Saturday, April 25खबर जो असर करे |
Shadow

Month: January 2026

वेनेजुएला अब अमेरिका में बने उत्पाद ही खरीद सकता है … ट्रंप ने जारी किया नया फरमान

वेनेजुएला अब अमेरिका में बने उत्पाद ही खरीद सकता है … ट्रंप ने जारी किया नया फरमान

Uncategorized
वॉशिंग्टन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) ने बुधवार को बड़ी घोषणा करते हुए वेनेजुएला (Venezuela) के लिए नया फरमान जारी कर दिया है। ट्रंप ने कहा है कि वेनेजुएला अब नए तेल सौदे से मिलने वाले पैसे से सिर्फ अमेरिकी-निर्मित उत्पाद (American-Made Products) ही खरीदेगा। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका ने देश के राष्ट्रपति मादुरो को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं देश की उपराष्ट्रपति ने फिलहाल यह जिम्मेदारी संभालते हुए अमेरिका के साथ सहयोग की बात कही है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, "मुझे अभी-अभी बताया गया है कि वेनेजुएला हमारे साथ हुए नए तेल सौदे से मिलने वाले पैसे से सिर्फ अमेरिकी-निर्मित उत्पाद खरीदने जा रहा है। इनमें अमेरिकी कृषि उत्पाद, अमेरिका में बनीं दवाएं, मेडिकल उपकरण, और वेनेजुएला के इलेक्ट्रिक ग्रिड और ऊर्जा सुविधा...
सुर्खियों में JNU… विवादित नारों के विरोध में ABVP ने पुतला फूंककर किया प्रदर्शन

सुर्खियों में JNU… विवादित नारों के विरोध में ABVP ने पुतला फूंककर किया प्रदर्शन

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (Jawaharlal Nehru University- JNU) एक बार फिर अपने नारों और विरोध प्रदर्शनों की वजह से चर्चा के केंद्र में है। बुधवार को कैंपस के भीतर उस समय माहौल गरमा गया जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (All India Students' Council- ABVP) के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के खिलाफ हुई विवादास्पद नारेबाजी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। एबीवीपी ने इस दौरान न केवल नारेबाजी का कड़ा विरोध किया, बल्कि कथित 'राष्ट्रविरोधी तत्वों' का पुतला फूंककर अपना आक्रोश भी जाहिर किया। 'बेलगाम घोड़े' की तरह व्यवहार कर रहा है वामपंथी ईकोसिस्टम: मनीष चौधरीप्रदर्शन के दौरान अपनी बात रखते हुए एबीवीपी के उपाध्यक्ष मनीष चौधरी ने तीखे हमले किए। उन्होंने हालिया नारेबाजी को लोकतंत्र के लिए खतरा बताते ह...
‘टॉक्सिक’ की पहली झलक में मेलिसा के अवतार में नजर आईं रुक्मिणी वसंत

‘टॉक्सिक’ की पहली झलक में मेलिसा के अवतार में नजर आईं रुक्मिणी वसंत

मनोरंजन
पैन-इंडिया प्रोजेक्ट ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। फिल्म की पहली झलक यश के दमदार लुक के साथ सामने आई थी, जिसके बाद मेकर्स एक-एक कर फीमेल कैरेक्टर्स के फर्स्ट लुक जारी कर रहे हैं। कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा और तारा सुतारिया के बाद अब फिल्म से जुड़ी एक और अभिनेत्री का लुक सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी है। मेकर्स ने इस बार अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत को फिल्म से इंट्रोड्यूस किया है। पोस्टर में वह मेलिसा के किरदार में दिखाई दे रही हैं। उनका लुक बेहद स्टाइलिश, रहस्यमयी और कातिलाना अंदाज़ में पेश किया गया है। वेस्टर्न आउटफिट, स्लीक हेयरस्टाइल और इंटेंस एक्सप्रेशन के साथ रुक्मिणी का यह अवतार साफ संकेत देता है कि फिल्म में उनका किरदार कहानी के लिए अहम मोड़ साबित हो सकता है। 'कांतारा: चैप्टर 2' से अपनी अलग पहचान...
‘धुरंधर’ की कमाई में 32वें दिन गिरावट, फिल्म ‘इक्कीस’ पहले ही हफ्ते औंधे मुंह गिरी

‘धुरंधर’ की कमाई में 32वें दिन गिरावट, फिल्म ‘इक्कीस’ पहले ही हफ्ते औंधे मुंह गिरी

