ईरान में उग्र प्रदर्शन जारी… अब तक 45 लोगों की मौत, आधी रात को बंद की इंटरनेट सेवाएं
Uncategorized
तेहरान। ईरान (Iran) में पिछले 12 दिनों से जारी विरोध प्रदर्शनों ने अब एक बेहद गंभीर रूप ले लिया है। गुरुवार रात को पूरे देश में इंटरनेट सेवाएं बंद (Internet Services Suspended) कर दी गईं। यह कदम ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रजा पहलवी (Crown Prince Reza Pahlavi) द्वारा बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करने के आह्वान के तुरंत बाद उठाया गया है। ईरानी अधिकारी प्रदर्शनकारियों के बीच तालमेल को तोड़ने और दुनिया तक देश के अंदर की खबरें पहुंचने से रोकने के लिए इंटरनेट ब्लैकआउट का सहारा ले रहे हैं। क्राउन प्रिंस रजा पहलवी ने पहले ही चेतावनी दी थी कि घबराई हुई सरकार सूचनाओं को दबाने के लिए इंटरनेट काट सकती है।
ईरान में ताजा अशांति की शुरुआत 28 दिसंबर 2025 को तेहरान के बाजार से हुई थी। ईरान की मुद्रा (रियाल) की कीमत रिकॉर्ड स्तर तक गिर गई है और वार्षिक महंगाई दर 42% से ऊपर पहुंच गई है। ईरान अभी इजरायल के...









