Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: November 8, 2025

Delhi एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल में तकनीकी खराबी से फ्लाइट ऑपरेशन ठप

Delhi एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल में तकनीकी खराबी से फ्लाइट ऑपरेशन ठप

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। शुक्रवार को एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) (Traffic Control (ATC)) का ऑटोमेटिक मैसेज स्‍विचिंग सिस्‍टम (एएमएसएस) क्रैश (Automatic Message Switching System (AMSS) crash) होने की वजह से दिल्‍ली (Delhi) के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Indira Gandhi International Airport) पर फ्लाइट ऑपरेशन लगभग ठप्‍प हो गए. दिल्‍ली एटीसी में हुए इस क्रैश का असर सिर्फ आईजीआई एयरपोर्ट तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि इस असर देश के लगभग सभी एयरपोर्ट्स में देखने को मिला. आपको यह बात जानकर हैरानी हेागी कि जिस सिस्‍टम क्रैश की वजह से शुक्रवार को देश के तमाम एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट ऑपरेशन ठप्‍प रहे, वह एक ऐसी गड़बड़ी थी, जिसकी चेतावनी महीनों पहले दी जा चुकी थी. यह बात जानकारी भले ही आपको थोड़ा हैरानी हो रही होगी, लेकिन यह बात पूरी तरह से सच है. दूसरा सच यह भी है कि अगर इस चेतावनी के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडि...
TMC सांसद कल्याण बनर्जी के साथ ऑनलाइन फ्रॉड, ठगों ने खाते से उड़ाए 55 लाख रुपये

TMC सांसद कल्याण बनर्जी के साथ ऑनलाइन फ्रॉड, ठगों ने खाते से उड़ाए 55 लाख रुपये

राज्य, राष्ट्रीय
कोलकाता। ऑनलाइन फ्रॉड (Online fraud.) के मामलों में अभी तक आम नागरिक ही फंसते नजर आते थे, लेकिन अब इस लिस्ट में लोकसभा सांसद कल्याण बनर्जी (Lok Sabha MP Kalyan Banerjee) का नाम भी शामिल हो गया है। साइबर अपराधियों (Cyber ​​criminals) ने वरिष्ठ सांसदों के फर्जी दस्तावेज बनाकर उनके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) के खाते में से 55 लाख रुपए की धनराशि निकाल ली। घटना की जानकारी मिलते ही कोलकाता की एसबीआई हाईकोर्ट ब्रांच ने इस फ्रॉड के खिलाफ साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। ब्रांच द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के अनुसार साइबर अपराधियों ने बनर्जी के खाते की केवाईसी जानकारी अपडेट करने के लिए फर्जी पैन कार्ड और आधार कार्ड का इस्तेमाल किया। इसमें एक असल फोटो का भी इस्तेमाल किया था। ऑनलाइन केवाईसी होने के बाद आरोपियों ने 28 अक्तूबर 2025 को बैंक खाते से जुड़ा मोबाइल नंबर...
Delhi: रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग, सिलेंडरों में हुए धमाके

Delhi: रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग, सिलेंडरों में हुए धमाके

राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi) के रोहिणी (Rohini) में शुक्रवार देर रात रिठाला मेट्रो स्टेशन (Rithala Metro Station) के पास कई झोपड़ियों में भीषण आग (Huge fire in Huts.) लग गई। आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं दमकल की 29 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं। फिलहाल इस घटना में एक बच्चे के घायल होने की खबर है, लेकिन किसी और के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। दिल्ली फायर ऑफिसर एस.के. दुआ ने बताया, "हमें जानकारी मिली थी कि रिठाला मेट्रो स्टेशन और दिल्ली जल बोर्ड के बीच स्थित बंगाली बस्ती की झुग्गियों में आग लग गई है। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भेजी गईं। कुल 29 फायर टेंडर मौके पर हैं और आग अब काबू में है। खबर है कि एक बच्चा घायल हुआ है, जिसे एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। किसी और के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है।'' कई LPG सिलेंडर फटने से आग लोगों में फैली दहशतजानक...
पूर्व CIA अधिकारी का दावा… PAK के परमाणु संयंत्र पर थी हमले की योजना. इंदिरा गांधी ने नहीं दी मंजूरी

