Saturday, April 25खबर जो असर करे |
Shadow

Month: January 2026

स्पेन में हाई-स्पीड रेल दुर्घटना, 21 की मौत और 30 घायल

स्पेन में हाई-स्पीड रेल दुर्घटना, 21 की मौत और 30 घायल

अंतरराष्ट्रीय
मैड्रिड, 19 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। स्पेन के एडामूज (कोर्डोबा) में तेज गति से चलने वाली दो यात्री रेलगाड़ियां पटरी से उतर गईं, जिसके फलस्वरूप कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों यात्री घायल हो गए। इनमें से 30 की हालत गंभीर है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक ट्रेन पटरी से उतरकर एम्बुलेंस से टकरा गई और उसके कई डिब्बे अलग हो गए। मरने वालों में दूसरी ट्रेन का ड्राइवर भी शामिल है। यह घटना रविवार देर रात हुई। घायल यात्रियों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। स्पेन के प्रमुख समाचार पत्र 'एल पैइस' के अनुसार, इस घटना की जानकारी गार्डिया सिविल और 112 अंडालूजा के स्रोतों ने दी। रिपोर्ट के अनुसार, मालागा से मैड्रिड जा रही एक ट्रेन 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यात्रा कर रही थी, जबकि दूसरी अल्विया ट्रेन विपरीत दिशा में आ रही थी। दोनों ट्रेनों में कुल 484 यात्री सवार थे। रेलमंत...
रियल सोसिएदाद ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, जीत का सिलसिला टूटा

रियल सोसिएदाद ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, जीत का सिलसिला टूटा

खेल
सान सेबेस्टियन, 19 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। रियल सोसिएदाद ने रविवार को बारिश से भीगे सान सेबेस्टियन में खेले गए रोमांचक मुकाबले में ला लीगा 2025-26 की टेबल टॉपर बार्सिलोना को 2-1 से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। इस हार के साथ ही बार्सिलोना का सभी प्रतियोगिताओं में चला आ रहा 11 मैचों का जीत का सिलसिला भी टूट गया। मैच के दौरान बार्सिलोना ने जबरदस्त दबाव बनाया, खासकर दूसरे हाफ में, लेकिन टीम की बदकिस्मती यह रही कि उसके खिलाड़ी पांच बार गोलपोस्ट या क्रॉसबार पर गेंद मार बैठे। वहीं सोसिएदाद ने अपने सीमित मौकों का शानदार तरीके से फायदा उठाया। मेजबान टीम के लिए मिकेल ओयारजाबाल ने 32वें मिनट में जोरदार वॉली के जरिए स्कोरिंग की शुरुआत की। इसके बाद 70वें मिनट में बार्सिलोना के सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी मार्कस रैशफोर्ड ने करीबी दूरी से हेडर लगाकर बराबरी कर दी। हालांकि, खुशी ज्यादा देर नहीं टिकी और महज एक म...
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का दतिया दौरा, पीतांबरा पीठ में पूजा-अर्चना

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का दतिया दौरा, पीतांबरा पीठ में पूजा-अर्चना

राष्ट्रीय
दतिया, 19 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार देर शाम मध्य प्रदेश के प्रवास पर दतिया पहुंचीं। यहां उन्होंने प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री पीतांबरा पीठ में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता वानखंडेश्वर महादेव मंदिर गईं, जहां उन्होंने भगवान शिव का अभिषेक किया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को वानदे भारत एक्सप्रेस से झांसी पहुंची और वहां से वे देर शाम सड़क मार्ग से कार द्वारा दतिया आईं। टोल प्लाजा से लेकर श्री पीतांबरा पीठ तक विभिन्न स्थानों पर उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। श्री पीतांबरा पीठ में दर्शन और पूजा-अर्चना के उपरांत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के दतिया स्थित निवास...
20 जनवरी का इतिहास: भारत में मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी सेवा की शुरुआत

20 जनवरी का इतिहास: भारत में मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी सेवा की शुरुआत

