ियों के परिश्रम, अनुशासन और खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदान किया जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समापन समारोह की सभी व्यवस्थाएँ गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध हों, ताकि यह आयोजन खेलो एमपी यूथ गेम्स की सफलता का प्रभावशाली समापन सिद्ध हो। उन्होंने कहा कि यह समारोह खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों के लिए सम्मान, उत्साह और प्रेरणा का अवसर होगा। गाैर...
चाकू दिखाकर लूट करने वाला आरोपित गिरफ्तार

चाकू दिखाकर लूट करने वाला आरोपित गिरफ्तार

छत्तीसगढ़, राज्य
जांजगीर-चांपा, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। चांपा थाना क्षेत्र में चाकू दिखाकर लूट करने वाले आरोपित को जांजगीर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित, जो कि पूर्व में भी अन्य मामलों में जेल जा चुका है, की पहचान दिनेश कुमार बरेठ उर्फ डीके उर्फ कुशवा के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित केशव राठौर, निवासी सिवनी, 30 जनवरी को दोपहर लगभग 12 बजे ग्राम पंचायत की ओर जा रहा था। उसी दौरान आरोपित ने पीड़ित के साथ गाली-गलौज की और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोपित ने पीड़ित की जेब से 1000 रुपये नकद और एक ब्लूटूथ हेडफोन, जिसकी कीमत लगभग 300 रुपये बताई गई है, लूटकर मौके से फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट के आधार पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 33/26 के तहत धारा 309(4) भारतीय न्याय संहिता एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक...
कमलनाथ ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की नियुक्तियों पर उठाए सवाल, कहा- “पूर्व सरकारी वकीलों से निष्पक्षता की उम्मीद कैसे करें?”

कमलनाथ ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की नियुक्तियों पर उठाए सवाल, कहा- “पूर्व सरकारी वकीलों से निष्पक्षता की उम्मीद कैसे करें?”

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 31 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में हाल ही में हुई न्यायाधीश नियुक्तियों को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि लोकतंत्र में न्यायपालिका अंतिम उम्मीद की संस्था होती है, लेकिन जब अदालत में पूर्व सरकारी वकीलों की बड़ी संख्या होती है, तो आम नागरिकों के मन में निष्पक्षता को लेकर स्वाभाविक संदेह उत्पन्न होता है। कमलनाथ ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया कि लोकतंत्र में न्यायपालिका वह संस्था मानी जाती है, जहाँ सत्ता के अत्याचार के खिलाफ अंतिम उम्मीद होती है। आम नागरिक विश्वास करता है कि अदालतें सरकार से ऊपर उठकर, बिना किसी दबाव या झुकाव के, केवल संविधान और न्याय के आधार पर फैसले देंगी। लेकिन जब न्यायपालिका की संरचना सत्ता के पूर्व पैरोकारों से भरी नजर आती है, तो यह विश्वास संकट में पड़ जाता है। ...