Saturday, April 25खबर जो असर करे |
Shadow

Month: January 2026

महाराष्ट्र के बीड में 5 आरोपित आतंकी संगठनों की धनराशि गबन में गिरफ्तार

महाराष्ट्र के बीड में 5 आरोपित आतंकी संगठनों की धनराशि गबन में गिरफ्तार

राष्ट्रीय
**मुंबई, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)।** महाराष्ट्र एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड की टीम ने बीड़ जिले के केज इलाके से आतंकी संगठनों को कथित तौर पर फंडिंग के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपितों पर फर्जी ट्रस्ट बनाकर लोगों से करोड़ों रुपये जमा करने और उस धनराशि को आतंकी संगठनों को भेजने का आरोप है। इस मामले की एटीएस की टीम गहन छानबीन कर रही है। इन पांचों पर है अहमदुद्दीन कैसर काज़ी, इमरान कलीम शेख, मुज़म्मिल नूर सैयद, अहमदुद्दीन सत्तार काज़ी और तौफ़ीक जावेद काज़ी के रुप में की गई है। इन पांचों ने जिन्होंने धर्मिक काम की आड़ में जनता से करोड़ों रुपये एकत्र किए और फर्ज़ी कागज़ात के आधार पर बैंकों और इनकम टैक्स विभाग को चूना लगाया। पीड़ितों के धन की रकम तक......
नेपाल में पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण की नीति को मंजूरी

नेपाल में पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण की नीति को मंजूरी

Uncategorized
काठमांडू। ‘पेट्रोल में इथानोल मिलाने’ की प्रक्रिया को अब नेपाल सरकार ने अंततः आगे बढ़ा दिया है। लगभग दो दशक से नीतिगत चर्चा ं के बावजूद इस पर क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा था। मंत्रिपरिषद की बुधवार को हुई बैठक ने ‘पेट्रोल में इथानोल मिश्रण संबंधी आदेश–2082’ को स्वीकृति देकर व्यावहारिक रूप से लागू करने का रास्ता खोल दिया है।नेपाल ऑयल निगम के कार्यकारी निदेशक डॉ. चण्डिकाप्रसाद भट्ट के अनुसार, यह मंजूरी दो दशख स अटकी हुई थी। अब राजपत्र में प्रकाशित होने वाले आदेश जारी किए जाने से इसके कार्यान्वयन के लिए मजबूत आधार तैयार हो गया है। निगम का निष्कर्ष है कि खनिज ईंधन (पेट्रोल) में जैविक ईंधन (इथेनॉल) मिलाने से देश की अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और स्वदेशी उद्योग को बहुआयामी लाभ होगा। कार्यकारी निदेशक भट्ट ने इथेनॉल को ‘बायो फ्यूल’ और पेट्रोल को ‘मिनरल फ्यूल’ बताते हुए कहा कि इनके मिश्रण से पर्यावरण पर सक...
भारतीय विदेशमंत्री जयशंकर पेरिस में मिले फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से

भारतीय विदेशमंत्री जयशंकर पेरिस में मिले फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से

Uncategorized
पेरिस । फ्रांस के दौरे पर पहुंचे भारत के विदेशमंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने यहां राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। उन्होंने उन्हें भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से शुभकामनाएं दीं। जयशंकर ने एक्स हैंडल पर यह जानकारी सचित्र साझा की है।डॉ. एस. जयशंकर ने एक्स पर लिखा, ''आज फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं देकर बहुत खुशी हुई। समकालीन वैश्विक घटनाक्रमों पर उनके विचारों और हमारी रणनीतिक साझेदारी के लिए उनकी सकारात्मक भावनाओं की मैं बहुत सराहना करता हूं।'' विदेशमंत्री जयशंकर ने दूसरी पोस्ट में लिखा, ''आज पेरिस में फ्रांस के राजदूतों के सम्मेलन को संबोधित करना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैंने व्यापार, वित्त, तकनीक, ऊर्जा, संसाधन और कनेक्टिविटी से होने वाले मौजूदा वैश्विक बदलावों पर जोर दिया। सोच में बदलाव एक अहम फैक्टर र...
‘द ब्लफ’ के दमदार पोस्टर में दिखा प्रियंका चोपड़ा का दमदार अवतार