पूर्व CIA अधिकारी का दावा… PAK के परमाणु संयंत्र पर थी हमले की योजना. इंदिरा गांधी ने नहीं दी मंजूरी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। पूर्व सीआईए अधिकारी रिचर्ड बार्लो (Former CIA officer Richard Barlow) ने दावा किया है कि 1980 के दशक की शुरुआत में इस्लामाबाद (Islamabad.) की परमाणु महत्वाकांक्षा को रोकने के लिए भारत और इजरायल (India and Israel) द्वारा पाकिस्तान (Pakistan) के कहुटा परमाणु संयंत्र (Kahuta Nuclear Plant) पर हवाई हमले करने के प्रस्तावित योजना से कई समस्याओं का समाधान हो सकता था। उन्होंने तत्कालीन भारत सरकार द्वारा इस अभियान की अस्वीकृति को शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि शर्म की बात है कि इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) ने इसे मंजूरी नहीं दी थी। एक इंटरव्यू के दौरान, पूर्व सीआईए सदस्य बार्लो, जो 1980 के दशक में पाकिस्तान की गुप्त परमाणु गतिविधियों के दौरान अमेरिकी खुफिया एजेंसी में एक प्रति-प्रसार अधिकारी के रूप में शामिल थे, ने पुष्टि की कि उन्होंने खुफिया हलकों में इस कथित योजना के बारे में सुना ...
MP: उज्जैन में मस्जिद तोड़ने के मामले में मुस्लिम पक्ष को झटका, SC ने खारिज की याचिका

MP: उज्जैन में मस्जिद तोड़ने के मामले में मुस्लिम पक्ष को झटका, SC ने खारिज की याचिका

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने मुस्लिम पक्ष (Muslim side) को झटका देते हुए उनकी उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय (Madhya Pradesh High Court) के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें उसने उज्जैन स्थित तकिया मस्जिद (Takiya Mosque Ujjain) के विध्वंस को बरकरार रखने का फैसला सुनाया था। यह याचिका इस मस्जिद में नमाज अदा करने वाले 13 स्थानीय नागरिकों ने दायर की थी, और इसके जरिए उन्होंने आरोप लगाया गया था कि मध्य प्रदेश सरकार ने महाकाल मंदिर के पार्किंग क्षेत्र को बढ़ाने के लिए उनकी 200 साल पुरानी मस्जिद को तोड़ दिया है। इस याचिका के जरिए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत की मांग करते हुए हाई कोर्ट के फैसले पर स्टे लगाने की अपील की थी, ताकि उस जगह पर कोई निर्माण कार्य ना हो सके। साथ ही इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग भी की थी। बार एंड बेंच की रि...
Ind vs Aus: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 5वां टी20 मैच आज, बारिश बन सकती है विलेन

Ind vs Aus: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 5वां टी20 मैच आज, बारिश बन सकती है विलेन

Uncategorized
ब्रिसबेन। इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia.) 5 मैच की टी20 सीरीज (5 match T20 series.) का पांचवां और आखिरी मुकाबला (5th T20I) आज यानी शनिवार, 8 नवंबर को ब्रिसबेन के गाबा (Gabba Brisbane) मैदान पर खेला जाना है। टीम इंडिया की नजरें इस मैच को जीतकर सीरीज को 3-1 से अपने नाम करने पर होगी, वहीं ऑस्ट्रेलिया 2-2 की बराबरी पर सीरीज का अंत करना चाहेगा। हालांकि खिलाड़ियों और फैंस की उम्मीदों पर ब्रिसबेन की बारिश पानी फेर सकती है। जी हां, India vs Australia 5वें टी20 पर काले बादल छा चुके हैं। बारिश के चलते मैच शुरू होने में तो देरी हो सकती है साथ ही मैच के दौरान भी कई बार बारिश मजा किरकिरा कर सकती है। आईए एक नजर ब्रिसबेन गाबा की वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं- गाबा ब्रिसबेन वेदर रिपोर्टइंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 5वां टी20 स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजकर 15 मिनट पर शुरू होगा। गाबा ब्रि...