Sunday, May 3खबर जो असर करे |
Shadow

Month: January 2026

रायपुर : उद्योग मंत्री देवांगन आज कबीरधाम जिले के दौरे पर, अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक

रायपुर : उद्योग मंत्री देवांगन आज कबीरधाम जिले के दौरे पर, अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन आज गुरुवार को कबीरधाम जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे दोपहर 2:00 बजे कलेक्टर कार्यालय कवर्धा के सभागृह में विभागीय अधिकारियों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे। इसके पहले मंत्री देवांगन दोपहर 1 बजे नवीन विश्राम गृह कवर्धा में नप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से सौजन्य भेंट करेंगे। तत्पश्चात् वे शाम 5:00 बजे कवर्धा से कोरबा जिले के लिए रवाना होंगे।...
यूपी के बांदा में खौफनाक वारदात: सिपाही ने कुल्हाड़ी से की 3 साल की बेटी की हत्या, पत्नी को भी किया घायल

यूपी के बांदा में खौफनाक वारदात: सिपाही ने कुल्हाड़ी से की 3 साल की बेटी की हत्या, पत्नी को भी किया घायल

अपराध
बांदा, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा के मरका कस्बे में बुधवार देर रात घरेलू कलह के चलते यूपी 112 में तैनात पीएसी के एक सिपाही गाैरव कुमार ने अपनी पत्नी और तीन वर्षीय बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात के बाद आरोपी सिपाही फरार हो गया। उसका मोबाइल यमुना नदी किनारे मिलने से उसके नदी में कूदकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने एसडीआरएफ, गोताखोरों और स्थानीय नागरिकों की मदद से यमुना नदी समेत संभावित स्थानों पर सर्च अभियान शुरू कर दिया है। आरोपी सिपाही गाौरव कुमार फर्रुखाबाद जिले के मऊदरबाजा थाना क्षेत्र के ग्राम कुंइयाबूट का निवासी है और वर्तमान में मरका थाने की डायल 112 वाहन में चालक के पद पर तैनात था। वह थाने से करीब एक किलोमीटर दूर कस्बे के एक किराये के मकान मे...
मकर संक्रांति पर संगम तट पर श्रद्धालुओं का रेला, सुबह 8 बजे तक 21 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

मकर संक्रांति पर संगम तट पर श्रद्धालुओं का रेला, सुबह 8 बजे तक 21 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

राष्ट्रीय
प्रयागराज, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। माघ मेले के द्वितीय स्नान पर्व मकर संक्रांति पर संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का रेला लगा हुआ है। सुबह 8 बजे तक 21 लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी घाटों की सीसीटीवी कैमरे एवं एआई के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। माघ मेला पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब संगम क्षेत्र की ओर उमड़ पड़ा है और सुबह 8 बजे तक 21 लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं माघ मेले के सुव्यवस्थित संचालन हेतु प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सभी वरिष्ठ अधिकारी बुधवार रात्रि से ही मेला क्षेत्र में डटे हुए हैं। इस दौरान अपर पुलिस महानिदेशक ज्योति नारायण, पुलिस महानिरीक्षक अजय मिश्र, मंडलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल, पुलिस कम...
भारतीय सेना: युद्धभूमि में अडिग, संकट में राष्ट्र का संबल

भारतीय सेना: युद्धभूमि में अडिग, संकट में राष्ट्र का संबल

लेख
- योगेश कुमार गोयल भारतीय सेना: युद्धभूमि में अडिग, संकट में राष्ट्र का संबल प्रतिवर्ष 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष हम 78वां सेना दिवस मना रहे हैं। सेना दिवस के अवसर पर पूरा देश थलसेना के अदम्य साहस, जांबाज सैनिकों की वीरता, शौर्य और उनकी शहादत को याद करता है। इस विशेष अवसर पर जवानों के दस्ते और अलग-अलग रेजीमेंट की परेड के अलावा झांकियां भी निकाली जाती हैं और उन सभी बहादुर सेनानियों को सलामी दी जाती है, जिन्होंने देश और लोगों की सलामती के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। 15 जनवरी को यह दिवस मनाए जाने का विशेष कारण यह है कि 1899 में कर्नाटक के कुर्ग में जन्मे लेफ्टिनेंट जनरल केएम करियप्पा आज ही के दिन वर्ष 1949 में भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ बने थे। उन्होंने 15 जनवरी 1949 को ब्रिटिश जनरल फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना की कमान संभाली थी। जनरल बुचर भारत के आखिरी ब...
धमतरी:अवैध धान परिवहन व भंडारण पर सख्त कार्रवाई एस.के. फूड्स राइस मिल सील

