विंटर सेशन: SIR पर संक्षिप्त चर्चा की मांग… विपक्ष बोला- हम भी चाहते हैं संसद चले
नई दिल्ली। विपक्षी दलों (Opposition Parties) के नेताओं ने रविवार को राज्यसभा (Rajya Sabha) की कार्य मंत्रणा समिति (Business Advisory Committee) की बैठक में, मतदाता सूची (Electoral Rolls) के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) (Special Intensive Revision (SIR) का मुद्दा उठाते हुए उच्च सदन में इस मुद्दे पर सोमवार को संक्षिप्त चर्चा कराने की मांग की। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। सूत्र ने कहा, ‘‘बैठक में विपक्षी दलों ने कहा कि हम भी चाहते हैं कि संसद सुचारू रूप से चले। उन्होंने चुनाव सुधारों की तत्काल आवश्यकता पर सोमवार अपराह्न 2 बजे एक संक्षिप्त चर्चा कराने की भी मांग की, लेकिन अगर चर्चा नहीं होती है, तो संसद में गतिरोध के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।’’
उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन की अध्यक्षता में हुई बैठक में विपक्षी नेताओं ने एसआईआर का मुद्दा उठाया। इससे पहल...






