भारत की बड़ी उपलब्धि…. DRDO ने किया पायलट की जान बचाने वाले एस्केप सिस्टम का सफल ट्रायल
नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (Defence Research and Development Organisation- DRDO) का लड़ाकू विमान (Fighter Aircraft) के आपातकालीन बचाव तंत्र (Emergency Rescue system) (एस्केप सिस्टम) का हाई-स्पीड रॉकेट स्लेड ट्रायल (High-speed Rocket sled trial) सफल रहा। यह परीक्षण चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लैबोरेटरी की रेल ट्रैक रॉकेट स्लेड फैसिलिटी पर किया गया। ट्रायल में बचाव प्रणाली को ठीक 800 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलाया गया, जो हवा में तेज उड़ते लड़ाकू विमान की स्थिति की नकल करता है। इस सफलता से भारत उन चुनिंदा देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है, जिनके पास स्वदेशी तकनीक से इस तरह के जटिल बचाव तंत्र का परीक्षण करने की क्षमता है।
पायलट की जान बचाने वाले ट्रायल के दौरान तेजस लड़ाकू विमान के आगे के हिस्से को दो रॉकेट स्लेड पर रखकर कई रॉकेट मोटर्स की फायरिंग से सटीक ...





