Saturday, April 25खबर जो असर करे |
Shadow

Month: December 2025

मप्र की समृद्ध वन संपदा में चीता मुकुटमणि और कोहिनूर के समान : मोहन यादव

मप्र की समृद्ध वन संपदा में चीता मुकुटमणि और कोहिनूर के समान : मोहन यादव

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
- मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय चीता दिवस पर कूनो के जंगल में छोड़े 3 चीतेभोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्पों के अनुरूप श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में चीतों के पुनर्स्थापन को नई दिशा मिली है। आज अंतरराष्ट्रीय चीता दिवस के अवसर पर मादा चीता 'वीरा' के साथ उसके दो शावक खुले वन में विचरण के लिए छोड़े गए हैं। राज्य में चीतों की संख्या अब 32 हो गई है। इसमें गांधीसागर अभयारण्य के तीन चीते भी शामिल हैं। कूनो नेशनल पार्क चीतों के पुनर्वास से अब अंतरराष्ट्रीय स्तर का केंद्र बन चुका है। कूनो में हमारी धरती पर ही जन्मे तीसरे पीढ़ी के चीते विचरण कर रहे हैं। कूनो में जन्मी मादा चीता 'मुखी' के पांच शावक स्वस्थ हैं, यह सुखद समाचार है। कूनो के चीते अब श्योपुर से मुरैना और राजस्थान की धरती तक दौड़ लगा रहे हैं। राज्य की समृद्ध वन संपदा में ची...
मप्रः अब भोपाल में पर्यटकों को मिलेगा कश्मीर की डल झील जैसा अनुभव

मप्रः अब भोपाल में पर्यटकों को मिलेगा कश्मीर की डल झील जैसा अनुभव

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया 20 नवीन शिकारा नाव सेवा का शुभारंभभोपाल। मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राजा भोज की नगरी भोपाल में लगभग एक हजार साल पहले बने बड़े तालाब में 'शिकारा नाव' सेवा का शुभारंभ ऐतिहासिक अवसर है। इन नवीन 20 शिकारों के माध्यम से पर्यटकों को कश्मीर की प्रसिद्ध डल झील का आनंद, झीलों की नगरी भोपाल में ही मिल जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार को भोपाल के बोट क्लब पर 'शिकारा नाव' सेवा को झंडी दिखाने के बाद कही। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, विधायक एवं अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल विशेष रूप से उपस्थित थे। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शिकारों में पर्यटकों के लिए खान-पान एवं आरामदायक बैठक व्यवस्था की गई ...
मप्रः नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत तीन नेताओं को मानहानी मामले में कोर्ट का नोटिस

मप्रः नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत तीन नेताओं को मानहानी मामले में कोर्ट का नोटिस

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
जबलपुर। विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट डीपी सूत्रकार की एमपी-एमएलए कोर्ट ने मध्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, कांग्रेस विधायक अजय सिंह राहुल और लखन घनघोरिया को नोटिस जारी किए हैं। यह कार्रवाई नेशनल हेल्थ मिशन के जिला प्रोग्राम (डीपीएम) विजय पांडे द्वारा दायर मानहानि केस के बाद हुई है। कोर्ट ने तीनों नेताओं को 16 जनवरी को पेश होने के आदेश दिए हैं। दरअसल, कांग्रेस नेताओं ने नेशनल हेल्थ मिशन के जिला प्रोग्राम मैनेजर विजय पांडे पर फर्जी अंकसूची के सहारे नौकरी पाने का आरोप लगाया था। अगस्त 2025 में इस मुद्दे पर न केवल प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, बल्कि विधानसभा में भी हंगामा कर कांग्रेस विधायकों ने वॉक आउट किया था। विधानसभा में हंगामे के बाद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक सलोनी सिडाना ने उन्हें पद से हटा दिया था। हालांकि. विभागीय जांच में पांडे पर लगाए गए आरोप झूठे पाए गए। मप्र माध्यमिक...
एयरपोर्ट के अंदर कैसे पहुंची मस्जिद? बंगाल में नया बवाल, सरकार भी परेशान