राष्ट्रीय
[दिल्ली], 19 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। साल 2010 में भारत के दूरसंचार क्षेत्र में एक अहम बदलाव आया, जब मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (Mobile Number Portability – MNP) सेवा की शुरुआत की गई। इस सुविधा के तहत उपभोक्ताओं को अपना मोबाइल नंबर बदले बिना एक टेलीकॉम कंपनी से दूसरी कंपनी में जाने की आज़ादी मिली। MNP की शुरुआत के बाद ग्राहकों को अधिक विकल्प मिले और टेलीकॉम कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ी। इस कदम से सेवा की गुणवत्ता में सुधार, कॉल दरों में कमी और उपभोक्ता हितों को मजबूती मिली। मोबाइल पोर्टेबिलिटी को भारतीय दूरसंचार इतिहास में उपभोक्ता-केंद्रित सुधारों की दिशा में एक बड़ा कदम माना जाता है।...
कराची के गुल प्लाजा में आग से मृतक संख्‍या बढ़कर आठ, 58 लोग लापता

कराची के गुल प्लाजा में आग से मृतक संख्‍या बढ़कर आठ, 58 लोग लापता

अंतरराष्ट्रीय
इस्लामाबाद, 19 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। पाकिस्तान के सिंध प्रांत की राजधानी कराची के गुल प्लाजा शॉपिंग मॉल में पिछली रात से लगी आग को बुझाने के प्रयास रविवार देररात तक दमकल विभाग की टीमें करती रहीं। सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह और बचाव दल ने आग से आत्महत्या कर चुके आठ लोगों की मौत की पुष्टि की और कहा कि 58 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं। दुनिया न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री शाह आग से तबाह जिन्ना रोड स्थित गुल प्लाजा का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में मुराद अली शाह ने कहा कि कुछ लोग इस दुखद घटना पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अभी तक उनसे संपर्क नहीं किया है, लेकिन प्रांतीय सरकार व्यापारियों को उनके नुकसान का मुआवजा पारदर्शी तरीके से देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना के समय वह शहर में नहीं थे और उन्हें आग लगने की जानकारी देररात मिली। ...
धर्म ही है सृष्टि का संचालक और भारत के पुनरुत्थान का आधार

धर्म ही है सृष्टि का संचालक और भारत के पुनरुत्थान का आधार

लेख
By: डॉ. मयंक चतुर्वेदी डॉ. मोहन भागवत ने ‘धर्म’ को सृष्टि का संचालक बताया है। उनका कथन है, सृष्टि निर्माण के साथ उसके संचालन के लिए बने नियम ही धर्म हैं। ये नियम विश्वव्यापी हैं। कोई व्यक्ति या वस्तु पूर्णतः अधर्मी नहीं हो सकते। यह प्राचीन ग्रंथों की गहन व्याख्या पर आधारित उनका धर्म के विषय में निष्कर्ष है। श्रीमद्भागवत, मनुस्मृति, पाराशर स्मृति, महाभारत जैसे ग्रंथ ‘धर्म’ को स्वाभाविक नियम के रूप में परिभाषित करते हैं। डॉ. भागवत जी का मूल सूत्र यही है कि ‘धर्म’ ही पूरी सृष्टि का ड्राइवर है। यही श्रीमद्भागवत पुराण में कहा गया है “धर्मः सनातनः सर्वस्य मूलं” अर्थात् धर्म सनातन है और समस्त सृष्टि का मूल। भगवान विष्णु स्वरूप में सृष्टि संचालित करते हैं। नियम ‘धर्म’ के रूप में निर्धारित हैं। यहां डॉ. भागवत जल को बहने और अग्नि को जलाने का ‘धर्म’ बताते हैं। यह ठीक वैसा ही है जैसा श्रीमद्भागवत पु...
ग्रीनलैंड विवाद और ट्रंप की टैरिफ धमकी से बाजारों में हलचल … भारतीय शेयर मार्केट भी प्रभावित !

ग्रीनलैंड विवाद और ट्रंप की टैरिफ धमकी से बाजारों में हलचल … भारतीय शेयर मार्केट भी प्रभावित !