मनोरंजन
आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' ने दिसंबर में रिलीज़ होते ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया था। नए साल 2026 की शुरुआत में भी फिल्म की कमाई का सिलसिला जारी रहा, लेकिन अब वीकडेज़ में लौटते ही इसकी रफ्तार थोड़ी थमती नजर आ रही है। अगस्त्य नंदा की फिल्म 'इक्कीस' के लिए हालात और भी मुश्किल होते दिख रहे हैं, क्योंकि पहले ही हफ्ते में फिल्म की कमाई औंधे मुंह गिर गई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'धुरंधर' ने रिलीज़ के 32वें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 4.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यह अब तक का फिल्म का सबसे कम सिंगल-डे कलेक्शन है। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल कमाई 776.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। हालांकि, वर्ल्डवाइड स्तर पर फिल्म का जलवा बरकरार है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'धुरंधर' दुनियाभर में 1,240 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। रणवीर सिं...
मध्य प्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के नव नियुक्त सहायक अभियंता व केमिस्ट का प्रशिक्षण शुरू

मध्य प्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के नव नियुक्त सहायक अभियंता व केमिस्ट का प्रशिक्षण शुरू

मध्य प्रदेश
भोपाल! मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी (MPPGCL) के नवनियुक्त 16 सहायक अभियंताओं (प्लांट) व केमिस्ट के प्रथम बैच का का 6 सप्ताह का प्रशिक्षण राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान (एनपीटीआई) नागपुर में प्रारंभ हुआ। छह सप्ताह के प्रशिक्षण में सहायक अभियंताओं को थर्मल व हाइड्रो पॉवर प्लांट के ऑपरेशन व मेंटेनेंस का गहन प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। अभियंताओं को दो सप्ताह का विशेष सुपर-क्रिटिकल सिम्युलेटर प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। केमिस्ट को प्रशिक्षण के अंतर्गत जल रसायन,कोल टेस्टिंग, पर्यावरण कारकों का परीक्षण आदि का प्रशिक्षण प्रदान दिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत में एनपीटीआई नागपुर के प्रमुख निदेशक रामचन्द्र उकिरदे ने कहा कि सत्र का पाठ्यक्रम इस प्रकार तैयार किया गया है कि सहायक अभियंता ताप व जल विद्युतगृहों के संचालन व संधारण के कार्यों में समान रूप से महारत हासिल कर सकेंगे। प्रश...
सुप्रीम कोर्ट ने MP के न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द की, जानिए पूरा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने MP के न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द की, जानिए पूरा मामला

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
नई दिल्‍ली। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि किसी न्यायिक अधिकारी के खिलाफ सिर्फ इसलिए कठोर कार्रवाई नहीं की जा सकती क्योंकि उसके आदेश में कोई गलती है। इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने मध्य प्रदेश के एक जिला न्यायाधीश की बर्खास्तगी रद्द कर दी। इस जिला न्यायाधीश ने आबकारी अधिनियम के तहत आरोपियों को जमानत देने में अलग-अलग मापदंड अपनाए थे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एक निडर न्यायाधीश एक स्वतंत्र न्यायपालिका की आधारशिला है। ठीक उसी तरह जैसे एक स्वतंत्र न्यायपालिका स्वयं वह नींव है जिस पर कानून का शासन टिका हुआ है। काम का होता है भारी दबावजस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच ने कहा कि एक न्यायिक अधिकारी को मामलों का फैसला करने का कठिन कर्तव्य सौंपा जाता है। अनिवार्य रूप से, मामले में एक पक्ष को हार का सामना करना पड़ता है तथा वह असंतुष्ट होकर वापस लौटता है। बेंच ने कहा कि इनमें से असंतुष्ट...
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले-जहां-जहां भी गजनी का नाम आता है, उसे हटा देना चाहिए

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले-जहां-जहां भी गजनी का नाम आता है, उसे हटा देना चाहिए

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
नरसिंहपुर। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने सोमनाथ मंदिर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत में जहां-जहां भी गजनी का नाम आता है, उसे हटा देना चाहिए। अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, 'प्रधानमंत्री जी ने जो ट्वीट पोस्ट किया है, वह हजार वर्ष पहले की घटना के बारे में है, जिसमें सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण होने का दर्द व्यक्त किया गया है। एक व्यक्ति था महमूद गजनवी, जो अपनी सेना के छोटे-से दल के साथ आया और मंदिर को क्षति पहुंचाई। वहां पूजा करने वाले पुजारियों को उसने नुकसान पहुंचाया, भक्तों को चोट पहुंचाई। उसने यह सोचकर नुकसान पहुंचाने की कोशिश की कि अगर मंदिर और मूर्तियां नष्ट कर दी जाएं तो सोमनाथ नष्ट हो जाएगा।' स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आगे कहा कि यह प्रयास हजार वर्ष पहले किया गया था। उन्होंने कहा, 'पीएम मोदी की ओर से प...
युवक के साथ बेरहमी से मारपीट कर प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाला

