Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: November 22, 2025

Delhi Blast Case में बड़ी कार्रवाई… अल-फलाह मेडिकल कॉलेज के दो और डॉक्टर अरेस्ट

Delhi Blast Case में बड़ी कार्रवाई… अल-फलाह मेडिकल कॉलेज के दो और डॉक्टर अरेस्ट

राष्ट्रीय
फरीदाबाद। दिल्ली (Delhi) के लालकिले (Red Fort) के पास हुए ब्लास्ट (Blast case) मामले में जांच एजेंसियों (Investigating Agencies) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है. बीती रात अल-फलाह मेडिकल कॉलेज (Al-Falah Medical College) से दो डॉक्टरों को हिरासत (Two doctors detained) में लिया गया. इन डॉक्टरों के नाम डॉ. जुनैद यूसुफ और डॉ. नासिर राशिद बताए जा रहे हैं. दोनों लंबे समय से इस कॉलेज में कार्यरत थे. जांच टीम के अनुसार दोनों के आतंकी नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका है। इससे पहले भी चार डॉक्टरों का नाम इसी कॉलेज से आतंकी गतिविधियों में सामने आ चुका है. लगातार हो रही गिरफ्तारियों के बाद अल-फलाह मेडिकल कॉलेज एक बार फिर सवालों के घेरे में है. जांच एजेंसियों को संदेह है कि कॉलेज से जुड़े कुछ लोग आतंकी संगठनों के संपर्क में हैं और लंबे समय से उनकी मदद कर रहे हैं। दो डॉक्टरों को हिरासत में लेकर पूछताछबत...
Bihar: विभागों के बंटवारे में बड़ा बदलाव, नीतीश ने दो दशक बाद छोड़ा गृह विभाग… BJP के पास पहुंचा मजबूत किला

Bihar: विभागों के बंटवारे में बड़ा बदलाव, नीतीश ने दो दशक बाद छोड़ा गृह विभाग… BJP के पास पहुंचा मजबूत किला

पॉलिटिक्स, राज्य
पटना। बिहार (Bihar) में दो दशक बाद पहली बार गृह विभाग (Home Department) भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) (Bharatiya Janata Party (BJP)) के पास आ गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) ने शुक्रवार को मंत्रालयों का बंटवारा करते हुए गृह विभाग अपने उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी (BJP leader Samrat Chaudhary) को सौंप दिया। इसके बदले जेडीयू को वित्त विभाग और वाणिज्य कर विभाग मिला है, जो पहले बीजेपी के पास थे। गृह विभाग जैसे अहम मंत्रालय का बीजेपी को दिया जाना एनडीए के भीतर बदलते समीकरणों का संकेत माना जा रहा है। विधानसभा में 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते बीजेपी अब राज्य की कानून-व्यवस्था नीति में प्रमुख भूमिका निभाएगी। विशेषज्ञों का मानना है कि यह बदलाव केवल विभागीय आवंटन से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है- यह बिहार की कानून-व्यवस्था, राजनीतिक स्थिरता और भ...
MP: इस्तीफे के बाद पहली बार किसी कार्यक्रम में भाषण देते दिखे जगदीप धनखड़, कही ये बात

MP: इस्तीफे के बाद पहली बार किसी कार्यक्रम में भाषण देते दिखे जगदीप धनखड़, कही ये बात

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। पूर्व उपराष्ट्रपति (Former Vice President) जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) पद छोड़ने के करीब चार महीने बाद शुक्रवार को एक सार्वजनिक कार्यक्रम (Public events) में भाषण देते नजर आए। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में आरएसएस के संयुक्त महासचिव मनमोहन वैद्य (Manmohan Vaidya) की लिखी किताब 'हम और यह विश्व' का विमोचन करने के बाद धनखड़ ने कई ऐसी बातें कहीं जिससे ठहाके गूंज उठे। धनखड़ ने अपने इस्तीफे की ओर इशारा करते हुए भी एक बात कही और फिर अंत में कहा कि समय की कमी की वजह से उनका गला पूरा खुल नहीं पाया। पूर्व उपराष्ट्रपति ने आरएसएस के विचारों और एक मजबूत राष्ट्र बनाने के दृष्टिकोण की प्रशंसा की। धार्मिक नेताओं और मीडिया से जुड़े जाने-माने लोगों की सभा को संबोधित करते हुए धनखड़ ने देश के भरोसे, सांस्कृतिक जड़ों और संस्थाओं की एकता को बनाए रखने की बात कही। संसद का ...