‘द ब्लफ’ के दमदार पोस्टर में दिखा प्रियंका चोपड़ा का दमदार अवतार

मनोरंजन
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वाराणसी’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच अभिनेत्री ने अपने प्रशंसकों को एक बड़ा सरप्राइज देते हुए अपनी आगामी इंटरनेशनल फिल्म 'द ब्लफ' का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही प्रियंका ने फिल्म से अपनी पहली झलक भी शेयर की है, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। इस फिल्म का निर्माण रूसो ब्रदर्स ने मिलकर किया है, जबकि निर्देशन की कमान फ्रैंक ई. फ्लावर्स ने संभाली है। 'द ब्लफ' की कहानी 18वीं सदी की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा एर्सेल बॉडेन नाम के किरदार में नजर आएंगी। जारी किए गए पोस्टर में प्रियंका का बेहद खतरनाक और दमदार अवतार देखने को मिल रहा है। हाथ में तलवार लिए उनका लुक किसी जांबाज़ योद्धा या खूंखार समुद्री डाकू जैसा प्रतीत होता है। बताया जा रहा है कि यह...
‘घर कब आओगे’ पर बवाल के बीच वरुण धवन का जवाब बना मिसाल

‘घर कब आओगे’ पर बवाल के बीच वरुण धवन का जवाब बना मिसाल

मनोरंजन
इन दिनों वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। 23 जनवरी 2026 को रिलीज़ होने जा रही इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे बड़े सितारे अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। ट्रेलर के बाद हाल ही में रिलीज़ हुआ फिल्म का इमोशनल गाना 'घर कब आओगे' दर्शकों के दिलों को छू गया है और इसे जबरदस्त प्यार मिल रहा है। हालांकि, इसी गाने को लेकर वरुण धवन को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना 'घर कब आओगे' गाने में वरुण धवन के एक्सप्रेशंस को लेकर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी एक्टिंग को लेकर सवाल उठाए। ट्रोलिंग के बीच वरुण ने अपने किरदार मेजर होशियार सिंह दहिया के लिए मिल रहे प्यार पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, मेजर होशियार सिंह दहिया… प्यार के लिए धन्यवाद। इसी पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया, भाई, लोग आपकी एक्टिंग पर सवाल उठा...
‘बॉर्डर 2’ के निर्माता ने ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी, वरुण धवन के समर्थन में आए सामने

‘बॉर्डर 2’ के निर्माता ने ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी, वरुण धवन के समर्थन में आए सामने

मनोरंजन
फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर चल रही सोशल मीडिया बहस के बीच अब इसकी प्रोड्यूसर निधि दत्ता खुलकर सामने आ गई हैं। वरुण धवन के खिलाफ कथित तौर पर पैसे लेकर चलाए जा रहे नकारात्मक अभियान पर कड़ा रुख अपनाते हुए दत्ता ने ऐसे हथकंडों को 'राष्ट्र-विरोधी' करार दिया है। गुरुवार को उन्होंने अपने फेसबुक हैंडल के ज़रिए इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया दी। दरअसल, यह पूरा मामला तब गरमाया जब सिनेहब नाम के एक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट ने दावा किया कि वरुण धवन इस वक्त एक पेड बदनामी अभियान का शिकार हैं। पोस्ट में आरोप लगाया गया कि कुछ इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर्स को निर्देश देकर 'बॉर्डर 2' में वरुण को निशाना बनाया जा रहा है, चाहे वह बॉडी शेमिंग हो या जानबूझकर उनके एक्सप्रेशंस पर हमला हो। पोस्ट में यह भी कहा गया कि यह सब एक सोचा-समझा एजेंडा लगता है, जबकि फिल्म में वरुण का अभिनय पूरी तरह उपयुक्त है और इस तरह के 'गंदे ख...
स्लीपर कोच बसों के हादसों में 6 माह में 145 मौतें… केन्द्र ने जारी की जरूरी सुरक्षा गाइडलाइन

स्लीपर कोच बसों के हादसों में 6 माह में 145 मौतें… केन्द्र ने जारी की जरूरी सुरक्षा गाइडलाइन

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। पिछले 6 महीनों में देश भर में स्लीपर कोच बसों (Sleeper coach Bus) की अलग-अलग दुर्घटनाओं में तकरीबन 145 लोगों की जान चली गई. स्लीपर कोच बसों (Sleeper coach Bus) में लगातार हो रही आग की घटनाओं के बाद केंद्र सरकार ने यात्री सुरक्षा को लेकर बड़ा और सख्त फैसला लिया है. जिसके तहत अब स्लीपर कोच बसों का निर्माण केवल मान्यता प्राप्त कंपनियां ही करेंगी. इसके अलावा मौजूदा बसों में भी सुरक्षा व्यवस्था (Security arrangements) को मजबूत करने के लिए जरूरी गाइडलाइन (Safety Guideline) जारी की गई है. पिछले छह महीनों में स्लीपर बसों में होने वाल भयानक एक्सीडेंट में 145 लोगों की मौत के बाद सरकार ने सुरक्षा नियमों को और मजबूत कर दिया है. इसका मकसद लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को सुरक्षित रखना है. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने नए नियमों की घोषणा करते हुए कहा कि, "अब स्लीपर ब...
गुड न्यूज… वैश्विक बाजारों में मची हलचल के बीच तेजी से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था