युवक के साथ बेरहमी से मारपीट कर प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाला

राष्ट्रीय
समस्तीपुर । बिहार के एक थाने में युवक के साथ हैवानियत की हदें पार करने का आरोप लगा है। समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना कस्टडी में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट और अमानवीय व्यवहार किए जाने का गंभीर आरोप सामने आया है। जख्मी युवक मनीष कुमार की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे ताजपुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मनीष भेरोखड़ा गांव निवासी संजय पोद्दार का पुत्र है। पीड़ित मनीष ने बताया कि वह ताजपुर बाजार स्थित सोनी ज्वेलर्स में काम करता था। कुछ दिन पूर्व दुकान में हुई चोरी के बाद संदेह के आधार पर दुकानदार ने उसे बुलाकर बंधक बनाया, पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। मनीष का आरोप है कि पुलिस ने उसे चार दिनों तक हिरासत में रखकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। उसने दावा किया कि कस्टडी में उसकी बेरहमी से पिटाई की गई, यहां तक क...
सैटेलाइट इमेजरी ने खोली चीन की पोल, विवादित क्षेत्र में करा रहा पक्का निर्माण कार्य

सैटेलाइट इमेजरी ने खोली चीन की पोल, विवादित क्षेत्र में करा रहा पक्का निर्माण कार्य

Uncategorized
नई दिल्‍ली। अमेरिका से व्यापारिक तनातनी के बीच भले ही पूर्वी पड़ोसी देश चीन फिर से भारत के नजदीक आया हो लेकिन उसकी कारस्तानी जारी है। नई हाई-रिज़ॉल्यूशन सैटेलाइट इमेजरी से पता चला है कि चीन पूर्वी लद्दाख के विवादित पैंगोंग त्सो झील के इलाके में अपनी स्थायी सैन्य मौजूदगी को लगातार मजबूत कर रहा है और उस इलाके में पक्का निर्माण कार्य करवा रहा है। हालिया सैटेलाइट इमेजरी के हवाले से एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पैंगोंग झील के बिल्कुल पास नए स्थायी सैन्य ढांचों का निर्माण कराया जा रहा है, जो तस्वीरों में साफ-साफ दिखाई देता है। जिस जगह पक्का निर्माण कराया जा रहा है, वह इलाका सिरिजाप पोस्ट के करीब है, जिस पर चीन का नियंत्रण 1962 के युद्ध के बाद से ही है। हालांकि भारत इसे आज भी अपने क्षेत्र का हिस्सा मानता है। इमेजरी में साफ दिख रहा है कि नई पक्की इमारतें झील से कुछ ही मीटर की दूरी पर बनाई जा रह...
कोलंबिया के राष्ट्रपति ने डोनाल्ड ट्रंप को ललकारा, आओ मुझे पकड़कर दिखाओ…

कोलंबिया के राष्ट्रपति ने डोनाल्ड ट्रंप को ललकारा, आओ मुझे पकड़कर दिखाओ…

Uncategorized
नई दिल्ली। दक्षिणी अमेरिकी देश वेनेजुएला में हुए अमेरिकी सैन्य अभियान के बाद अब उसके पड़ोसी देश कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ललकारा है और चुनौती दी है कि वो उन्हें पकड़कर दिखाएं। गुस्तावो पेट्रो ने सोमवार को वेनेजुएला में हुए अमेरिकी सैन्य ऑपरेशन की घोर आलोचना की और ट्रंप को संबोधित एक बयान में कहा, "आओ मुझे पकड़ो। मैं तुम्हारा यहाँ इंतजार कर रहा हूँ।" उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, "अगर वे (अमेरिका) बमबारी करते हैं, तो ग्रामीण लोग पहाड़ों में हज़ारों गुरिल्ला बन जाएँगे। और अगर वे उनके चहेते राष्ट्रपति को गिरफ्तार करते हैं तो वे जनता के 'जैगुआर' को जगा देंगे।" उन्होंने दावा किया कि कोलंबिया की जनता उन्हें प्यार करती है और सम्मान करती है। बता दें कि पेट्रो, 1990 के दशक में हथियार छोड़ने से पहले एक वामपंथी गुरिल्ला थे। उन्होंने कहा, “मैंने कसम ख...