एयरपोर्ट के अंदर कैसे पहुंची मस्जिद? बंगाल में नया बवाल, सरकार भी परेशान

राष्ट्रीय
कोलकाता । कोलकाता एयरपोर्ट के अंदर मौजूद बांकड़ा मस्जिद एक बार फिर विवादों में है. यह मस्जिद सेकेंडरी रनवे से महज 300 मीटर की दूरी पर स्थित है. इसे लेकर संसद तक में सवाल उठा, जिसके जवाब में नागरिक उड्डयन मंत्रालय के जवाब से विवाद बढ़ गया.एयरपोर्ट के अंदर ये कैसी मस्जिद? रनवे से बस 300 मीटर दूर, बंगाल में नया बवालकोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के अंदर मौजूद बांकड़ा मस्जिद एक बार फिर विवादों में है.कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के अंदर मौजूद बांकड़ा मस्जिद एक बार फिर राजनीतिक और सुरक्षा बहस के केंद्र में है. कोलकाता से बाहर के लोग शायद इस बात से अनजान हों कि एयरपोर्ट के ऑपरेशनल एरिया के बिल्कुल पास, सेकेंडरी रनवे से लगभग 300 मीटर की दूरी पर यह मस्जिद स्थित है. इसे लेकर वर्षों से सुरक्षा मानकों और विमान संचालन पर इसके संभावित प्रभाव को लेकर...
रणवीर की “धुरंधर” ने किया कुछ ऐसा, फैंस को याद आने लगी ‘कांतारा चैप्टर 1’

रणवीर की “धुरंधर” ने किया कुछ ऐसा, फैंस को याद आने लगी ‘कांतारा चैप्टर 1’

Uncategorized
मुंबई। सिनेमाघरों में माहौल तैयार है और दर्शकों की नजरें सिर्फ रणवीर सिंह पर टिकी हैं. 5 दिसंबर को ‘धुरंधर’ पर्दे पर दस्तक देने वाली है और इससे पहले ही फिल्म ने सोशल मीडिया पर तूफ़ान ला दिया है. ट्रेलर ने कहानी और किरदारों की झलक दे दी थी, लेकिन रिलीज़ से दो दिन पहले मेकर्स ने ऐसा सरप्राइज़ पेश किया कि दर्शकों में उत्सुकता और बढ़ गई. नया गाना आते ही लोगों को आश्चर्य हुआ कि आखिर कैसे उन्हें ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ की याद आने लगी. गानों की सफलता और ‘Ez Ez’ का धमाका‘धुरंधर’ के गानों ने पहले से ही खूब लोकप्रियता बटोरी है. टाइटल ट्रैक सोशल मीडिया पर छा चुका है और लाखों लोग इसे बार-बार सुन रहे हैं. इसी बीच नया गाना ‘Ez Ez’ रिलीज़ हुआ और तीन घंटे के भीतर ही इसे दस लाख से अधिक लोगों ने देख लिया. दिलजीत दोसांझ की दमदार आवाज़ गाने की शुरुआत में ही ऊर्जा भर देती है और यही वजह है कि दर्...
बहन की शादी में विदा करते इमोशनल हुए रणवीर सिंह, दीपिका ने खींचा सबका ध्यान

बहन की शादी में विदा करते इमोशनल हुए रणवीर सिंह, दीपिका ने खींचा सबका ध्यान

मनोरंजन
मुंबई। बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Ranveer Singh and Deepika Padukone) हाल ही में रणवीर की चचेरी बहन की शादी में शामिल होने गोवा गए थे। इस पारिवारिक समारोह से कपल की कई मनमोहक और इमोशनल झलकियाँ सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। एक वीडियो में रणवीर सिंह अपनी बहन को फूलों की चादर के नीचे गलियारे में लेकर जाते हुए दिखाई दिए, जिस दौरान वह काफी भावुक नजर आए।इस शादी में रणवीर और दीपिका ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। रणवीर ने एक प्यारे भाई की भूमिका निभाई, और भाई-बहन के इस प्यार भरे पल को देखकर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण ने भी पूरे समारोह में अपने पति का साथ दिया और पारिवारिक परंपराओं में शामिल हुईं। कपल के इस इवेंट के वीडियो और तस्वीरें फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं हैं। बहन को विदा करते हुए भावुक हुए रणवीरशादी के समारोह...
रोहित गोदारा गैंग ने ली कैलिफोर्निया फायरिंग की जिम्मेदारी, कहा- कहीं भी मरवा देंगे…

रोहित गोदारा गैंग ने ली कैलिफोर्निया फायरिंग की जिम्मेदारी, कहा- कहीं भी मरवा देंगे…

