कैरेबियन क्षेत्र में तेज हुई सैन्य गतिविधियां… US ने तैनात किए युद्धपोत और लड़ाकू विमान
Uncategorized
वॉशिंगटन। कैरेबियन सागर (Caribbean Sea) में अमेरिकी सैन्य गतिविधि (American Military activity) अचानक तेज हो गई है। रविवार को अमेरिका (America) का सबसे उन्नत एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस गिराल्ड आर फॉर्ड (Aircraft carrier USS Gerald R. Ford) यहां पहुंच गया। ट्रंप प्रशासन इस तैनाती को ड्रग तस्करी के खिलाफ अभियान का हिस्सा बता रहा है, लेकिन वेनेजुएला के तट के इतने नजदीक इतना बड़ा सैन्य जमावड़ा दक्षिण अमेरिकी राजनीति में नई हलचलें पैदा कर रहा है। यह तैनाती ऐसे समय में हो रही है, जब अमेरिका पहले ही सितंबर से ड्रग्स ढोने वाली नौकाओं पर 20 हमले कर कम से कम 80 लोगों को मार चुका है।
अमेरिकी नौसेना ने बताया कि यूएसएस गिराल्ड आर फॉर्ड और उससे जुड़े युद्धपोत ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स के पास एनेगाडा पैसेज से होते हुए कैरेबियन पहुंचे। इस तैनाती के साथ ऑपरेशन सदर्न स्पीयर में अब करीब दर्जनभर नौसैनिक जहाज और...