गुड न्यूज… वैश्विक बाजारों में मची हलचल के बीच तेजी से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था

राष्ट्रीय
वाशिंगटन । पूरी दुनिया (Whole World) के बाजारों में इस वक्त हलचल मची हुई है. कहीं वॉरकी वजह से टेंशन के हालात हैं तो कहीं ट्रेड को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है. लेकिन इन सबके बीच भारत (India) के लिए एक साथ दो ऐसी खबरें आई हैं, जो बताती हैं कि आने वाला समय हमारा है. संयुक्त राष्ट्र (United Nations-UN) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India-SBI) दोनों ने अपनी ताजा रिपोर्ट्स में माना है कि साल 2026 में भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा। जब दुनिया के बाकी देश अपनी रफ्तार बचाने के लिए संघर्ष कर रहे होंगे, तब भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से दौड़ रहा होगा। संयुक्त राष्ट्र की 'विश्व आर्थिक स्थिति और संभावनाएं 2026' रिपोर्ट में भारत को लेकर बहुत पॉजिटिव बात कही गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2026 में जब पूरी दुनिया की विकास दर महज 2.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है, तब भा...
AI के दौर में नौकरियों पर संकट, Global Tech कंपनियों में छंटनी का सिलसिला जारी

AI के दौर में नौकरियों पर संकट, Global Tech कंपनियों में छंटनी का सिलसिला जारी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और रोबोटिक्स (Artificial Intelligence (AI) and Robotics) समेत नई तकनीक अपनाने पर जोर के बावजूद दुनियाभर की टेक कंपनियों (Tech Companies) ने 2024 के मुकाबले 2025 में करीब 20 फीसदी कम छंटनी की। इस दौरान अमेरिकी कंपनी इंटेल (American company Intel) ने दो बार में सर्वाधिक 27,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। कंपनी ने पहली बार अप्रैल, 2025 में 22,000 और जुलाई, 2025 में 5,000 छंटनी की थी। लेऑफ्स डॉट एफवाईआई के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते साल भारत समेत दुनियाभर की 257 टेक कंपनियों ने 1,22,549 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। यह आंकड़ा 2024 में 551 कंपनियों से निकाले गए 1,52,922 कर्मचारियों की तुलना में 19.86 फीसदी कम है। साल 2023 में वैश्विक स्तर पर 1,193 कंपनियों ने 2,64,320 लोगों की छंटनी की थी, जबकि 2022 में 1,064 संस्थाओं ने 1,65,269 कर्मच...
ट्रप ने 500% तक टैरिफ की अनुमति वाले बिल को दी मंजूरी… भारत-चीन ही नहीं, EU के लिए भी बड़ा अलार्म

ट्रप ने 500% तक टैरिफ की अनुमति वाले बिल को दी मंजूरी… भारत-चीन ही नहीं, EU के लिए भी बड़ा अलार्म

Uncategorized
नई दिल्‍ली. रूस (Russia) से पेट्रोलियम आयात (Import Petroleum) करने वाले देशों (Countries) पर 500 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने की अनुमति देने वाले नए विधेयक को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) द्वारा मंजूरी दिए जाने से दुनिया में खलबली मची है. यह कदम सिर्फ भारत और चीन की नींद उड़ाने वाला नहीं है, बल्कि यूरोपीय संघ के लिए भी एक बड़ा ‘अलार्म’ है. अक्सर माना जाता है कि अमेरिकी प्रतिबंधों का निशाना सिर्फ प्रतिद्वंद्वी देश होते हैं, लेकिन यह नया विधेयक एक अलग ही कहानी बयां कर रहा है. भले ही यूरोपीय संघ (EU) ने यूक्रेन युद्ध के मुद्दे पर मॉस्को की कड़ी निंदा की हो, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि वह अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए अब भी रूसी संसाधनों पर निर्भर है. यूरोपीय संघ (EU) में 27 सदस्य देश हैं, जिनमें ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, बुल्गारिया, क्रोएशिया, साइप्रस, चेक गणराज्य, ड...