Uncategorized
नई दिल्‍ली। विदेशी धरती पर गैंगवार थमने का नाम नहीं ले रहा है. रोहित गोदारा गैंग ने दावा किया है कि अमेरिका के कैलिफोर्निया में फायरिंग उसने ही करवाई है. ऐसा दावा किया गया है कि महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर के करीबी रकेश राजदेव के ठिकाने पर फायरिंग की गई है. बता दें कि लॉरेस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग कनाडा से लेकर अमेरिका, दुबई से लेकर फिलीपींस तक फायरिंग और हत्याएं करवा रहे हैं.रोहित गोदारा गैंग ने किया फायरिंग का दावामहादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को पहली बार किसी गैंगस्टर ने धमकी दी है. ये धमकी उसे रोहित गोदारा की तरफ से दी गई है.सौरभ चंद्राकर अभी दुबई में है. रोहित गोदारा गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उसे सुधरने की धमकी दी है. रोहित गोदारा गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फायरिंग करवाने का दावा किया है. इसके बाद भारतीय एजेंसियों की चिंता और भी बढ़ गई है. पो...

तालिबानी विदेश मंत्री की पाकिस्तान को दो टूक, भारत से रिश्ता रखने से कोई रोक नहीं सकता

Uncategorized
काबुल। भारत और अफगानिस्तान की बढ़ती दोस्ती से पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है। पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार लगातार तालिबान की आलोचना कर रही है और काबुल पर भारत के इशारे पर चलने का आरोप लगा रही है। पाकिस्तान को अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के भारत से रिश्ते मजबूत करना बर्दाश्त नहीं हो रहा है। इस बीच तालिबान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी ने इस मामले पर करारा जवाब दिया है, जिसे सुनकर पाकिस्तान को मिर्ची लगना तय है। अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी ने कहा कि काबुल को किसी भी देश के साथ रिश्ते बनाने का पूरा हक है। मुत्तकी ने अफगानिस्तान की विदेश नीति को पूरी तरह स्वतंत्र बताया और कहा कि राष्ट्रीय हितों के आधार पर देशों के साथ रिश्ते बनाता है। मुत्तकी से जब काबुल और नई दिल्ली के बीच मजबूत होते रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, हमें किसी भी देश के साथ रिश्ते...
अमेरिका का घातक फाइटर जेट F-16 क्रैश, नीचे गिरते ही आग का गोला बना

अमेरिका का घातक फाइटर जेट F-16 क्रैश, नीचे गिरते ही आग का गोला बना

Uncategorized
वाशिंगटन। अमेरिका के सबसे घातक लड़ाकू विमानों में से एक एफ-16 कैलीफोर्निया के रेगिस्तान में क्रैश हो गया. हालांकि फाइटर जेट के गिरने के पहले ही एयरफोर्स का पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया. सैन्य अधिकारियों का कहना है कि फाइटर जेट एफ-16 थंडरबर्ड्स कैलीफोर्निया के रेगिस्तान में क्रैश हो गया. हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एफ-16 तेजी से नीचे आते दिख रहा है और फिर धड़ाम से नीचे गिरते ही आग के गोले में तब्दील हो गया. हालांकि पायलट पैराशूट के जरिये बाहर निकल गया और अपनी जान बचाने में कामयाब रहा. थंडरबर्ड्स दस्ते का एक लड़ाकू विमान दक्षिणी कैलिफोर्निया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. लेकिन पायलट समय रहते प्लेन से इजेक्ट कर गया और पैराशूट से सुरक्षित तरीके से बाहर निकल गया. पायलट का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है और उसे जानलेवा चोट नहीं लगी है. अमेरिकी एयरफोर्स ने एक बयान में कहा ह...
SA का वनडे में तीसरा सबसे बड़ा रन चेज… कोहली-गायकवाड़ और मार्करम ने जड़े शतक

SA का वनडे में तीसरा सबसे बड़ा रन चेज… कोहली-गायकवाड़ और मार्करम ने जड़े शतक

Uncategorized
रायपुर। दक्षिण अफ्रीका (South Africa) ने दूसरे वनडे (IND vs SA 2nd ODI 2025) में भारत (India) को चार विकेट से हरा दिया। बुधवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम (Indian team) ने विराट कोहली (Virat Kohli) और ऋतुराज गायकवाड़ (Rituraj Gaikwad) के शतकों की मदद से 50 ओवर में पांच विकेट पर 358 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने एडेन मार्करम के शतक और मैथ्यू ब्रिट्जके तथा डेवाल्ड ब्रेविस के अर्धशतकों की सहायता से 49.2 ओवर में छह विकेट खोकर 362 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ मेहमानों ने भारत से तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। अब दोनों टीमें 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में आखिरी और निर्णायक मुकाबले में आमने-सामने होंगी। वनडे में दक्षिण अफ्रीका का यह तीसरा सबसे बड़ा रन चे...