धमतरी:अवैध धान परिवहन व भंडारण पर सख्त कार्रवाई एस.के. फूड्स राइस मिल सील

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में जिला स्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय उड़नदस्ता दल, नगरी द्वारा बुधवार देर शाम राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं मंडी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गट्टासिल्ली स्थित **एस.के. फूड्स राइस मिल** का निरीक्षण किया गया। उक्त मिल के संचालक **आसिफ मेमन** हैं। मिल परिसर में उपलब्ध कुल **20,976 क्विंटल** धान एवं **605 क्विंटल** चावल जब्त किया गया एवं वैधानिक प्रक्रिया के लिए राइस मिल को सील कर दिया गया। निरीक्षण के दौरान मिल परिसर में उपलब्ध स्टॉक पंजी का गहन परीक्षण किया गया तथा भौतिक सत्यापन के माध्यम से धान एवं चावल की वास्तविक मात्रा का मिलान किया गया। जांच में यह पाया गया कि मिल परिसर में दर्ज स्टॉक की तुलना में धान की मात्रा **269 क्विंटल** अधिक पाई गई। यह अतिरिक्त मात्रा धान खरीद वर्ष **2025-26** के अंतर्गत अवैध परिवहन एवं भंडारण की आशंका को...
मकर संक्रांति : दोपहर 12 बजे तक संगम में 45 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

मकर संक्रांति : दोपहर 12 बजे तक संगम में 45 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

ब्रेकिंग न्यूज़
प्रयागराज, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज माघ मेला के द्वितीय स्नान पर्व मकर संक्रांति के अवसर पर गुरुवार को दोपहर 12 बजे तक 45 लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। तीर्थराज प्रयाग में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा है। संगम से लेकर विभिन्न घाटों पर श्रद्धालु स्नान दान कर रहे हैं।
महाराष्ट्र में 29 महानगर पालिकाओं के लिए मतदान जारी, फिल्मी सितारों ने बढ़-चढ़कर किया वोट

महाराष्ट्र में 29 महानगर पालिकाओं के लिए मतदान जारी, फिल्मी सितारों ने बढ़-चढ़कर किया वोट

राष्ट्रीय
मुंबई, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। महाराष्ट्र में गुरुवार को 29 महानगर पालिकाओं के चुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह 7.30 बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व में आम जनता के साथ-साथ फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियां भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रही हैं। नाना पाटेकर ने की मतदान की अपील अभिनेता नाना पाटेकर ने बीएमसी चुनाव में वोट डालने के बाद लोगों से मतदान की अपील की। उन्होंने कहा, “मैं वोट डालने के लिए तीन घंटे से ज्यादा सफर करके आया हूं, क्योंकि लोकतंत्र में यह जरूरी है। मैं तुरंत वापस जा रहा हूं। मैं सभी से अपील करता हूं कि वे बाहर आएं और अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करें।” इन सितारों ने भी डाला वोट अभिनेत्री और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी भी बीएमसी चुनाव में मतदान करने पहुंचीं। इसके अलावा...
नोटा नहीं, उपलब्ध उम्मीदवारों में सर्वश्रेष्ठ का चयन करेंः डॉ. भागवत

नोटा नहीं, उपलब्ध उम्मीदवारों में सर्वश्रेष्ठ का चयन करेंः डॉ. भागवत

राष्ट्रीय
नागपुर, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि, मतदान के दौरान सभी उम्मीदवारों को नकारने (नोटा) के बजाय उपलब्ध विकल्पों में से योग्य उम्मीदवार का चयन करना अधिक उचित है। महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान हो रहा है। डॉ. मोहन भागवत और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह सुरेश उपाख्य ‘भैय्याजी’ जोशी ने गुरुवार को महाल स्थित नागपुर नाइट हाईस्कूल के मतदान केंद्र पर मतदान किया। मतदान के लिए पहुंचने वालों में ये दोनों सबसे पहले थे। मतदान के बाद डॉ. भागवत ने कहा कि ‘नोटा’ का प्रयोग सभी उम्मीदवारों को नकारने के समान है और यह लोकतंत्र की सबसे खराब स्थिति मानी जा सकती है। इससे वास्तव में अवांछित उम्मीदवारों को अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलता है। इसलिए उपलब्ध उम्मीदवारों में से योग्य और सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार का चयन क...
उज्जैनः महाकाल महोत्सव का आज दूसरा दिन, शिव तत्त्व पर आधारित प्रस्तुति “शिवा” होगी मुख्य आकर्षण

उज्जैनः महाकाल महोत्सव का आज दूसरा दिन, शिव तत्त्व पर आधारित प्रस्तुति “शिवा” होगी मुख्य आकर्षण

मध्य प्रदेश, राज्य
उज्जैन, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन में आयोजित महाकाल महोत्सव 2026 के दूसरे दिन यानी आज गुरुवार को श्री महाकाल लोक में शिव तत्त्व पर आधारित भव्य सांगीतिक प्रस्तुति “शिवा” महोत्सव का प्रमुख आकर्षण रहेगी। सायं 7 बजे से आयोजित इस विशेष सांस्कृतिक संध्या में देश का प्रतिष्ठित समूह द ग्रेट इंडियन कॉयर (मुंबई) द्वारा भगवान शिव के तत्त्व, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना को स्वरबद्ध किया जाएगा। यह प्रस्तुति संगीत, साधना और शिव अनुभूति का अद्भुत संगम होगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव के सांस्कृतिक सलाहकार श्रीराम तिवारी ने बताया कि वीर भारत न्यास, विक्रमादित्य शोध पीठ तथा श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के संयुक्त तत्वावधान में उज्जैन में आयोजित पांच दिवसीय महाकाल महोत्सव का उद्देश्य भगवान शिव के तत्त्व, महाकाल की अवधारणा तथा भारतीय संस्कृति...