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) ने ग्रीनलैंड (Greenland) को लेकर एक बार फिर वैश्विक राजनीति और बाजारों में हलचल मचा दी है। ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि यदि ग्रीनलैंड मुद्दे पर सहयोग नहीं मिला तो अमेरिका नाटो के कुछ यूरोपीय देशों पर भारी टैरिफ (Heavy tariffs on European countries) लगा सकता है। इस संभावित फैसले का असर सिर्फ अमेरिका और यूरोप तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका प्रभाव सोना-चांदी की कीमतों से लेकर भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) तक दिख सकता है। भारतीय शेयर बाजार में निकट भविष्य में अस्थिरता देखने को मिल सकती है। हालांकि, लंबी अवधि में भारत के लिए नए व्यापारिक अवसर भी उभर सकते हैं। ग्रीनलैंड विवाद और टैरिफ की धमकीरिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने डेनमार्क समेत नाटो के कई सदस्य देशों पर टैरिफ लगाने की बात कही है। ग्रीनलैंड डेनमार्क क...
वसंत पंचमी शुक्रवार को, भोजशाला में पूजा होगा या फिर नमाज…. सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद

वसंत पंचमी शुक्रवार को, भोजशाला में पूजा होगा या फिर नमाज…. सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के धार (Dhar) स्थित भोजशाला (Bhojshala) से जुड़ा विवाद एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) पहुंच गया है. इस बार विवाद की वजह यह है कि 23 जनवरी को वसंत पंचमी (Vasant Panchami) शुक्रवार के दिन पड़ रही है, जबकि भोजशाला परिसर में हर शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय की जुमे की नमाज अदा होती है इसको लेकर हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. याचिका में मांग की गई है कि 23 जनवरी को भोजशाला परिसर में जुमे की नमाज पर रोक लगाई जाए और उस दिन केवल हिंदुओं को सरस्वती पूजा करने की अनुमति दी जाए. याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील विष्णु शंकर जैन ने बताया कि याचिका में यह भी मांग की गई है कि वसंत पंचमी के दिन ASI और राज्य सरकार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि किसी तरह की कानून-व्यवस्था की स्थिति न बने. याचिका...
घने कोहरे के चपेट में UP… 24 घंटे में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में 20 लोगों की मौत

घने कोहरे के चपेट में UP… 24 घंटे में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में 20 लोगों की मौत

राज्य, राष्ट्रीय
लखनऊ। यूपी (UP) में शीतलहर (Cold Wave) से जूझ रहे लोगों पर रविवार को कोहरा (Fog.) काल बनकर टूटा। रविवार को 17 शहरों में घना कोहरा छाया रहा। इनमें आठ में तो दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। नतीजतन सड़क हादसों की बाढ़ आ गई। रविवार को कम दृश्यता से अलग-अलग हुए सड़क हादसों (Road Accidents) में 20 लोगों (20 people) की मौत हो गई। इनमें अवध क्षेत्र में 9, मुरादाबाद मंडल में 5,आजमगढ़ में दो, रोजा में दो, बुलंदशहर और बरेली में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। 20 जनवरी के बाद कोहरा कम होने के आसार हैं। बहराइच (Bahraich) में तीन हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। सुलतानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के शारदा सहायक खंड 16 नहर की पटरी पर बाइक से बाजार जा रही छात्राओं को मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली ने कुचल दिया जिससे दो छात्राओं की मौत हो गई। अमेठी में बस व कार की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। फुरसतगंज के अके...
अमन-शांति, सुरक्षा और प्रगति के लिए आपसी संवाद ज़रूरी

अमन-शांति, सुरक्षा और प्रगति के लिए आपसी संवाद ज़रूरी

लेख
By: - प्रो. जसीम मोहम्मद अमन-शांति, सुरक्षा और प्रगति के लिए आपसी संवाद ज़रूरी पिछले दिनों राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपालजी को सुनने का अवसर मिला। उन्होंने स्पष्ट रूप से इस बात पर ज़ोर दिया कि हिंदू-मुसलमानों के बीच आपसी संवाद का मकसद मुसलमानों को आरएसएस के नज़रिए को मानने के लिए बाध्य करना नहीं है, बल्कि उनकी चिंताओं और कठिनाइयों को ईमानदारी से समझना है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि भारतीय समाज की संवाद परंपरा यह मानती है कि हर तर्क में कुछ सचाई होती है। आपस में सिर्फ़ एक-दूसरे पर आरोप लगाने या अलग-अलग पक्षों द्वारा सांप्रदायिक उन्माद की घटनाओं का उल्लेख करने से कुछ हासिल नहीं होता। उन्होंने यह उल्लेख किया कि सांप्रदायिक तनाव की असली जड़ "दूसरों को अलग-थलग करने" में है, जबकि समावेशी स्वरूप में समाज को एकजुट करने की शक्ति है। बताया कि सांप्रदायिक घट...