भव्य राम मंदिर बन चुका… अब बनाना है शक्तिशाली- सुंदर राष्ट्रीय मंदिरः मोहन भागवत
पुणे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) (Rashtriya Swayamsevak Sangh - RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत (Dr. Mohan Bhagwat) ने मंगलवार को कहाकि सबकी भलाई का प्रतीक भव्य राम मंदिर (Grand Ram Temple) अब बन चुका है। अब अगला कदम शानदार, शक्तिशाली और सुंदर राष्ट्रीय मंदिर बनाना है। मोहन भावगत यहां आरएसएस के शताब्दी वर्ष समारोह के तहत कोथरूड के यशवंतराव चव्हाण नाट्यगृह में आदित्य प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित आभार समारोह को संबोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम में जगद्गुरु शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती स्वामी, आदित्य प्रतिष्ठान के अध्यक्ष शंकर अभ्यंकर और अपर्णा अभ्यंकर शामिल हुए। डॉ. भागवत ने कहाकि संघ में कोई अहंकार या ज़िम्मेदारी की भावना नहीं है क्योंकि संघ समाज के लिए निस्वार्थ भाव से काम करता है। उन्होंने कहाकि संघ पूरे समाज का संगठन चाहता है। एक एकजुट समाज ही देश को खुशहाल बना सकता है और एक मजबूत देश ...








