Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

रायगढ़ में 13 किमी विद्युत तारों का कव्हर March तक होगा पूरा

रायगढ़, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। नगर में खुले हाई वोल्टेज विद्युत तारों को कव्हर्ड करने का काम मार्च माह तक पूरा होगा। कार्य के दौरान जहाँ जहाँ विद्युत तारों को बदला जाता है, वहां लगभग 4 घंटों के लिए पॉवर ऑफ किया जाता है और जैसे ही काम पूरा होता है, विद्युत सेवा बहाल कर दी जाती है। इस कार्य की लागत दो करोड़ रुपए है और यह 13 किमी क्षेत्र में किया जाएगा।

रायगढ़ में मुख्यमंत्री शहर विकास योजना के तहत लगभग 13 किमी लंबें खुले विद्युत तारों को कव्हर करने का काम चल रहा है, जिसमें से अब तक 5.5 किमी तारों को कव्हर किया जा चुका है। इस प्रकार, अभी तक 40 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, जबकि 7.5 किमी तारों को कव्हर करना बाकी है।

विद्युत मंडल के रायगढ़ जोन के कार्यपालन यंत्री राम कुमार राव ने जानकारी देते हुए बताया कि पॉवर ऑफ की अवधि में उतनी ही दूरी का तार बदलने की कोशिश की जाएगी, जितना 4 घंटों में बदलना संभव है, ताकि जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस कार्य को मार्च माह तक पूरा करने की समय सीमा निर्धारित की गई है।

रायगढ़ शहर में खुले तारों को कव्हर करने के लिए 15 लाख रुपये प्रति किलोमीटर खर्च किए जा रहे हैं। इस प्रकार, लगभग दो करोड़ की लागत से 13 किमी खुले तारों को कव्हर्ड किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *